किसी भी प्रकार की देरी नहीं चलेगी काम की डेली रिपोर्टिंग करे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खंड के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोगडा सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क गजमा से पकरीटोली और आस्ता के सड़क निर्माण का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं | उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी…
Read MoreMonth: November 2022
जशपुर जिले के बालाछापर गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित कर संचालित की जा रही विभिन्न आयमूलक गतिविधियां
महिलाएं गौठान में आजीविका गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण उद्यमिता को दे रही नई पहचान गौठान से जुड़ी समूह की महिलाओं को विभिन्न मल्टीएक्टिविटी से 8 लाख से अधिक रूपए की हुई आमदनी महिलाओं ने रोजगार से जोड़ने एवं स्वावलंबी बनाने हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में निर्मित्त गौठान ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जहां संचालित…
Read Moreजशपुर: बाढ़, भूकंप सहित अन्य आपदाओं से बचाव हेतु किया गया मॉक एक्सरसाईज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आज शहर के देउलबंद तालाब में मॉक एक्सरसाइज किया गया। इस मॉक एक्सरसाईज में नगर सेना,अग्निशमन, बाढ़ बचाव दल, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मॉक एक्सरसाईज का उद्देश्य बाढ़ ग्रस्त गांव, मेले की भगदड़, भूकंप की सूचना इत्यादि मिलने पर उस स्थान पर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य करना था। इस मॉक एक्सरसाइज को पांच चरणों में पुरा किया गया। अभ्यास के दौरान सबसे पहले प्रोफाइलेक्टिक इवैक्युएशन का अभ्यास किया गया।…
Read Moreआबकारी विभाग जशपुर द्वारा कदमटोली व गम्हरिया में अवैध शराब किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 03 नवम्बर 2022 को आबकारी वृत्त जशपुर द्वारा विकासखण्ड दुलदुला के ग्राम खुटीटोली स्थित एक किराना दुकान की विधिवत तलाशी लेकर दुकान के काउंटर से 13.500 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 नवम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पद भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 नवम्बर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में की जायेगी। इनमें भृत्य पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से 350 तक 13 नवम्बर को एवं सरल क्रमांक 351 से 663 तक 14 नवम्बर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार चौकीदार पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से…
Read Moreकलेक्टर ने जशपुर जनपद सीईओ को गोठान का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखंड के सारूडीह, बालाछापर और घोलेंग गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति और आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन और बकरी पालन के साथ मशरूम…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और हाट-बाजार का किया निरीक्षण
बाजार के बीच में क्लिनिक लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ देने के लिए कहा मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं सामग्रियों को सुव्यस्थित नहीं रखने पर बीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खण्ड के हाट बाजार क्लिनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डाक्टरों से हाट बाजार में कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। सप्ताह में लगने वाले हाट बाजार में 200 मरीजों…
Read Moreजशपुर जिले के सुलेसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों का किया गया उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस विकासखंड बगीचा के दूरस्थ वनांचल सुलेसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजनों को स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया है। शिविर में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सुरभी जैन सहित बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में सर्दी, बुखार, पेट दर्द, बदन दर्द सहित सभी प्रकार के रोगों के मरीजों का निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही उनमें साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव…
Read Moreजिला प्रशासन जशपुर के प्रयास से वनग्राम सरकरा व विदुरपुर के वन अधिकार पत्रकधारी विक्रय कर सकेंगे धान
वनअधिकारी पत्रक धारी किसानों धान विक्रय हेतु शिविर लगाकर किया जा रहा पंजीयन वनग्राम सरकरा के सभी निवासियों ने कलेक्टर से बात कर व्यक्त की अपनी प्रसन्नता धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में फरसाबहार विकासखंड के वनग्राम सरकरा एवं विदुरपुर में वन अधिकार पत्रक धारी कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार फरसाबहार द्वारा उक्त ग्रामों में शिविर आयोजित कर सभी निवासियों का वन अधिकार…
Read Moreश्रम विभाग जशपुर के अंतर्गत् पंजीकृत 85 श्रमिक हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रूपए की राशि का लाभ दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मागर्दशन में श्रम विभाग के अंतर्गत् छत्तीसढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृत कुल 81 महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता योजना के तहत् 20 हजार के मान से 16 लाख 20 हजार तथा असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् कुल 04 श्रमिको के मृत्यु उपरान्त उनके उत्तराधिकारियों को 1 लाख के मान से 4 लाख राशि दी गई है। कुल 85 श्रमिक हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति कर लाभान्वित किया गया है।
Read More