कांग्रेस ने षडयंत्रपूर्वक जोड़ा ब्रम्हानंद नेताम का नाम, झारखंड पुलिस को सबसे पहले मोहन मरकाम को करना चाहिए गिरफ्तार – बृजमोहन अग्रवाल

अगर सरकार में दम है तो ब्रह्मानंद नेताम को करें गिरफ्तार, हम चुनाव जीतकर दिखाएंगे – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने यह कहा कि  झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस मोहन मरकाम जी को गिरफ्तार करे, क्योंकि उन्होंने पीड़िता के नाम को उजागर किया है। मोहन मरकाम ने प्रतिवेदन में लिखे हुए नियमों का…

Read More

कुनकुरी नगर में लगे हैण्डलूम मेला का व्यापारियों ने किया विरोध, प्रशासन से मेला बंद कराने दिया ज्ञापन

व्यापारियों का कहना – नगर का व्यवसाय हो रहा प्रभावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के मध्य स्टेट इाईवे के किनारे विगत माह भर से लगे हैण्डलूम मेला को नगरीय प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा बंद कराने की मांग को लेकर कुनकुरी नगर के व्यवसायियों ने एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कुनकुरी को दिया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी दी गई है। दिये गये ज्ञापन में व्यापारियों ने विगत एक माह से लग रहे हैण्डलूम प्रर्दशनी मेला से कुनकुरी के व्यापारियों का आर्थिक…

Read More

विभागीय कार्यो में की जा रही अनियमितता के प्रकरण की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के साथ मारपीट कर झूठे मामले में फंसाने के षड़यंत्र की निष्पक्ष जांच को लेकर जशपुर जिले के आक्रोशित पत्रकार मिले कलेक्टर एवं एसपी से, दिया ज्ञापन

पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने की साजिश से जिले भर के पत्रकारों मे आक्रोश व्याप्त पत्नि के फर्म को लाभ पहूंचाने वाले विद्युत विभाग के अधिकारी पर कार्यवाही की हो रही मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर जशपुर जिले में एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार के साथ मारपीट कर पत्रकार पर ही पुलिस में मामला दर्ज कराये जाने की घटना को लेकर जशपुर जिले के समस्त पत्रकार आक्रोशित है। इस पूरे मामले को लेकर प्रेस क्लब जशपुर और ग्रामीण अंचलों में काम करने वाले पत्रकारों ने जिले के कलेक्टर और…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर जारी हैं सड़कों की मरम्मत के कार्य : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़कों के गड्ढों की  भराई एवं सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।  सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण से पूरे प्रदेश में अब आवागमन  काफी आसान हो गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित एवं 05 वर्ष से अधिक पुराने सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु 327 कि.मी. लंबाई की कुल 96 सड़कों के लिये 55.39 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्राप्त स्वीकृति…

Read More

युवा महोत्सव में 38 विधाओं में 2 हजार 600 से अधिक प्रतिभागी होंगे सम्मिलित

लोग उठा सकेंगे पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद राज्य स्तरीय आयोजन 12 से 14 जनवरी तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू संचालन, निगरानी एवं समुचित समन्वय हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों एवं ऑफिशियल्स की संख्या को देखते हुए आवास, भोजन एवं परिवहन आदि की समुचित व्यवस्था करने कहा। राज्य युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़…

Read More

रेत, मुरूम, गिट्टी के अवैध खनन-परिवहन पर तेजी से हो कार्रवाई, लीज अवधि खत्म हो चुकी खदानों से रेत निकालना पूरी तरह बंद कराए, कलेक्टर डॉ भुरे के समय-सीमा की बैठक में सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में अवैध रूप से रेत, मुरूम और गिट्टी के खनन और अवैध परिवहन पर तेजी से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आज समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने अवैध खनन-परिवहन पर कड़ा रूख अपनाते हुए खनिज अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध खनन-परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों की जप्ती कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। अधिकतम जुर्माने की कार्रवाई की…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल को अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के लिए 5  सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमे से आज आयोग कार्यालय में पांचवी सदस्य श्रीमती बालो  बघेल ने अपनी उपस्थिति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रीमती बालो बघेल को आयोग कार्यालय के सदस्य के पद का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, श्री भूपेश बघेल  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश…

Read More

ग्रामीण सचिवालयों में नियमित तौर पर रहे नोडल अधिकारियों की उपस्थिति, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने ग्रामीण सचिवालयों में नियमित तौर पर उपस्थित रहने के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश सभी नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में अंडा वितरण, रेडी टू ईट तथा गरम भोजन वितरण की निगरानी के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता, शौचालय की स्थिति एवं परिसंपत्तियों के रखरखाव का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला…

Read More

मरीजों के उपचार में आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता बढ़ाई जाए- कलेक्टर श्री झा

कलेक्टर ने श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ही दवाइयों की खरीदी सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर श्री संजीव झा ने जीवनदीप समिति के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन के संबंध में भी स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर देने के  लिए स्वास्थ्य विभाग…

Read More

कलेक्टर श्री झा की पहल पर भू- विस्थापित श्री राधेश्याम को मिलेगा मकान, कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन को जल्द मकान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सतरेंगा के नौका बिहार समिति की मांग पर 500 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण जन चौपाल में 132 आवेदन हुए प्राप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्री संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन-चौपाल में आमजनो की समस्याएं सुनी और  विभाग के अधिकारियों को  निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में 132 आवेदन प्राप्त हुए। जन-चौपाल में एसईसीएल कुसमुंडा से संबंधित प्रकरण में भूविस्थापित नरईबोध निवासी श्री राधेश्याम कश्यप ने समस्या बताई…

Read More