रोशनी की उम्मीद लिये देश के सबसे बड़े अस्पताल चेन्नई के शंकरा नेत्रालय पहुंची दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया : मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा…. ‘‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’’

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता जल्द ही किसी की अंधेरी दुनिया में उजेला बिखेर सकती है। मुख्यमंत्री के वादे के मुताबिक बलरामपुर जिले के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया इलाज के लिये चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय अस्पताल पहुंच गईं हैं। शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशन में दोनों बच्चियों की आंखों की प्रारंभिक जांच हुई। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को जेनेटिक बीमारी है जिसके लिये और भी विस्तृत जांचों की जरूरत है। शनिवार को…

Read More

अबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुंचे लंका, पदमेटा, कारंगुल, हांदावाड़ा और रासमेटा

पहुंचविहीन होने से बीजापुर और दंतेवाड़ा जिला होकर पहुंचा अमला, लंका और हांदावाड़ा में मलेरिया जांच के साथ ही शिविर लगाकर 1500 लोगों का इलाज नारायणपुर में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के छटवें चरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, 1.42 लाख लोगों की मलेरिया जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम  अबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची है। नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर स्वास्थ्य अमले ने नारायणपुर जिले में घने जंगलों और पहाड़ों के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4.14 करोड़ रूपए की राशि निवेशकों को अंतरित की, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हमेशा निवेशकों के साथ है: मुख्यमंत्री निवेशकों की राशि वापसी के संबंध में प्रत्येक माह समीक्षा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागार में आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त 4.14 करोड़ रुपए की राशि निवेशकों के खाते में अंतरित की गई।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हर पल निवेशकों के साथ…

Read More

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही : चटकपुर हाई स्कुल के विद्यार्थी बाजार शेड में पढ़ने को हैं मजबूर, अधिकारियों की लापरवाही से हुए नाराज विधायक यू.डी.मिंज

हैंडओवर से पहले ही धंसा 62 लाख के हाईस्कुल भवन का सेप्टिक टैंक बिल्डिंग का काम ठेकेदार ने छोड़ा अधूरा, न की बिजली फिटिंग-ना ही लगाया दरवाजा छात्र-छात्राओं, स्कूली स्टॉफ सहित सरपंच भी परेशान, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज को बताई समस्या समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर जिले में शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही में विद्यार्थियों को बाजारडाँड़ के शेड के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। सोचने वाली बात है कि 2017 से बन रहे शासकीय हाईस्कूल चटकपुर का भवन 5 साल से पूरा नहीं बनने के पीछे बड़ा भ्र्ष्टाचार…

Read More

मुख्यमंत्री ने नरवा विकास योजना में 300 करोड़ रूपए के कार्यों का किया शुभारंभ : वनांचल में हरियाली और लोगों की आय वृद्धि में नरवा विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

4.72 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 34.41 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, जगदलपुर और सरगुजा वनवृत्त में वनोपज उत्पादों  की गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं का लोकार्पण महासमुन्द वन मण्डल में 5 करोड़ रूपए की लागत से ईको-टूरिज्म विकास के कार्याें का शुभारंभ नरवा विकास कार्याें की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता सी-मार्ट के उत्पादों की कीमत बाजार मूल्य से कम रखने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने के…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘बच्चों का नशे की आदत से बचाव, चुनौतियां व समाधान‘ विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ, बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवस मुख्यमंत्री ने आयोग की नई वेबसाइट को किया लॉंच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श…

Read More

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण, विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी की सराहना

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के बारे में दी जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक आयोजित मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।  उन्होंने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी सराहना की है।…

Read More

छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी दिनेश राठौर के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 365/22 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 02 जून 22 को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने कुछ कार्य से नेताजी चौक तरफ जा रही थी, तो ओम स्वीट्स के सामने चखियार गली के पास दिनेश राठौर द्वारा प्रार्थिया का मोबाईल नम्बर मांगा और नम्बर नहीं देने पर हाँथ-बाह पकड़कर छेडखानी किया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर…

Read More

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, जशपुर जिले में पर्यटन के साथ चाय और काफी की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं – डॉ. शिवकुमार डहरिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उन्होंने मनोरा विकासखंड के सोगडा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं यहां के किसान चाय, काजू, मिर्च, टमाटर एवं अन्य फसलों की अच्छी पैदावार कर रहें हैं। किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिव्यांग दम्पति को 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया, दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा विगत दिवस समाज कल्याण विभाग  की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत नव-विवाहित  दृष्टि-बाधित दिव्यांग दंपति श्री सुदामा चक्रेश एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुकांती चक्रेश को उनके खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक पुनर्वास हेतु 50 हजार  की धनराशि का चेक प्रदान किया। दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए  शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुचिता मिंज सहित अन्य अधिकारी…

Read More