दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच खत रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य, कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित..देखें सूची

नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा, इस के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य के कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 25 जुलाई, 2022 को सुबह 10.00 बजे  से 27 जुलाई , 2022 को सुबह 10.00 बजे तक (अर्थात 48 घंटे) किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में हिंदी नाट्य प्रतियोगिता-2022 सम्पन्न : अखिल रेल नाट्य उत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रायपुर मंडल द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘ रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे बोर्ड के निदेशानुसार अखिल रेल नाट्य उत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य  रेलवे सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडलों एवं कारखानों से नाटक मंचन हेतु प्रविष्टियां मंगवाई गई थी. इस क्रम में रायपुर मंडल एवं मोतीबाग कारखाना के पात्र नाट्य दल को नाटक मंचन की अनुमति दी गई. नाटक का मंचन दिनांक: 22.07.2022 को नार्थ ईस्टन रेलवे इंस्टीकट्यूट, बिलासपुर में पूर्वाह्न 11.00 बजे अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड , बिलासपुर श्री ए.के. मेश्राम के मुख्य आतिथ्य् में किया गया । इस नाटक मंचन श्री साकेत रंजन ,…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय मे महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त स्तर का पुरस्कार समारोंह का आयोजन

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर के द्वारा कुल 42 अधिकारी एवं बल सदस्यों को वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रायपुर रेल मंडल के 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई, 2022 को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर स्तर का पुरस्कार वितरण समारोंह का आयोजन मुख्यालय के सभा गृह मे किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधि और किसानों की मांग पर गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दिए

22 जुलाई को शाम 4 बजे गंगरेल नहर से सिंचाई के लिए शुरू होगी जलापूर्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा तथा विधायक अभनपुर एवं धरसीवा सहित किसान संगठनों की मांग को देखते हुए गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा 22 जुलाई को शाम 4 बजे गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उईके ने बताया कि…

Read More

नेशनल हाईवे 43 में पत्थलगांव से कुनकुरी के लिए होगा रिवाइज टेण्डर – सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय लोकसभा सत्र के दौरान सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नेशनल हाईवे 43 सड़क की दुर्दशा से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि जशपुर से कुनकुरी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच लुड़ेग तक काम हुआ है। और पत्थलगांव शहर में अंदर की सड़क चलने लायक भी नही है। साथ ही बाईपास का काम शुरू नही हुआ है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव के बीच का निमार्ण कार्य भी 70 प्रतिशत हुआ है।…

Read More

सहायक शिक्षक जगपती भगत को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड जशपुर के शासकीय प्राथमिक शाला टिकैतगंज के सहायक शिक्षक ई संवर्ग श्रीमती जगपती भगत का शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने के मामले की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने बीईओ जशपुर द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार एवं प्रधान पाठक व छात्र-छात्राओं के बयान के आधार पर श्रीमती भगत का शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने एवं अत्याधिक नशे के कारण चल न पाने की स्थिति में पाया जाने का…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत मधुमक्खी काटने से जनहानि होने पर प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें मधुमक्खी के काटने से  पत्थलगांव  तहसील के ग्राम डुडुगजोर  निवासी मुकित राम पिता बजरंग की मृत्यु 23 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सुन्दरमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

वर्ष अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 196.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 196.7मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 जुलाई तक औसत वर्षा 404.2 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 183.6 मिमी, मनोरा में 229.9 मिमी, कुनकुरी में 174.2 मिमी, दुलदुला में 171.5 मिमी, फरसाबहार में 190.5 मिमी, बगीचा में 261.6 मिमी, कांसाबेल में 93.9 मिमी, पत्थलगांव में 213.3 मिमी एवं सन्ना में 251.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दस्तावेज सत्यापन 25 से 28 जुलाई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गैर शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 25 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक ग्रेड 02  सहायक ग्रेड 03 के लिये 25 जुलाई को, भृत्य व चौकीदार के लिए…

Read More

जशपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए बैठक संपन्न, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों को दी गई जिम्मेदारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आगामी स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विगत दिवस विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। जहां समारोह के मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और…

Read More