विश्वास अभियान के अंतर्गत जशपुर पुलिस द्वारा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं विभिन्न साइबर अपराध, महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्वास अभियान के तहत आज दिनांक 17.08.2022 को लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में जिला जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (IPS) द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, सड़क पर चलने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में एवं किसी भी विभाग में शासकीय नौकरी एवं प्राइवेट सेक्टर में जाने के पहले लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही उन्हें अनुशासन के महत्व के…

Read More

वर्ष अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 533.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 533.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 अगस्त तक औसत वर्षा 694.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.2 मिमी बारिश हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 583.6 मिमी, मनोरा में 532.0 मिमी, कुनकुरी में 576.0 मिमी, दुलदुला में 491.1 मिमी, फरसाबहार में 443.5 मिमी, बगीचा में 551.5 मिमी, कांसाबेल में 416.7 मिमी, पत्थलगांव में 574.1 मिमी एवं…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला निवासी स्व. अजय राम की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 27 अप्रैल 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री उनेश्वर राम हेतु 4 लाख एवं कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी स्व. सुखली बाई की मृत्यु पानी में डूबने के कारण…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने निर्माण इकाईयों की ली समीक्षा बैठक : जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

निर्माण कार्य में  गुणवत्ता  का विशेष ध्यान रखें-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों  के संबंध में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, जल संसाधन विभाग, सेतु, गृह निर्माण मंडल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभाग अंतर्गत सड़क, पुल पुलिया, भवन निर्माण के चल रहे पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय अवधि में पूर्ण…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन और रविन्द्र को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में  संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज और जशपुर विधायक विनय भगत ने जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार और कर्मचारी रविन्द्र विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ श्री…

Read More

बकायदारों की सुविधा हेतु एक मुश्त निपटान योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक बढ़ाई गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन विभाग द्वारा बकायदारों की सुविधा हेतु वन-टाईम सेटलमेंट (एकमुश्त निपटान) योजना लायी गई थी। जिसकी अवधि 31 मार्च 2022 तक लागू किया गया था। उक्त योजना की तिथि को पुनः 02 अगस्त 2022 को इस योजना को आगामी अवधि  31 मार्च 2023 तक लागू किया गया है।जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत मासिक, त्रैमासिक वाहनों में 01 अप्रैल, 2013 से 31 दिसम्बर, 2018 तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट के साथ वाहनों में लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा 21 से 22 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबाहर, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु गैर शिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2/लेखापाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य एवं चौकीदार के पदों का दस्तावेज सत्यापन 05 से 8 अगस्त 2022 तक किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के पश्चात् सभी पात्र अभ्यर्थियों का संविदा भर्ती हेतु 21 एवं 22 अगस्त 2022 को 11.00 बजे से 12.00 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में चयन परीक्षा आयोजित किया…

Read More

रोजगार मेले से मिला रोजगार, शारदा बनी आत्मनिर्भर, अब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं परिवार की कर रही आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर की सुश्री शारदा की जिंदगी जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मिलने से बदल गई है। शारदा जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी है। शारदा बताती है कि वह जशपुर विकासखंड की ग्राम पोरतेंगा की रहने वाली है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी। उनके परिवार का जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि कार्य पर निर्भर था। वह अपने 5 सदस्यीय परिवार में माता पिता, भैया और भाभी के साथ…

Read More