वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 अगस्त तक औसत वर्षा 819.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 866.6 मिमी, मनोरा में 697.9 मिमी, कुनकुरी में 801.0 मिमी, दुलदुला में 695.6 मिमी, फरसाबहार में 603.7 मिमी, बगीचा में 760.5 मिमी, कांसाबेल में 683.3 मिमी, पत्थलगांव में 721.8 मिमी एवं सन्ना में 812.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

जशपुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को कांजी हाऊस में रखने की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर कांजी हाऊस में रखे…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी स्व. विजय मिंज की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरोजनी मिंज हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम कोपा बम्हनी निवासी स्व. भिखनाथ की मृत्यु आकाशीय गाज…

Read More

भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर तक रायपुर में

भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु 03 सितम्बर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 नवम्बर  से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को संबंधित वेबसाईट   www.joinindianarmy.nic.in  में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्îूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों…

Read More

दो साल पुराने चोरी के प्रकरण में पुलिस को मिली सफलता, ट्रेलर वाहन के चक्के चोरी करने में शामिल दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार                              

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 12.05.2020 को प्रार्थी श्यामू जायसवाल निवासी हरदीबाजार के द्वारा चौकी हरदीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11.05.2020 की रात्रि 11-12 बजे के मध्य सरई सिंगार चौक स्थित प्रार्थी के ऑफिस के सामने इसके ड्राईवर द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एके 4270 को खडी कर खाना खाने चला गया था। प्रार्थी जब रात के समय दीपका से हरदीबाजार वापस आते समय अपने  आफिस के पास पहुंचा…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31.08.22 को रमेश कुमार बर्मन निवासी कोसा कोलिहा पारा में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 227/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। अवैध शराब ब्रिकी करना पाये जाने पर आरोपी रमेश कुमार बर्मन निवासी कोलिहापारा कोसा…

Read More

बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी, सैनिकों की भर्ती में भी भ्रष्टाचार हावी, युवाओं के हित में स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो – केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा बस्तर फाइटर्स की भर्ती में पारदर्शिता नही बरती गई है जिसके कारण कई होनहार युवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है । बस्तर फाइटर्स की भर्ती में हुई धांधली की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो । उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है । श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ सरकार में आई कांग्रेस सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया को भी भ्रष्टाचार…

Read More

पीजीडीसीए कोर्स कराने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी द्वारा पूर्व में मालखरौदा थाना क्षेत्र में करीबन 20 विद्यार्थियों से कंप्यूटर कोर्स कराने के नाम पर प्रत्येक से 10 से 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी किया गया है आरोपी द्वारा प्रार्थी से पीजीडीसीए कोर्स कराने के नाम से 13500/- रूपये की धोखाधड़ी किया गया है आरोपी के विरूद्ध मालखरौदा थाना में अपराध क्रमांक 235/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी महावीर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता ने दिनांक 31 अगस्त 22 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आई०टी० कैरियर के संचालक विनय…

Read More

शासन की नई स्थानांतरण नीति पर गृहमंत्री ने की चर्चा, नियम अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

कोरिया जिले में शासकीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में जिला स्तरीय अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज कोरिया जिला प्रवास पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा की।…

Read More

पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे में कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली खड़सा की घटना..जानें क्या है पूरा मामला

आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तालाब से किया गया बरामद आरोपी सुनील खाखा के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 184/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2022 को प्रार्थी प्रियेश केरकट्टा उम्र 21 निवासी करंजटोली ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनील खाखा ने उसके पिता प्रबल केरकेट्टा उम्र 50 साल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक…

Read More