कुम्हारी में 23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मछली पालन के लिए खदान का भी होगा जीर्णाेद्धार कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्कूलों का होगा जीर्णाेद्धार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कुम्हारी में लगभग 5 करोड 72 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और एक करोड़ 52 लाख के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थोक सब्जी मंडी निर्माण की बड़ी घोषणा की। कुम्हारी में 23 करोड रुपए की लागत से यह सब्जी मंडी तैयार होगी। इसके साथ ही कुम्हारी नगर पालिका के सभी स्कूलों के जीर्णाेद्धार की भी मुख्यमंत्री ने…

Read More

स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर पालिका कुम्हारी के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस प्लांट की क्षमता 6 केएलडी प्रतिदिन  (6000 किलो लीटर प्रतिदिन) है, यानी दो ट्रक फीकल स्लज प्रतिदिन उपचार कर सकती है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्लांट के मुख्य घटक एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्क्रीन चेंबर से लेकर पॉलिशिंग पॉन्ड की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह प्रकृति आधारित समाधान है, ऐसे उपचारित जल…

Read More

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकार्पण, 97 लाख रुपये की लागत से बना है कोर्ट परिसर

60 लाख रुपये की लागत से बना है वर्टिकल गार्डन, 59.16 लाख रुपये की लागत से उद्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया। यहां दो कोर्ट बनाए गए हैं। इसके साथ ही चेंजिंग रूम की फैसिलिटी भी यहां पर है। इसके साथ ही यहां पर लैंडस्कैपिंग भी की गई है। बैडमिंटन कोर्ट की लागत 97 लाख रुपये है। परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से वर्टिकल गार्डन भी बनाया गया है। साथ ही 59 लाख रुपये…

Read More

कुम्हारी में मेंस डबल बैडमिंटन का शानदार नजारा: मुख्यमंत्री ने दिखाए बैडमिंटन के भी जौहर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दूसरी ओर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी बद्री नारायण मीणा। दोनों ओर से सधे शॉट। 5 मिनट तक यह नजारा दिखा। मौका था 97 लाख की लागत में बने कुम्हारी में बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का। राज्य में लगातार खेल अधोसंरचना बेहतर हो रही है। मुख्यमंत्री ऐसे मौकों में लोकार्पण के अवसर पर खुद भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते और गेंद या रैकेट हाथ में थाम लेते हैं।

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

Read More