कलेक्टर संजीव झा कदमझरिया और छातासरई के पहाड़ी कोरवाओं के बीच पहुंचे : शिविर लगाकर जनजाति सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टा बनाने के दिए निर्देश

जनजाति सदस्यों को स्वावलंबी बनाने बकरी पालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन और सब्जी उत्पादन के काम में जोड़ने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज विकासखण्ड कोरबा के दूरस्थ वनांचलों में स्थित ग्राम कदमझरिया और ग्राम छातासरई पहुंचकर वहां निवासरत् पहाड़ी कोरवा जनजाति के सदस्यों से मुलाकात की। कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने पहाड़ी कोरवा सदस्यों से उनकी बसाहटों में बिजली, पानी, आवास के साथ-साथ रोजगार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे…

Read More

दीपका खदान से डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से जुमला 60 लीटर डीजल व अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर इस्तगासा क्रमांक 24/2022 धारा:- 41 (1-4) जा.फौ., 379, 34 भादवि. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने, सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार…

Read More

उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य ‘‘उजाला दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एन.टी.पी.सी., सी.एस.पी.डी.सी.एल., एवं  क्रेडा, के सौजन्य से 28 जुलाई को ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ उजाला दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल ने हरेली त्यौहार की सबको बधाई दी। उन्होंने ऊर्जा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से मनाएं जा रहे ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ उजाला दिवस की सराहना करते हुए लोगों को बिजली के महत्व को बताया और सौर ऊर्जा का उपयोग कर…

Read More

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक : समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने काम करे बैंकर्स – तारन प्रकाश सिन्हा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनर्विक्षा समिति की बैठक लेकर बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे केंद्र और राज्य शासन के अंतर्गत गरीब और कमजोर वर्गों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को गंभीरता से ले और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने की दिशा में काम करे। ऐसे लोगों को ऋण दे। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि किसी भी प्रकरणों को लंबित न रखे। प्रकरणों की स्वीकृति या अस्वीकृति के संबंध में…

Read More

समपार फाटक क. 406 तरेसर गेट पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल के सिलयारी–मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 406 (किमी.807/07-09 अप लाईन) तरेसर गेट पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य दिनांक 01.08.2022 को रात्रि 09:00 बजे से आगामी आदेश तक जो कि सामान्यतः दिनांक 03.08.2022 को सुबह 06:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा । समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

Read More

रायपुर मंडल के एक अधिकारी सहित रेल परिवार के 20 सदस्य 31 जुलाई को सेवानिवृत्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत एक अधिकारी सहित 20 रेल परिवार के सदस्य जुलाई 2022 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए| इस समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (श्री उदय कुमार भारती), सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III (श्रीआर शंकरन), सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-II (रूहीना तुफैल खान), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (श्रीश्रीलाल दास), मंडलसमन्वयक /द.पू.म.रे.में.का. (श्रीडी. विजय कुमार),सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे| मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले एक…

Read More

पावर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर के लिये टाइपिंग परीक्षा 6 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिए 6 अगस्त को कंप्यूटर के माध्यम से  टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जा रही  है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के 3 शहरों रायपुर भिलाई एवं बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में पृथक-पृथक ली जाऐगी। और परीक्षार्थियों को दोनों ही भाषा की परीक्षा में अलग-अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस परीक्षा में लगभग 2400 चिन्हित उम्मीदवार शामिल होंगे।  जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में मेरिट के…

Read More

पाॅवर कंपनी से ईडी श्री प्रसाद व सीई श्री कोले को विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यपालक निदेशक एम.एच. प्रसाद एवं जनरेशन कंपनी से मुख्य अभियंता पंकज कोले को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से एमडी श्री एन.के.बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल एवं श्री मनोज खरे ने सेवानिवृत्तजनों…

Read More

मेडिकल कालेज सभागार में ऊर्जा महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम से जुड़ेंगे वर्चुअल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ’’उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047’’ थीम पर आयोजित ऊर्जा महोत्सव का आयोजन रायपुर मेडिकल कालेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आज दिनांक 30 जुलाई 22 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल उपस्थित रहकर शामिल होंगे।  प्रदेशभर के हर जिलों में 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिजली से आम लोगों के जीवन में आए परिवर्तन  को रेखांकित कर भविष्य में और बेहतर कार्य संपादन करने के संबंध…

Read More

अवैध रूप से 25 किलोग्राम तांबा तार के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति इग्निस कार को किया गया जप्त, अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

नाम आरोपी- राहुल कुमार डिक्सेना पिता विजय डिक्सेना, उम्र – 27 वर्ष, निवासी पथर्री पारा कोरबा, जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में अवैध कबाड़, डीजल के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में आज अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस  ने कार्यवाही करते हुए  1 आरोपी को गिरफ्तार किया…

Read More