पण्डरापाठ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 व्यक्ति चपेट में आये, मरीजों का उपचार जारी, सभी की स्थिति सामान्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 2.09.2022 को ग्राम पण्डरापाठ में आकाशीय बिजली की चपेट मे आने वाले मरीजो को प्राथ०स्वा०केन्द्र पण्डरापाठ में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है । दिनांक 2.09.2022 को ग्राम पण्डरापाठ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 व्यक्ति चपेट में आये है जिसमें सबसे पहले लक्ष्मी उम्र 18 वर्ष निवासी पण्डरापाठ, प्राथ०स्वा०केन्द्र पण्डरापाठ पहुची उसी समय अस्पताल में उपस्थित स्टाफ नर्स अनुज खलखो के द्वारा तत्काल प्रारम्भिक उपचार में दर्द का इंजेक्शन एवं एंटीबायोटिक लगाया गया। इसके पश्चात् ड्रेसर जुहरू…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में 67वां रेल सप्ताह प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक पुरस्कार का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल सप्ताह के अवसर पर विभिन्न विभागों में भी विभागाध्यक्ष स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन स्वरुप पुरस्कार प्रदान किया जाता है । इसका मुख्य उद्वेश्य सारे कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चाहे वो किसी भी श्रेणी के हो, उसमें गुणात्मक सुधार लाने तथा साथ ही अपने संगठन के क्रियाकलापों को और बेहतर तरीके से कार्य निष्पादन को बढ़ावा मिल सके जिसमें कि न सिर्फ स्वयं के कार्यो की उत्पादकता की भी संतुष्टि हो बल्कि संगठन के कार्यो में भी इसका व्यापक…

Read More

भाजपा की नजर में किसानों, गरीबों, छात्र, महिलाओं और सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधा रेवड़ी कल्चर है, भाजपा को गरीबों की नही पूंजीपतियों के लाभ की है चिंता

मोदी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जनता में भयंकर आक्रोश है, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, डूबते बैंक और बिकती सरकारी कंपनियों के लिए जनता मोदी की नीतियों को जिम्मेदार मानती है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा के रेवड़ी कल्चर वाले बयान पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा है कि गरीब परिवार को निःशुल्क राशन, किसानों की कर्ज माफी, उपज का सही मूल्य, मजदूरों को आर्थिक सहायता एवं महिलाओं, छात्र और सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधा…

Read More

दुर्ग नवतनवा दुर्ग एक्सप्रेस का लक्ष्मीपुर स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 03 सितम्बर से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का  02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव उत्तर पूर्व रेलवे के लक्ष्मीपुर स्टेशन में दिया जा रहा है ।   यह सुविधा दिनांक 08 सितम्बर 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा तथा दिनांक 03 सितम्बर 2022 को नवतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18206 नवतनवा -दुर्ग से लागू होगी जो आगामी 06  महीने तक रहेगी  |  गाड़ी संख्या…

Read More

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी द्वारा बेलपहाड़-हिमगिर विद्युतीकृत चौथीलाइन का किया गया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाड़ियों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन एवं चौथीलाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा स्टेशनों के मध्य 206 किमी विद्युतीकृत चौथीलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है | इस कार्य के अंतर्गत बेलपहाड़-हिमगिर स्टेशनों के मध्य 13.30 किमी विद्युतीकृत नई चौथीलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइन बिछाने…

Read More

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में महाप्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन से झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

4 सितम्बर को राम लीला मैदान में सरकार तक जनता की आवाज पहुंचानें होगी ये रैली होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर महंगाई को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली और आंदोलन में सम्मिलित  होने प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से रवाना हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन रायपुर के बाद बिलासपुर के उसलापुर और पेंड्रा रोड में भी रूकेगी, जहां से भी कांग्रेसजन ट्रेन में सवार होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने ट्रेन की व्यवस्था एवं समन्वय…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 747.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 747.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 सितम्बर तक औसत वर्षा 836.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 883.2 मिमी, मनोरा में 698.9 मिमी, कुनकुरी में 837.2 मिमी, दुलदुला में 696.1 मिमी, फरसाबहार में 605.3 मिमी, बगीचा में 761.5 मिमी, कांसाबेल में 685.1 मिमी, पत्थलगांव में 732.1 मिमी…

Read More

बटईकेला गौठान की अंबिका स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा वेस्ट डीकंपोजर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में कांसाबेल विकासखंड के बटईकेला गौठान में अंबिका स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वेस्ट डीकंपोजर तैयार किया जा रहा है। अंबिका स्वसहायता समूह की सदस्य एवं महिला किसान श्रीमती शकुंतला पैंकरा द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का विस्तार से जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके तहत्…

Read More

नगर पालिका परिषद जशपुर के सब्जी मंडी के शेड में अन्य कारोबारियों को अन्यत्र स्थान में व्यापार करने के दिए गए निर्देश: वर्तमान में सब्जी मंडी शेड में अन्य कारोबारियों का नहीं है कब्जा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद जशपुर स्थित सब्जी मंडी के शेड पर कब्जा किए गए दूसरे   कारोबारियों से विगत 24 जुलाई 2022 को सब्जी मंडी के शेड को रिक्त करा अन्यत्र स्थान में व्यवसाय संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सब्जी मंडी शेड में अन्य व्यापारियो का किसी प्रकार से कब्जा नहीं है।

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची का किया गया है प्रकाशन

अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट, सभी जनपद सीईओ एवं बीईओ कार्यालय में सूची का कर सकते है अवलोकन प्रकाशित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 07 सितम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं की उनकी पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय,…

Read More