ओपी चौधरी पर एफआईआर को लेकर भड़की भाजपा : बदला, दमन और दामन पर दाग भूपेश सरकार की यही पहचान – कौशिक

जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष का मुंह बंद करने पुलिस का सहारा लेना इस सरकार की कायराना हरकत है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजयुमो सहप्रभारी पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि  बदलापुर की राजनीति, सच सामने लाने वालों का दमन और दामन पर दाग ही भूपेश बघेल सरकार की पहचान है। क्या राजनीतिक संरक्षण में कोरबा में संगठित कोयला चोरी हो रही है, जो भाजपा नेता…

Read More

खाद की कमी कांग्रेस सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम, समय पर उठाव नहीं करते और मुनाफाखोरी को दे रहे हैं बढ़ावा – बृजमोहन अग्रवाल

साढ़े तीन साल से कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है कि झूठ बोलो और अपनी विफलता पर पर्दा डालो समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कृषि मंत्री द्वारा लगातार खाद की आपूर्ति को लेकर गलत बयानी की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद की कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार समय पर उठाव नहीं करती। हर मामले में राजनीतिक पैंतरेबाजी करती है और केंद्र सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा-पत्थलगांव में आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में….

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर विधानसभा-पत्थलगांव (जिला-जशपुर) दिनांक: 11 जून 2022       मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बटईकेला गांव में ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।       मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर बच्चे को बुलाकर नाम पूछा और कहा खूब अच्छे से पढ़ना। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में पढ़ता है।       मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित करने के बाद शुरू किया भेंट-मुलाकात। उन्होंने बटईकेला के ग्रामीणजनों से शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी…

Read More

11 वर्षीय राहुल के रेस्क्यू में लगा 500 से अधिक अधिकारियों का अमला, रेस्क्यू ऑपरेशन में अत्याधुनिक मशीनों और वाहनों का इस्तेमाल, 5 आईएएस, 2 आईपीएस समेत पुलिस, सेना और अनेक विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टर को दिए आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से भी बात, यथासंभव प्रयास करने के लिए किया आश्वस्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जांजगीर-चाम्पा जिले के पिहरीद में बोरेवेल के लिए किए गए गड्ढे में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मासूम राहुल के रेस्क्यू के लिए बीते 24 घंटे से भी अधिक समय से घटनास्थल पर जिला कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के 500…

Read More

किसानों की समृद्धि से भाजपाइयों को इतनी नफरत क्यों ? उर्वरक की सप्लाई बाधित कर किस बात का ले रहे हैं प्रतिशोध ?

केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता किसानों के साथ क्रूरतम व्यवहार पर उतारू हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र आरंभ से ही किसान विरोधी रहा है। संघीय व्यवस्था के अंतर्गत उर्वरक का उत्पादन, विपणन और आपूर्ति केंद्र सरकार का दायित्व है। फसल का सीजन (खरीफ और रवी) के शुरू होने के पहले राज्यों के द्वारा मांग भेजी जाती है। केंद्र की सहमति के बाद माहवार आपूर्ति का प्लान भी तय होता…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव में विभिन्न समाजों और संघों के प्रतिनिधियों से मिले, सामाजिक भवन के लिए महकुल समाज को 25 लाख और अघरिया समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए जशपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पत्थलगांव विश्राम गृह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और संघों के पदाधिकारियों से मिले। मुख्यमंत्री से इस दौरान गोड़ समाज, उरांव समाज, कंवर समाज, नागवंशी समाज, चौहान समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, महकुल समाज, सतनामी समाज, रौनियार समाज, साहू समाज, राजपूत समाज, मुस्लिम समाज, सिक्ख समाज, भोजपुरी समाज, कोलता समाज, नाई समाज, बंजारा समाज, चिकवा समाज और अघरिया समाज के लोगों ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल…

Read More

हरियाणा में भाजपा ने अपना अलोकतांत्रिक चरित्र दिखाया है, हरियाणा में कांग्रेस नहीं देश का लोकतंत्र हारा-कांग्रेस

छत्तीसगढ़ की जनता ठुकरा चुकी है, अगली बार हरियाणा में साफ होगी भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हरियाणा में भाजपा ने अपना अलोकतांत्रिक चरित्र दिखाते हुए लोकतंत्र की हत्या किया है, प्रजातंत्र का अपमान किया है और संवैधानिक मूल्यों की हत्या की है। हरियाणा में कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अजय माकन चुनाव नहीं हारे है, हरियाणा में भारत का लोकतंत्र पराजित हुआ है और भारतीय जनता…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के आग्रह पर पहना कबाड़ के जुगाड़ से बना ताज, बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम, लूडो और शतरंज भी खेला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पत्थलगांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रा कृति और निधि के आग्रह पर बच्चों के आग्रह पर ‘कबाड़ के जुगाड़ से बना- ताज पहना । मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा कबाड़  से बनाए गए इस ताज की सुंदरता एवं उनकी कलाकृति की सराहना की l मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्कूल के छात्रों के बच्चों के आग्रह पर कैरम में स्ट्राइकर से गोटी पर निशाना लगाया । लूडो…

Read More

छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसद, राज्यसभा सदस्य हसदेव अरण्य में खनन अनुमति मोदी सरकार से रद्द करवायें नही तो इस्तीफा दें ?

हसदेव अरण्य को बचाने भाजपा के सांसदों ने अब तक क्या किया जनता को बताएं ? हसदेव अरण्य के विषय में भाजपा सांसद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तो कर रहे है, लेकिन खनन रदद् कराने मोदी शाह से मिले तक नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हसदेव मामले में कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को घेरा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल खदान आबंटन के बाद उठे जनविरोध के स्वर के बाद भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। कोल खदान…

Read More

पुलिस सहायता केन्द्र जटगा अंतर्गत ग्राम रावा में लगा चलित थाना, दी गई कानूनी संबंधित जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 जून 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत रावा में लगाया गया जिसमें गांव के आम जनता महिला-पुरुष एवं बच्चे लगभग 70 से 80 की संख्या में सम्मिलित हुए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया. इस अवसर पर उपस्थित आमजन…

Read More