कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित : अशर्फी देवी हॉस्पिटल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए ऑनलाईन व्यवस्था – भीम सिंह

सोनोग्राफी सेंटर्स में लगे एक्टिव टे्रकर की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के प्रबंधन की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुयी। जिसमें रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री सिंह ने अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय की आय-व्यय के साथ आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने आय-व्यय की जानकारी लेते हुए रायगढ़ एसडीएम रायगढ़ को हॉस्पिटल के एकाउंट का ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने…

Read More

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश : राज्य के सभी हवाई अड्डों तथा अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर होंगे कोविड सैम्पल चेकिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह  अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से…

Read More

सीएसईबी कॉलोनी में चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार, नगदी रकम 1200/-रुपए सहित चांदी का छल्ला बरामद

विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय कोरबा के समक्ष किया गया प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेतराम पिता स्वर्गीय हरीराम साहू निवासी सीएसईबी कॉलोनी कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 24 जून 2022 को सुबह ड्यूटी पर गया था, लगभग 1:00 बजे दोपहर में वापस आया तो देखा कि घर का बाथरूम का दरवाजा तोड़कर कोई अज्ञात चोर घर में रखे हुए चांदी का छल्ला एवं नकदी रकम 3000 /-रुपए कुल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी…

Read More

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य के खिलाफ – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के जमा 17240 करोड़ रू. राज्य को वापस नहीं किया जाना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सराकर ने कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे को सुरक्षित रखने ओल्ड पेंशन योजना शुरू किया था। मोदी सरकार उसमें भी अड़गा लगा रही है। मोदी सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ भूपेश सरकार के हर जनकल्याणकारी काम में रोड़ा अटकाती आयी है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य…

Read More

अग्निपथ की तुलना गोधन न्याय से करना भाजपा का मानसिक दिवालियापन : गऊ की पूंछ पकड़ कर राजनैतिक वैतरणी पार करने वाले भाजपाई गोधन का विरोध कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा सेना की अग्निपथ भर्ती योजना की तुलना छत्तीसगढ़ के गोधन से किया जाना भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियेपन का पारिचायक है। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना गांव, गरीब गोपालक चरवाहे तथा ऐसे लोगो के लिये है जो गोवंश से सीधे जुडे़ है उनके लिये अतिरिक्त आमदनी का साधन बन चुकी है। मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना देश की युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सेना को कमजोर करने वाली…

Read More

कांग्रेस ने अग्निपथ का प्रदेशव्यापी विरोध किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें पाटन में दिया गया भाषण – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की अग्निपथ योजना पर कहा की मैन लोगो से पूछा अग्नि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल का भेंट-मुलाकात 28 जून से कोरिया जिले में, भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में 28 जून को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 28 जून से कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल 28 जून को कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में लोगों से रूबरू होंगे और  जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 28 जून को पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बहरासी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात बहरासी…

Read More

अवैध शराब विक्रेता एवं बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस चला रही अभियान : 30 लीटर अवैध रूप से हाथ भट्टी में निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी रामकुमार धनुहार पिता जुगूत राम धनुहार उम्र 24 साल ग्राम खरहरी शंकर नगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम योगेश कुमार साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के पर्यवेक्षण में अवैध शराब विक्रेता एवं बनाने वालों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही करने के निर्देश जारी किया गया है. इसी…

Read More

मुख्यमंत्री ने दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन पानी टंकियों का किया लोकार्पण, 12 नाले के पानी को किया जाएगा उपचारित, भनपुरी, जोरा और बोरियाखुर्द पानी टंकियों से 2 लाख की आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिले में निमोरा और कारा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा भनपुरी, बोरियाखुर्द और जोरा पानी टंकी का लोकार्पण किया। इससे भनपुरी, जोरा और बोरियाखुर्द पानी टंकियों से 2 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में सुविधा होगी। उन्होंने इन कार्याें के जरिए नगरवासियों को 156.27 करोड़ रूपए से अधिक राशि की सौगात दी। ज्ञात हो कि कारा में 35 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 33 करोड़ 25 लाख रुपये है। इससे तेंदुआ नाले के पानी को उपचारित किया…

Read More

मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, कदंब का पौधा भी लगाया : उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन के सिकोला में स्थित हाईटेक नर्सरी का लोकार्पण किया। 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस नर्सरी में नेचुरल वेंटिलेटेड शेड नेट के चलते पौधे 5 गुना से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कदम्ब का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हाईटेक नर्सरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर पौधे उगाए जा सकेंगे। इससे पौधरोपण के कार्य को बढ़ावा मिलेगा और तेजी से हरियाली प्रसार की…

Read More