भा.प्र.सं रायपुर ने कामकाजी पेशेवरों के लिए प्रबंधन में कार्यकारी स्नातकोत्तर के तीसरे बैच (2022-24) की घोषणा की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र .सं) रायपुर को, भारत की मुख्य एड-टेक संस्थाओ में से एक, न्यूलर्न के साथ मिलकर, पारंपरिक और डिजिटल माध्यम से प्रबंधन में कार्यकारी स्नातकोत्तर कार्यक्रम (कास्नाका) के तीसरे बैच की घोषणा करते हुए बेहद ही ख़ुशी हो रही है। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा। टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण (2022) के अनुसार प्रमुख बिजनेस स्कूलों में, यह संस्थान तीसरे स्थान पर और एनआईआरएफ (2022) के अनुसार, प्रबंधन संस्थानों में, 14 वें स्थान पर है, जो की पिछले साल की स्थान…

Read More

राखी गौठान की महिलाएं केला तना रेशा से बना रही फाईल-फोल्डर, कान्फ्रेन्स बेग, लेपटॉप बेग, पर्दा : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ऑर्डर पर राखी गौठान की महिला समूह ने 250 नग कान्फ्रेंस बेग सप्लाई की

देश के कृषि वैज्ञानिकों को रायपुर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में दिया जाएगा केला तना रेशा से बना कान्फ्रेंस बेग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रायपुर में 16 एवं 17 अगस्त को आयोजित देशभर के कृषि वैज्ञानिकों की कार्यशाला में केला तना रेशा से बना कान्फ्रेंस बेग भेंट स्वरूप दिया जाएगा। केला तना रेशा से यह कान्फ्रेंस बेग बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के आदर्श गौठान राखी से जुड़ी उन्नति केला तना रेशा उत्पादक महिला समूह ने तैयार किया है। इंदिरा गांधी कृषि…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाढ़ एवं अत्याधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के दिए निर्देश, राहत शिविरों में दवाईयों, भोजन सहित साफ-सफाई की व्यवस्था रखने को कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ तथा अधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों पर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जहां पर जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हो वहां पर जिला प्रशासन निरंतर नजर रखे और एसडीआरएफ की टीम को एलर्ट मोड पर रखे। ऐसे क्षेत्रों में मुनादी करवाकर आमजनों को जागरूक करें तथा राहत एवं बचाव के लिए बोट, नाव और गोताखोरों को तैयार रखे। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर बनाये गए कन्ट्रोल रूम को…

Read More

प्रेस क्लब राजनांदगांव के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजनांदगांव में पत्रकारों को आबंटित आवासीय भू-खण्ड के विकास के लिए 1.80 करोड़ रूपए प्रदाय करने की घोषणा की

श्री बघेल ने प्रेस क्लब राजनांदगांव के विस्तारित भवन का लोकार्पण सहित 141 पत्रकारों को आवासीय भूमि के दस्तावेज का किया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में पत्रकारों के लिए आबंटित आवासीय भूखंड में आवश्यक विकास कार्यों हेतु एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आज प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब राजनांदगांव में 75 लाख रूपए की लागत से विस्तारित भवन…

Read More

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण : शिक्षा दूत, ज्ञान दीप और शिक्षा श्री से सम्मानित होंगे शिक्षक  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रति वर्ष 5 सितम्बर को विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर और संभाग स्तर पर ‘मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण’ योजना के अंतर्गत शिक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। शिक्षक दिवस 5 सितम्बर 2022 को विकासखण्ड स्तर पर ‘शिक्षा दूत’ पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शाला के कक्षा पहली से पांचवीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक ही पात्र होंगे, चाहें वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हों। जिला स्तर पर ‘ज्ञान दीप’ पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए पूर्व…

Read More

राज्य में पूर्ण शराबबंदी की तैयारी के लिए अन्य राज्यों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, राजनीतिक समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू किये जाने के संबंध में अनुशंसा हेतु राज्य के प्रमुख राजनैतिक दलों के विधायकों की राजनैतिक समिति की तृतीय बैठक आज नया रायपुर के वाणिज्य कर एवं जीएसटी भवन के आबकारी आयुक्त कार्यालय में   विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष विधायक श्री शर्मा ने बताया कि राजनैतिक समिति  में सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 2-2 नाम मांगे गए थे। किंतु…

Read More

‘आवर्ती चराई योजना प्रबंधन‘ पर वन कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित किया गया है प्रशिक्षण कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में ‘आवर्ती चराई योजना प्रबंधन‘ विषय पर वन कर्मचारियों के लिए 16 से 17 अगस्त 2022 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसका आज मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तीन वन वृत्तों सरगुजा, जगदलपुर एवं कांकेर वृत्त के सभी वनमण्डलों से सीनियर सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसरों, सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसरों एवं बीट…

Read More

मानिकपुर पुलिस की सतर्क और सक्रिय कार्यवाही में आदतन चोर आरोपी हुआ गिरफ्तार, चार नग डायनेक्स कंपनी की बैटरी एवं एक स्कूटी जप्त

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ की कार्यवाही चोरी हुए चार नग डायनेक्स कंपनी का बैटरी की कुल कीमत ₹ 40,000/- चोरी में प्रयोग किया गया एक सफेद रंग का स्कूटी क्रमांक सीजी 12AN 4658 कीमती ₹ 50,000/- आरोपी के कब्जे से जप्त नाम आरोपी– घनश्याम उपाध्याय पिता बसंत लाल उपाध्याय उम्र 36 वर्ष साकिन गोकुल गंज सीतामढ़ी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी…

Read More

घाना के एलियासु सुले के साथ भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला रायपुर में, एतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी मुकाबले ‘द जंगल रंबल’ के लिए राजधानी रायपुर तैयार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी पहली पेशेवर मुक्केबाजी के लिए तैयार है। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में यह पहला पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला होगा। पूरे देश के प्रशंसक विजेंदर सिंह के मुकाबले को देख सकें इसके लिए टीवी नेटवर्क  वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। भारत के पहले…

Read More

स्कूली बच्चों और युवाओं को लुभा रही छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी

जनसंपर्क विभाग द्वारा टाऊन हॉल में लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी युवाओं, स्कूली बच्चों और आमजनों को लुभा रही है। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में राज्य की नवाचारी योजनाओं को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के कचहरी चौक स्थित टाऊन हॉल में लगभग एक सप्ताह…

Read More