शिव मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेज दिया गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपियों से शिवलिंग के ऊपर स्थापित तांबे का शेषनाग एवं अन्य वस्तुएं बरामद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 11 एवं 12 जुलाई 2022 के दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित नया शिव मंदिर परिसर में चोरी एवं तोड़फोड़ किया गया था। मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 295 ए भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के अंतर्गत मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी…

Read More

लीडरशिप कैम्प का सप्तम दिवस : कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित एनसीसी के एडवांस लीडरशिप कैंप के सातवें दिन कैंप की नियमित प्रातः कालीन दिनचर्या के बाद भिलाई छ.ग. के मोटिवेशनल स्पीकर व मैनेजमेंट गुरु अभिषेक राय ने कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा धन समय है और जीवन की सफलता में समय प्रबन्धन सबसे कीमती है। अपनी दिनचर्या को ठीक कर हम तनावमुक्त रह सकते हैं और तभी लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है। व्यक्तित्व विकास पर एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह…

Read More

शासकीय कार्यालयों से होगा पौधा वितरण, प्रकति की सुदंरता और संरक्षण के लिए करे वृक्षारोपण – कलेक्टर

पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को जिले में वृक्षारोपण का महा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने ज़िले में पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियाँ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस वृक्षारोपण महा अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रकति की सुदंरता एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक आदमी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण के पश्चात उस पौधे की देखभाल पेड़ बनने तक स्वयं को करनी होगी। कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर…

Read More

ई.डब्लू.एस के लिए आरक्षित भूमि का 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश, विभागीय कामकाज की समीक्षा के साथ कलेक्टर ने दिए ज़रूरी निर्देश

20 जुलाई तक बीच रोका-छेका अभियान, गोठानों में पशुओं का हो नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भू-अर्जन प्रकरणों के सीमाकंन में बरते सावधानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर (ई.डब्लू.एस) वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित भूमि को 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश दिए है। ऐसे आरक्षित भूमि का शासन के पक्ष में यथाशीघ्र पंजीयन कराना है। इसी तरह राजस्व अधिकारी ध्यान रखे कि…

Read More

प्रशासन की छापामार कार्रवाई में 12 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बैग जप्त, सिंगल यूज प्लॉस्टिक की चीजों का उपयोग रोकने पर प्रशासन गंभीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है। तहसीलदार डॉ. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी…

Read More

आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर द्वारा कार्यालय में किया गया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये कुल पाँच फरियादी की समस्या/शिकायतों को समक्ष में सुनकर उनके समस्या का निराकरण करने संबंधितों को निर्देश दिया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 12 जुलाई 2022 को जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन कार्यक्रम में थाना पत्थलगांव क्षेत्र से 01…

Read More

परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तोड़ी अवैध तरीके से बनी सी.सी. रोड, कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिला प्रशासन के राजस्व विभाग ने आज अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार श्री अजय चंद्रवंशी और नगर निवेश विभाग के उप संचालक श्री बी.केरकेट्टा ने आज परसुलीडीह में की जा रही अवैध प्लाटिंग वाली जगह पर पहुंचकर अवैध रूप से बनायी गई सीमेंट कांक्रीट सड़क को तोड़वा दिया। इस दौरान हल्का पटवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। परसुलीडीह में खसरा नम्बर 72/1 में दर्ज लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर यह अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण कराया जा रहा…

Read More

देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शामिल हुए विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धिऔर खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे ‘सत्यार्थ बोध‘ ग्रंथ का विमोचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज देश और दुनिया को भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। आज देश और दुनिया में कट्टरता और हिंसा का वातावरण है। हम सहजता, सरलता, सहिष्णुता को भूल गए हैं। हम किसी…

Read More

कांग्रेस के बीआरओ, डीआरओ, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : पीआरओ दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम बैठक में हुये सम्मिलित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता से करवाने का सुझाव दिया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया को गति देने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारियों, ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण दिया तथा अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा…

Read More

जनचौपाल में आज 98 लोगों ने दिए आवेदन : एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आवेदनो के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मंगलवार को आयोजित होने वाली जनचौपाल की आज की कड़ी में प्रभारी अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले और जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने जिले वासियों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना। आज जन चौपाल में 98 लोगों ने दोनों अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों…

Read More