समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा चौकी राजगामार अंतर्गत ग्राम,- कोई, निवासी सिकंदर राठिया दिनांक 28.11.22 को शाम करीब 7:00 बजे चौकी उपस्थित आकर, रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका बड़ा भाई संजय राठिया अपने पिता बहादुर सिंह राठिया को हत्या कर उसके शव को बाड़ी स्थित सुखा कुआं में फेंक दिया है, सूचना पर तत्काल चौकी राजगामार में मर्ग इंटीमेशन तथा आरोपी के विरुद्ध धारा – 302 भा. द. वि. का अपराध कायम कर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर तत्काल दलबदल घटनास्थल के रवाना हुए…
Read MoreMonth: November 2022
यौन हिंसा पीड़ितों के लिए मेडिको लीगल केयर एवं प्रोटोकाल पर वर्कशाप आयोजित : यौन हिंसा पीड़ित की गरिमा का ध्यान रखते हुए चिकित्सकीय परीक्षण करना चाहिए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देर्शों के अनुरूप यौन हिंसा पीड़ितों के मेडिको लीगल केयर (चिकित्सकीय कानूनी देखभाल) को लेकर संचालनालय स्वास्थ्य सेवा छत्तीसगढ़ की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर हाॅल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में यौन हिंसा पीड़ितों के मेडिको लीगल केयर के दिशा-निर्देश और प्रोटोकाॅल के सम्बन्ध में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला…
Read Moreभक्तिमय वातावरण में मनाया गया अघोरेश्वर महाप्रभु का 30वां ‘महानिर्वाण दिवस’, अनुयायियों ने अपने-अपने तरीक़े से अर्पित की श्रद्धांजलि !
मानव-उत्थान के लिए स्थापित अघोरेश्वर महाप्रभु के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर हुआ विचार विमर्श समदर्शी न्यूज डेस्क विश्वविख्यात संत और अघोर-परंपरा के सरल, सहज और सुंदरतम रुप को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान संत अघोरेश्वर महाप्रभु उर्फ़ अवधूत भगवान राम जी का 30वां ‘महानिर्वाण दिवस’ 29 नवंबर को पूरी दुनिया में आस्था, विश्वास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। अघोर परंपरा के मानवीय स्वरुप को सीधा जन-सरोकार के रुप में स्थापित करने वाले अघोरेश्वर महाप्रभु को उनके अनुयायियों ने अपने-अपने तरीक़े से श्रद्धांजलि अर्पित की। …
Read Moreबड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई
प्रदेश का एमएमआर पहली बार 137 पर पहुंचा, यह अब तक का न्यूनतम मातृत्व मृत्यु दर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर (MMR) में बड़ी गिरावट आई है। राज्य शासन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण वर्ष 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है। प्रदेश में मातृत्व मृत्यु दर का अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है। भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा 28 नवम्बर को वर्ष 2018 से 2020…
Read Moreवृक्षों की कटाई के नियमों का हुआ सरलीकरण, भूमिस्वामी अपनी भूमि में वृक्षों की कटाई स्वयं करवा सकेंगे : रोपे गए पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, मात्र देनी होगी सूचना
प्राकृतिक रूप से उगे पेड़ों की निर्धारित समयावधि में अनुमति नहीं मिलने पर, पेड़ काटने स्वतंत्र होंगे भूमि स्वामी भूमिस्वामी वन विभाग से भी वृक्ष कटवा सकेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य शासन द्वारा निजी भूमि पर कृषि के रूप में रोपित वृक्षों और प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों की कटाई के नियमों का सरलीकरण किया गया है। जिसके अनुसार अब भूमिस्वामी अपनी भूमि में कृषि के रूप में रोपित वृक्षों की कटाई स्वयं करवा सकेंगे। पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति की आवश्यकता…
Read Moreहरदीबाजार पुलिस की निजात अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही : भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल !
चौकी-हरदीबाजार, थाना-कुसमुंडा, कोरबा में अपराध क्रमांक 650/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत गांजा एवं अवैध शराब एवं नशीली दवाईयो पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को जरिये मुखबीर से सूचना…
Read Moreसीआरजीबी कुनकुरी द्वारा राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक की विभिन्न सतर्कता सम्बन्धी निर्देशों एवं शिकायत निवारण तंत्रो का किया गया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : दिनांक 29 नवंबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कुनकुरी द्वारा राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन कुनकुरी में किया गया। जिसमें RBI Ombudsman यू श्रीनाथ, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक वित्तीय समावेशन रमेश लालवानी, क्षेत्रीय कार्यालय रायगढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) टुकेश्वर पटेल, प्रबंधक (आइटी/वित्तीय समावेशन) उत्कर्ष सिंह, सहायक प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) अनुराग कुमार, शाखा प्रबंधक कुनकूरी वैभव कुमार एवं छ. ग. राज्य ग्रामीण बैंक कुनकूरी, केरसई, रनपुर, जशपुर, नारायणपुर शाखा के स्टाफ़ के साथ भारी…
Read Moreजशपुर : खरीफ विपणन 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसान पंजीयन के संबंध में दिशा निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कुल 25,91,902 किसानों का पंजीयन किया गया है। राज्य शासन के पास विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि उपरोक्त पंजीकृत किसानों में से कुछ किसानों के धान का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे शून्य रकबा वाले किसानों की सूची एन.आई.सी. के द्वारा जिले में समिति स्तर पर समिति के मॉड्यूल, मार्कफेड HQ] मॉड्यूल एवं तहसीदार मॉड्यूल में प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। जिले में ऐसे…
Read Moreनिजात अभियान के अंतर्गत थाना बाकी मोंगरा क्षेत्र अंतर्गत श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ आज बांकी मोंगरा हाईस्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 29 नवंबर 22 को पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ आज बांकी मोंगरा हाईस्कूल के बच्चों को निजात अभियान के अंतर्गत लोगों को अवैध नशे के दुष्प्रभाव के साथ सायबर अपराध से बचाव के उपाय, हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, गुड़ टच-बेड टच के बारे में एवं यातायात से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोगों…
Read Moreश्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् महुवाटोली में महानिर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ भण्डारा : निराश्रित एवं दिव्यांगों में कम्बल व वस्त्र वितरित, भण्डारा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रतिवर्ष 29 नवम्बर को आयोजित होता है अघोरेश्वर महाप्रभु के महानिर्वाण दिवस पर भंडारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के महानिर्वाण दिवस पर श्री समवर्ती समूह संस्थान् देवस्थानम् व श्री अघोरेश्वर भगवान राम गुरूकुल आश्रम ग्राम महुआटोली (कण्डोरा) मुख्यालय में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया. महानिर्वाण दिवस के इस आयोजन के अन्तर्गत प्रातः परमपूज्य अघोरेश्वर की चरण पादुकाओं का पूजन आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया. अंचल के विभिन्न क्षेत्रों सहित निकटवर्ती पड़ोसी राज्यों उड़ीसा, झारखण्ड एवं देश व अंचल के अनेक स्थानों से…
Read More