कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के प्रदेश कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली लगातार बैठकें : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभी बैठकों में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी हुए सम्मिलित

कोर ग्रुप की बैठक में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी चुनाव 2023 को लेकर नई रणनीति बनाने पर मंथन हुआ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सांसद व विधायक दल की बैठक ली। जिसमें भारतीय जनता पार्टी  छत्तीसगढ़ के समस्त सांसद व विधायक शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की समस्त रणनीतियों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी से परिचर्चा की। तत्पश्चात जेपी नड्डा…

Read More

नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने शहरी स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर दिए व्यापक दिशा निर्देश : बदलते मौसम में संक्रामक व जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बरतें पूरी सजगता

मास्क व स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से बचाव के लिए सभी को करें जागरूक जिला अस्पताल पंडरी, कालीबाड़ी हॉस्पिटल, अम्बेडकर अस्पताल, एम्स में जांच हेतु सैंपल दे सकते है मरीज, पंडरी अस्पताल में जांच व उपचार की पृथक सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में जल जनित व संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने आज नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी ने चिकित्सा विभाग व नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया है कि बदलते मौसम…

Read More

छत्तीसगढ़ में चल रहा माफियाराज, बघेल सरकार विकास विरोधी, हमारी लड़ाई वंशवाद के खिलाफ, भाई-बहिन की पार्टी चला रहे हैं भूपेश – नड्डा

बूथ कार्यकर्ता का सम्मान करने और उनसे संवाद करने आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विचारधारा की नहीं, बल्कि भाई बहिन की पार्टी चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा है। कांग्रेस की राज्य सरकार विकास विरोधी है। छत्तीसगढ़ में जितना विकास हुआ, वह भाजपा की सरकार ने किया। कांग्रेस की सरकार ने विकास पर विराम लगा दिया। एक ही काम किया है, वह है शराब की ऑनलाइन सप्लाई। भाजपा अध्यक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के शुभारंभ के मौके पर स्टॉलो का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान आमसभा स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाए गए लाइव मॉडल का अवलोकन कर सराहना किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 50 मितानिनों को मेडिसिन किट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान के 310 समूहों को कुल 5.41 करोड़ रुपए का राशि चेक, कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग के 22 हितग्राहियों को पावर बीडर और 10 किसानों…

Read More

दो और नये जिलों के साथ छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या हुई 33 : हफ्तेभर में 05 नये जिले, पौने चार वर्षों में 06

85 नयी तहसीलें, अनेक अनुविभाग और उपतहसीलों का भी हो चुका है गठन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती भी जिले बने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज 9 सितंबर को किए गए दो नये जिलों के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है। श्री बघेल ने आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा सक्ती जिलों का शुभारंभ किया। बीते पौने चार वर्षों के दौरान 06 नये जिले, 85 नयी तहसीलें, अनेक अनुविभाग तथा उपतहसीलों का गठन किया जा…

Read More

प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया ब्रजराजनगर स्टेशन का एसएजी संरक्षा आडिट एवं रायगढ़-ईब सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दुर्घटनारहित परिचालन सुनिश्चित करना रेलवे की पहली प्राथमिकता है। किसी भी संगठन के विकास में संरक्षा एवं सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। रेलवे में संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर संरक्षा निरीक्षण करने की एक नियमित परम्परा है। निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों का जायजा लेकर योजनाबद्ध तरीके से संरक्षा का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 09 सितम्बर 2022 को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री ए.के.जैन के नेतृत्व में एसएजी स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा…

Read More

श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन से पूर्व कुनकुरी नगर में निकली शोभायात्रा, नगरवासियों ने घरो के सामने किया गणपति का पूजन

10 दिनों तक नगर में गणेशोत्सव की रही धूम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी श्री गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की पण्डाल से शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का पूजन अपने घरो के सामने श्रद्धापूर्वक किया। नगर भ्रमण के उपरांत अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के साथ स्थानीय जलाशय में श्रद्धापुर्वक प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन पूर्व भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की महाआरती की गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक…

Read More

छत्तीसगढ़ में 33 वां जिला बना सक्ति : योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जन-सुविधा और प्रशासनिक कसावट के लिए साढ़े तीन साल में 6 जिले और 85 तहसीलों का हुआ गठन

प्रशासनिक इकाइयों का विकेंद्रीकरण, भूपेश सरकार के सुशासन का प्रमाण है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने नए जिलों के गठन का स्वागत करते हुए कहा है कि आज सक्ति जिले के गठन के साथ छत्तीसगढ़ में 33 वां जिला अस्तित्व में आ गया है। प्रशासनिक कसावट, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, आम जनता की सुविधा के लिए विगत साढ़े तीन साल में 6 जिले और 85 नए तहसीलों का निर्माण, सुशासन का छत्तीसगढ़ मॉडल है। बाटांकन, सीमांकन सहित राजस्व मामले तहसीलों में चलते…

Read More

जनसम्पर्क विभाग द्वारा दिये जाने वाले राज्य सम्मान 2022 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित, पुरस्कार के लिए प्रविष्टि 23 सितम्बर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन, द्वारा प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय श्री चन्दूलाल चन्द्राकर और स्वर्गीय मधुकर खेर की स्मृति में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कार के लिए प्रविष्टि 23 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित की गई है। राज्य की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संबंध में रचनात्मक लेखन के लिए पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की गयी है। ये पुरस्कार क्रमशः दो-दो पत्रकारों को दिए जाएंगे।…

Read More

प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में कोई वृद्धि नहीं, प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने किया अंतरिम शुल्क का निर्धारण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शिक्षण सत्र 2022-2023, 2023-2024 एवं 2024-2025 के लिए फीस का निर्धारण कर दिया गया है। वर्तमान में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं द्वारा इस निर्धारण के पूर्व छात्रों से शुल्क के रूप में यदि अधिक राशि ली गयी है, तो उसे तत्काल छात्रों को वापस लौटाने एवं यदि कम फीस ली गई हो तो शेष राशि छात्रों से प्राप्त करने की अधिकारिता दी गई  है। समिति ने संचालक,…

Read More