समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा कि केंद्र उर्वरक देने में छत्तीसगढ़ को सहयोग नहीं कर रहा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता खाद की कमी को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे है और ओछी राजनीति कर रहे है। राज्य सरकार के द्वारा खरीफ 2022 हेतु कुल मात्रा 13.70 लाख टन का अनुमोदन भारत सरकार द्वारा दिया गया है। इसमें से यूरिया 6.50 लाख टन, डीएपी 3 लाख टन, पोटाश 80000 टन, एनपीके 1.10 लाख टन एवं सुपर फास्फेट 2.30 लाख टन है।…
Read MoreDay: June 25, 2022
आपातकाल तो संवैधानिक व्यवस्था थी आज तो पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ, मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी – सुशील आनंद शुक्ला
मोदी-शाह के डर से भाजपा सांसद राज्य के जनता की बात भी नहीं उठा पाते समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं द्वारा अपातकाल के संदर्भ में दिये गये बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपातकाल देश की तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार उठाया गया संवैधानिक कदम था। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन केंद्र सरकार ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल को देश की संसद की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा…
Read Moreमोदी सरकार आदतन युवा विरोधी-कांग्रेस, अग्नि वीर योजना का युवा अहिंसक तरीके से विरोध करें – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार आदतन युवा विरोधी है। मोदी सरकार द्वारा अब अग्निपथ योजना के नाम पर फिर से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। मोदी ने 2014 के चुनाव में देश के युवाओं से वादा किया था हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया लेकिन देश की सेना में मिलने वाले रोजगार से भी युवाओं को अलग रखने का षड़यंत्र रच दिया। पिछले तीन साल में सेना की जिन…
Read Moreमुख्यमंत्री युवाओं को भटकाने के साथ उनका उपहास कर रहे हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहीं युवाओं के दुश्मन तो नहीं – सांसद संतोष पाण्डेय
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ नौकरी देने का वादा कर चुकी कांग्रेस की सरकार ने संविदा से नियमितीकरण की बात कहकर हमेशा छल किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद संतोष पाण्डेय ने अग्निवीरों व अग्निपथ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री के दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को भटकाने व अटकाने का कार्य करती है। प्रदेश के युवाओं को नशे व अंधकार में डुबाने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की चिंता करने का…
Read Moreहर तरफ अपराधी हावी, प्रदेश में पुलिस का खौफ खत्म- केदार कश्यप
पूर्व मंत्री कश्यप ने लगाया आरोप, मौनी बाबा हो गए हैं गृह मंत्री प्रदेश में जब पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में हर तरफ अपराधी हावी है और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। जिस तरह से एक डीजल माफिया ने एक आईपीएस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया है, जिसकी जितनी भी…
Read Moreफरार वारंटियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में पेश
थाना सारागांव द्वारा दिनांक 24 जून 22 को 9 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जो गिरफ्तारी के डर से फरार थे एवं छिप रहे थे। फरार वारंटियों की लगातार पता-साजी कर उनके संभावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा था। दिनांक 24 जून 22 को सारागांव पुलिस द्वारा 09 गिरफ्तारी वारंट जिसमें वर्ष 2018 के 01, 2019 के 03, वर्ष 2020 के 02 एवं…
Read Moreविलंब से अपराध पंजीबद्ध करने एवं रासायनिक परीक्षण विलंब से एफएसएल भेजकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध आदेशित की गई प्राथमिक जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 22 जनवरी 19 को इंद्रा सागर तालाब में मनोज कुमारी साहू अपने पुत्र मनीष साहू उम्र 4 वर्ष एवं पुत्री प्रीति साहू उम्र 6 माह को लेकर ग्राम करौहाडीह के तालाब में कूदकर बच्चों सहित आत्महत्या कर ली थी, जिस पर थाना जैजैपुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच की समीक्षा पश्चात् प्रकरण में अपराध क्रमांक 104/22 धारा 306, 498 भादवि आरोपी के पति के विरूद्ध एवं अपराध क्रमांक 105/22 धारा 302 भादवि मृतिका मनोज कुमारी साहू के विरूद्ध पंजीबद्ध…
Read More” ऑपरेशन नारकोस ” के अंतर्गत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर और अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर के साथ 36 किलो गांजा मादक पदार्थ लावारिस अवस्था में जप्त कर शारेपु रायपुर को किया गया सुपूर्द
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के ऑपरेशन नारकोस अभियान के अंतर्गत प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर ए. एन. सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब एस. के. गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 24 जून 22 को समय 18:35 बजे मुखबिर सूचना पर रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एम.के. मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रायपुर उप निरीक्षक ए.जेड.चौधरी, उपनिरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक बी.आर.साहू, सहायक उप निरीक्षक यू. के. श्रीवास अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर, प्रधान आरक्षक व्ही.सी.बंजारे, आरक्षक एन.के महाना, आरक्षक देवेश सिंह हमराह के साथ संयुक्त रूप से रेलवे…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुनकुरी में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामाजिक प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान रौतिया समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए…
Read Moreमुख्यमंत्री 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आमजनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित कई विकास कार्याें का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और लोगों से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात एवं रात्रि विश्राम भी करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जून…
Read More