महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जोनल मुख्यालय स्थित सभागार में आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपस्थिति में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाघिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल प्रेसिडेंट श्री बी.सी. मल्लिक एवं अन्य तीनों मंडलो के पदाधिकारीगण के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक,  सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे । इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन…

Read More

हरेली की बिखरी छटा, खुशियों के साथ मनाया गया हरेली पर्व, तिलई के गौठान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ महतारी के साथ, कृषि यंत्रों की हुई पूजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली आज जिले में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हरेली पर्व की धूम रही। अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई के गौठान में जिला स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन भी किया गया। यहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के साथ कृषि यंत्रों की पूजा की गई। इस दौरान गेड़ी चढ़कर, नारियल फेंककर, फुगड़ी सहित भौरा-बाटी खेलकर सभी ने हरेली का जमकर आंनद उठाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान से देश में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होगी – अशोक बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान” से देश में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, गरीब से गरीब व्यक्ति भी जब अपने घर में तिरंगा फहरायेगा तब उसे विशेष आनंद की अनुभूति होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के 10000 घरों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के व्यवस्था करें ताकि  हर व्यक्ति…

Read More

दुष्कर्म के आरोप मे महिला गिरफ्तार, 17 वर्षीय नाबालिग बालक को भगाकर मध्यप्रदेश ले गई और ईंट-भट्ठा में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

थाना पत्थलगांव में आरोपिया जूही डोम के विरूद्ध अप.क्र. 42/2022 धारा 363, 365, 370(क)(1), 370(4) भा.द.वि. एवं 5, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकका 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिनांक 08.11.2021 के रात्रि में बिना किसी को बताये कहीं चला गया, कोई अज्ञात व्यक्ति इसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण…

Read More

ट्रिपलआईटी नया रायपुर ने शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व को दिया बढ़ावा : विद्यार्थियों को अध्ययन करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक दायित्वों को निभाने और चुनौतियों का सामना करना सीखने के लिए किया प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ट्रिपलआईटी नया रायपुर के इंस्टीट्यूट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (आईएसआर) सेल ने विद्यार्थियों के बीच सामाजिक दायित्व की भावना का विकास करने का संकल्प लिया है। हाल ही में आईएसआर के शिक्षकों की एक टीम ने नवागांव, नया रायपुर, के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं चॉकलेट वितरित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक दायित्वों को निभाने और चुनौतियों का सामना करना सीखने के लिए प्रोत्साहित किया । टीम के सदस्यों ने बच्चों को वृक्षों का महत्व समझाते हुए उन्हें बताया कि…

Read More