बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नए वाहन खरीदना हुआ महंगा, समस्त वाहनों के पंजीकरण पर लागू जीवन काल के लिए देय वर्तमान करों की दर को 1% बढ़ा दिया गया है

राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना के साथ ही नए नियम हुए प्रभावशील समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 [क्रमांक 25 सन 1991 ] की अनुसूची में संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समस्त नवीन वाहनों के पंजीकरण पर लागू जीवन काल के लिए देय वर्तमान करों की दर को 1% बढ़ा दिया है। किस श्रेणी के वाहनों में कितना लगेगा अब शुल्क ? जानने के लिए देखें राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना……!

Read More

सुपोषित जांजगीर बनाने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की अपील : जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों से अपील अपील की है कि आज के बच्चे आने वाले कल के कर्णधार भविष्य है। सुनहरे भविष्य की कल्पना तब तक नहीं की जा सकती जब तक हमारे बच्चे कमजोर व कुपोषित हैं । कुपोषण चक्र को दूर करने के लिये हमें किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती शिशुवती महिलाओं की ओर ध्यान देना अति आवश्यकता है । जब तक किशोरी बालिकायें जो भविष्य की माता भी है तथा गर्भवती शिशुवती महिलायें एनीमिया (खून की कमी) की…

Read More

कलेक्टर ने ली कस्टम मिलिंग के संबंध में बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम की कस्टम मिलिंग के संबंध में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, नागरिक आपूर्ति निगम, छ.ग. राज्य भण्डार गृह निगम एवं राईस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी से जानकारी ली कि जिले में आज की स्थिति में लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 36000 मेट्रीक टन चावल भारतीय खाद्य निगम में तथा 23000 मेट्रीक टन चावल नागरिक आपूर्ति निगम में राईस मिलर्स को देना शेष है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में निर्देशित किया…

Read More

जिले में धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, जिले के खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक खेलो का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से जिले के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कबड्डी खो-खो, क्रिकेट, योगा, कुश्ती, भौंरा, पिट्ठुल, पारंपरिक खेल फुगड़ी सहित अन्य मनोरंजनात्मक खेल का आयोजन किया गया।  इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर महान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर…

Read More

बेटी के उपचार के लिए पिता ने लगाई गुहार तो कलेक्टर ने तत्काल आवेदन प्रिंट निकलवा कर भरवाये

साप्ताहिक जनदर्शन में 37 आवेदन प्राप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही अपनी दस वर्षीय बेटी का उपचार कराने जनदर्शन में मदद की गुहार लगाने पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए न सिर्फ मोबाइल पर आवेदन पत्र डाउनलोड किया अपितु ततकाल प्रिंट निकलवा कर बच्ची के पिता को दे दिया। उन्होंने बच्ची के पिता को फार्म शीघ्र भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने का आग्रह करते हुए इस प्रकरण को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत शासन से स्वीकृति दिलाने और बेटी के उपचार के…

Read More

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर का निरीक्षण, विद्यालय शिक्षा का मंदिर, इसे स्वच्छ रखे : तारन प्रकाश सिन्हा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, ने आज जांजगीर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में गंदगी और शौचालयों से आ रही बदबू पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का वह मंदिर है, जहां ज्ञान प्राप्त होता है। विद्यालय चाहे कोई भी हो, हमेशा स्वच्छ और साफ-सुथरा होना चाहिए। इससे अध्ययन और अध्यापन का बेहतर माहौल बनता है। उन्होंने विद्यालय को और बेहतर बनाने तथा अध्यापन में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने तथा यहां व्याप्त…

Read More

कांग्रेस की महंगाई पर प्रेस वार्ता को लेकर भाजपा ने किया पलटवार, वैट नहीं घटा कर कांग्रेस सरकार प्रदेश में बढ़ा रही महंगाई : भाजपा

छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है जो किसी तरह की केंद्रीय राहत को जनता तक नहीं पहुंचने दे रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक द्वारा महंगाई पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जिन्होंने अपने राजनीतिक निहितार्थ पूरे करने के लिए तीजा के बहाने बुलवाया है, उन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछें की यदि महंगाई से कोई कष्ट हो रहा है तो छत्तीसगढ़ की जनता को लूट क्यों रहे हैं ? प्रदेश…

Read More

कांग्रेस सरकार की बेरहमी, दिल्ली की कांग्रेसी बहनों की आव-भगत और हड़ताल पर बैठी हज़ारों बहनों से बेरुखी – शालिनी राजपूत

छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति का अपमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी निष्ठुर सरकार को बहुत भारी पड़ेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस की बहनों को दिल्ली से बुलाकर उनकी शाही आव-भगत करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की उन हज़ारों महिलाओं की कोई परवाह नहीं है, जो अपनी जायज मांगों के लिए तीज-तिहार के मौके पर हड़ताल पर बैठी हुई हैं। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि पोरा त्यौहार पर मुख्यमंत्री निवास…

Read More

कांग्रेस की महंगाई पर पत्रकार वार्ता : भारत में महंगाई और बेरोज़गारी के लिए मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार – कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक

संसद से सड़क तक हमने मोदी सरकार की अक्षमता और उन दिशाहीन नीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई है जिनके कारण भारत में महंगाई और बेरोजगारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर एक समय था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता को महंगाई और बेरोज़गारी से मुक्त भविष्य का सपना दिखाया था। इसके विपरीत आज उन्होंने लोगों को रिकॉर्ड तोड़ मूल्य वृद्धि और 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी की भयावह स्थिति में डाल दिया है। पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार का रिकॉर्ड इस सच्चाई…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल से जापान के महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने जतायी निवेश तथा सहयोग की इच्छा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुम्बई स्थित जापान के कॉन्सुलेट जनरल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस दौरान कॉन्सुलेट जनरल श्री फुकाहोरी ने विकास की ओर तेजी से अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य की सराहना करते हुए यहां जापान की ओर से निवेश सहित हर संभव सहयोग और समन्वय के लिए इच्छा जाहिर की। साथ ही छत्तीसगढ़ में जनजातियों के कौशल विकास, पर्यटन, उद्योग, मोनो रेल, सड़क और पुलों के निर्माण में भी जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भागीदारी…

Read More