इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 02 पार्सल वाहन, 08 स्लीपर, 06 एसी-III, 02 एसी-II श्रेणी के कोच होंगे, कुल 22 कोच रहेंगे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शालीमार एवं कुर्ला के मध्य रेलवे प्रशासन के द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 18030/18029 शालीमार-कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। यह परिचालन शालीमार से 12 जुलाई 2022 से एवं कुर्ला से 15 जुलाई 2022 से फिर से शुरू किया जा रहा हैं। शालीमार से दिनांक 12 जुलाई 2022 से गाड़ी संख्या…
Read MoreDay: July 7, 2022
जब कलेक्टर हो गए कीचड़ से लथपथ…गौठान में हुए कार्यों को करीब से देखने कीचड़ और मिट्टी में चलते रहे.. गीली मिट्टी में न फिसलने का डर था और न ही कीचड़ में चलने से परहेज..विकास कार्यों का बारीकियों से अवलोकन करने निकले कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा आमतौर पर ऐसे कई बड़े अधिकारी होते हैं, जो कीचड़ या गीली मिट्टी देखकर अपने जूते-चप्पल गन्दे होने की डर से पैदल चलना मुनासिब नहीं समझते। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शायद जमीन से जुड़े हुए वे अधिकारी है, जिन्हें न तो गीली मिट्टी में फिसलने का डर था और न ही कीचड़ में चलने से परहेज। जिले में पदस्थ होने के बाद विकास कार्यों का बारीकियों से अवलोकन करने निकले कलेक्टर श्री सिन्हा आज जब एक गौठान का अवलोकन करने पहुँचे तो…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा
तीसरी रेललाइन विद्युतीकरण का कार्य दिनांक 21 से 23 जुलाई 2022 (03 दिन) तक किया जायेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकरण का कार्य दिनांक 21 से 23 जुलाई, 2022 (03 दिन) तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली…
Read More“मोर महापौर-मोर द्वार” : रायपुर नगर निगम के 20 वार्ड में पहुंची शहरी सरकार, 5 अगस्त तक सभी वार्ड में पहुंचेंगे महापौर, परिषद और निगम के अधिकारी
10 दिन में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 4846 आवेदनों का निराकरण आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार, राशन व श्रम कार्ड के लिए वार्डवासी पहुंच रहे है शिविर में दिव्यांगों को ट्राई सायकिल, श्रवण यंत्र, महिला समूहों को वित्तीय सहायता, स्ट्रीट वेंडर्स कार्ड की मिल रही है सुविधा जरूरी बुनियादी अधोसंरचना विकास की सौगात दे रहे है महापौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हर व्यक्ति तक नागरिक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रायपुर नगर निगम का “मोर महापौर-मोर द्वार” कार्यक्रम सभी 70 वार्ड…
Read Moreगर्भावस्था के पहले तीन महीने में अनिवार्य होगी सोनोग्राफी, स्कूली बच्चों में देखने-सुनने की समस्या पहचानने चलेगा अभियान, कलेक्टर डॉ भुरे ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की हुई समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में अब सभी गर्भवती महिला की गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में अनिवार्यतः सोनोग्राफी की जाएगी। इससे गर्भावस्था में ही गर्भस्थ शिशु में किसी बड़ी बीमारी या किसी शारिरिक विकृति का समय रहते पता लग जाएगा और उसका यथासंभव समय पर ईलाज हो सकेगा। रायपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान सभी डॉक्टरों को इसके निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने जिले के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को…
Read Moreकलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की : जनदर्शन एवं मुख्यमंत्री जन चौपाल के प्राप्त आवेदनों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा
सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर हुई चर्चा नान और एफसीआई में जल्द चावल जमा करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रचलित राशन कार्ड की जानकारी ली। जारी किए जाने वाले राशन कार्ड का रेंडम आधार पर जांच करने भी कहा। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में …
Read Moreरायपुर में एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैंप प्रारम्भ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैम्प एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखोली, आरंग में दिनांक 06 जुलाई को प्रारंभ हुआ। 12 दिवसीय इस कैम्प में उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 महाविद्यालयीन एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। जिन्हे फौज की नियमित दिनचर्या के साथ विविध सैन्य विषयों का सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनके व्यक्तित्व विकास हेतु मार्गदर्शी व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे । इस कैम्प के आयोजन की जिम्मेदारी कमान अधिकारी, 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव को दी गई है। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ब्रिगेडियर आशीष…
Read Moreमुख्यमंत्री बघेल का चिटफंड को लेकर लगातार भ्रामक बयान, आईटी छापे से बौखला गए, पद की गरिमा भी भूले भूपेश बघेल – राजेश मूणत
मुख्यमंत्री बघेल का, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर आरोप दुर्भावनापूर्ण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार को एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि इनकम टैक्स छापे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बौखला गए है और भ्रामक आरोप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच की शुरुवात पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रारंभ किया था, मगर पौने चार साल बाद भी भूपेश…
Read Moreकुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर की पहल पर मिली तत्काल मदद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर चंदन कुमार की पहल पर तत्काल मदद मिली। अब्दुल कलाम वार्ड हाट कचौरा निवासी आशीष और कोमल का घर मानसूनी बारिश के कारण ढह गया था, जिसकी खबर कलेक्टर को मिलते ही उन्होंने पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश तहसीलदार पुष्पराज पात्र को दिए। तहसीलदार द्वारा इस प्रकरण में मौका मुआयना कर तत्काल राशि पारित कर चौबीस घंटे के भीतर कलेक्टर के हाथों आर्थिक सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान किया गया।
Read Moreमहिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रावत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : नशे में कांग्रेस की सरकार, हर तरफ फैला नशे का कारोबार – दीप्ति रावत भारद्वाज
छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित है और प्रदेश अशांत हो गया है, इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जिम्मेदार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का राज्य है। इसे शांति के द्वीप के रूप में जाना जाता है। लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित है और प्रदेश अशांत हो गया है, इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। कथित तौर पर महिला सुरक्षा की बात करने…
Read More