समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के वर्धा–चीतोडा रेलवे स्टेशनों के बीच वर्धा यार्ड का आधुनिकरण, जोडने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 11 अगस्त, 2022 से 16 अगस्त, 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रदद होने वाली गाडियां – 01. दिनांक 15, 16…
Read MoreDay: August 13, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख केंद्र रहे धमतरी के ग्राम भोथली से कंडेल तक तिंरगा एवं मशाल पदयात्रा में सम्मिलित हुए बृजमोहन, अजय एवं रंजना साहू
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृजमोहन अग्रवाल ने धमतरी गंगरेल में तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम में लिया भाग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृजमोहन अग्रवाल आज धमतरी प्रवास पर थे। लोकतंत्र सेनानी स्व. हनुमान प्रसाद मिश्रा के ग्राम भोथली से स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के गौरव ग्राम कंडेल जहाँ पर आज़ादी का अलख जगाने महात्मा गांधी स्वयं पहुंचे थे और कंडेल नहर सत्याग्रह में भाग लिया था ऐसे पूण्य गाँव तक तिरंगा एवं मशाल यात्रा…
Read Moreदेश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मान स्वरूप शहीदों के परिजनों को सौंपा तिरंगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का…
Read Moreहर घर तिरंगा अभियान : वनांचल विकास खण्ड नगरी में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकाली गयी तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता रैली
वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान रैली, प्रभात फेरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्वीज प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, धमतरी/नगरी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के समस्त शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम यथा – वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान रैली, प्रभात फेरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्वीज प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे…
Read Moreपॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया में हुआ ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय डंगनिया में आज सुबह ध्वजारोहण किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री के के भौरासे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री विनोद अग्रवाल एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर श्री ए श्रीनिवास राव उपस्थित थे। कल 14 अगस्त को भी ध्वजारोहण किया जायेगा। मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 7:40 बजे होगा, इसमें पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद ध्वजारोण करेंगे। इसमें उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विद्युतकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
Read Moreसामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य और मुख्य प्रावधानों का 15 अगस्त को किया जाएगा वाचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य और मुख्य प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गाँव-गाँव में जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है । इस हेतु 09 अगस्त 2022 से 26 जनवरी 2023 तक जागरूकता अभियान कैलेण्डर जारी किया गया है। जागरूकता अभियान कैलेण्डर के अनुसार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2022 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का ग्राम पंचायत तथा ग्राम…
Read Moreभाजपा के हर घर तिरंगा अभियान से देश-भक्ति के रंग में रंगा जशपुरांचल,
शहर में श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, आस्ता में सांसद श्रीमती गोमती साय ने सम्हाला मोर्चा सन्ना में रघुपति राघव राजाराम के भजन के साथ कृष्णकुमार राय उतरे मैदान में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने शहर के विभिन्न वार्डों की पदयात्रा कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान उन्होनें शहरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक पूरे सम्मान के साथ अपने घर, दुकान और कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। अभियान का शुभारंभ…
Read Moreजशपुर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत में 12268 मामलों को किया गया निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राजस्व न्यायालय में लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर द्वारा खाते के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, कब्जे के आधार पर बंटवारा के मामले, दं.प्र.संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, विक्रय पत्र, दानपत्र, वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले सहित शेष अन्य प्रकृति के कुल 12268 मामलों का निराकरण किया गया।
Read Moreजिले में विशेष महाअभियान चलाकर लोगों को लगाया जा रहा है बूस्टर डोज, जिले के सभी विकासखण्डों में चलाया गया महाअभियान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है। जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों वनांचलो के बसाहटों, पारा, मोहल्ला,…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम जशपुर में, जिले में संसदीय सचिव यू.डी.मिंज करेंगे ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम, जशपुर में छ.ग.शासन संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना…
Read More