टी एस सिंहदेव पहुंचे बासेन गांव, पीईकेबी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, खदान जल्द से जल्द शुरू करने के लिए किया अनुरोध

कोयला खनन कार्य के चलते ही ग्राम के बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा और महिलाओं को आजीविका संवर्द्धन में भी कई तरह की मिल रही है सहायता– ग्रामीणजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परसा कोयला परियोजना के पास के करीब 1000 ग्रामीण आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और सरगुजा विधायक टी एस सिंहदेव से ग्राम बासेन के मिनी स्टेडियम में मुलाकात कर उनसे खदान जल्द-से-जल्द शुरू करने के लिए अनुरोध किया| ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया की खदान परियोजना के शुरु होने से उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे…

Read More

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भाषायी गरिमा खोते जा रहे हैं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांकेर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जम्मू कश्मीर की महिलाओं के लिए जिस तरह से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वह भाषायी गरिमा के खोते स्तर को बताता है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल किया है वह मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर सुशोभित किसी व्यक्ति को…

Read More

HEALTH NEWS : टेली-मेडिसीन सप्ताह के पहले दिन 13,278 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में 6 से 11 जून तक मनाया जा रहा है टेली-मेडिसीन सप्ताह

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून से 11 जून तक टेली-मेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र पामभोई ने बताया कि आज पहले दिन सामान्य रोगों एवं मानसिक व्याधियों से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श की गई जिसमें,13 हजार 278 लोगों की जांचकर उपचार प्रदान किया गया। प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में आज टेली-मेडिसीन सप्ताह की शुरुआत की गई।…

Read More

हिन्दू मारे जा रहे हैं और वोटों के सौदागर सो रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कश्मीर के हालात पर भाजपा को आईना दिखाया है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम पर भाजपा और आरएसएस के मौन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आइना दिखा दिया तो सच सुनकर भाजपा तिलमिला गई है। विष्णुदेव साय मानसिक संतुलन खो बैठे। आखिर भाजपा कब तक हिंदुओं को धोखा देती रहेगी। कब तक उन्हें बलि का बकरा समझकर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकती रहेगी। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या…

Read More

मोदी सरकार के 8 साल में सिर्फ दो को मिला लाभ बाकी 135 करोड़ जनता बेहाल, मोदी भाजपा की सरकार ने 8 साल में बेचने के अलावा कुछ नहीं किया – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के 8 साल को देश की 135 करोड़ जनता के लिए नाकामी लाचारी और बेबसी भरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आखिर भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। जब देश के 133 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास लग रहा है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां सीख आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठनों के अलावा किसी और को समझ नहीं आ रहा है। हकीकत यह है कि 8 साल के कार्यकाल में सिर्फ…

Read More

पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम फुलसर में लगा चलित थाना, दी गई विधिक जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 06 जून 2022  को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम फुलसर के घाटपारा में लगाया गया. जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 30-35 की संख्या में उपस्थित आए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही होना बताये. उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने…

Read More

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा-कांकेर में आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में….

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर विधानसभा-कांकेर दिनांक: 06 जून 2022              मुख्यमंत्री ने कांकेर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनवासी वनों के संरक्षक, अधिकारी सुनिश्चित करें फारेस्ट के नियमों के दायरे में वनवासियों को मिले सभी सुविधाएं।              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांकेर जिला मुख्यालय के विश्राम गृह में 124.48 करोड़ रूपए के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 74.51 करोड़ रूपए के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 49.96 करोड़ रूपए के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।              मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश शर्मो हया भी बेच बैठे – विष्णुदेव साय

धर्म के आधार पर देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस यह बताये कि कश्मीर में धारा 370 क्यों लगाई थी ? इसे हटाने के लिए देश को 70 साल तक इंतजार क्यों करना पड़ा ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांकेर में मीडिया से बातचीत के दौरान कश्मीर मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बाद भूपेश बघेल शर्मो-हया भी बेच बैठे हैं। वे जिस निम्न भाषा में स्तरहीन बातें कर रहे…

Read More

‘न्याय सब्बो बर-सब्बो डहर’ के ध्येय को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान बीते साढ़े तीन साल के दरम्यान ग्रामीणों और किसानों के साथ न्याय करने वाले राज्य के रूप में कायम हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘न्याय सब्बो बर-सब्बो डहर’ के ध्येय को लेकर योजनाएं लागू की जा रही हैं और उनका क्रियान्वयन भी तेजी से किया जा रहा है। राज्य के ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों, गरीबों और महिलाओं के हितों की रक्षा और उन्हें सीधे-सीधे लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो फैसले लिए हैं। इसकी…

Read More

नेशनल हाईवे के कार्यों की हाई पॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की हाई पॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, उन्नयन वृक्ष कटाई, वन भूमि के व्यपवर्तन, भू-अर्जन, मुआवजा, लाईन शिफ्टिंग कार्य, भूमि नामांतरण सहित राष्ट्रीय राजमार्गो के कार्यों को कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र…

Read More