मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर बुधवार को जगदलपुर में साइकिल रैली निकाली गइ। यह साइकिल रैली शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के सिटी कोतवाली, गोल बाजार, हाता ग्राउंड, पनामा चौक, संजय बाजार, गुरु नानक  चौक   होते हुए दलपत सागर पहुंची। साइकिल रैली में कलेक्टर श्री चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री नंदकुमार चौबे शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से बदल रही है बस्तर के नानगुर की तस्वीर! स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से गुलजार हो रहा है बस्तर का नानगुर तहसील!

बस्तर के विकास की कहानी बयां करता नानगुर क्षेत्र, भेंट-मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने की थी विकास की घोषणाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है नानगुर क्षेत्र, जो कि अब नानगुर तहसील है। मई 2022 में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नानगुर क्षेत्र को तहसील बनाने की घोषणा की थी। जिसे पूरा करते हुए 17 अक्टूबर 2022 को नानगुर तहसील अस्तित्व में लाया गया। नानगुर को तहसील बनाने से क्षेत्र के 45 हजार ग्रामीणों को लाभ मिल रहा…

Read More

केशकाल घाट में तेजी के साथ जारी है पेंच रिपेयर कार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करने नियमित हो रही है डामरीकरण कार्य की जांच

ईईएनएच श्री गुरू ने डामरीकरण की जांच करवाकर देखी गुणवत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोण्डागांव जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को योजनाबद्ध ढंग से तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। इस पेंच रिपेयर कार्य की तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से डामरीकरण कार्य का जांच किया जा रहा है। इस दिशा में सब इंजिनियरों की टीम के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई एव एसडीओ लगातार पेंच रिपेयर कार्य की निगरानी सहित मॉनिटरिंग कर रहे…

Read More

‘देवगुड़ी क्षेत्रों में न हो अतिक्रमण‘ : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने देवगुड़ी के क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए स्थल को संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवगुड़ी के विकास कार्यों में आवश्यक प्रगति के लिए प्रशासन द्वारा विकास कार्य हेतु डीएमएफटी मद से पांच लाख रूपए दिया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि देवगुड़ी के विकास कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने हर देवगुड़ी का डाक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों…

Read More

आदिवासी आरक्षण में कटौती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया पूरे प्रदेश में चक्का जाम

अनुसूचित जनजाति आरक्षण में 32 प्रतिशत की पुनः बहाली की भाजपा ने की मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भर में आदिवासी आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ मिलकर नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर चक्काजाम कर अनुसूचित जनजाति आरक्षण में कटौती का विरोध किया। इस दौरान प्रदेश की लापरवाह एवं भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार की बदनीयती की वजह से अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाला आरक्षण 32 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला। राजधानी रायपुर में चक्का जाम…

Read More

आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाये जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को प्रदर्शित किया – धनंजय सिंह ठाकुर

आदिवासी आरक्षण के लिए बुलाये जा रहे विशेष सत्र में भाजपा की पोल खुलेगी इससे घबराई भाजपा, अब सत्र का विरोध कर रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आदिवासी आरक्षण विरोधी मंसूबे को ही प्रदर्शित किया है। विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान पूर्व रमन सरकार ने…

Read More

रमन सिंह के पत्रकार वार्ता का कांग्रेस ने दिया जवाब : नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की ईडी की जांच की मांग से रमन सिंह घबरा क्यों रहे? – सुशील आनंद शुक्ला

जब कुछ किया नहीं तो रमन सिंह जांच से डर क्यों रहे है? सीएम मैडम, सीएम सर और चिटफंड कंपनी उद्घाटन करने वाले बेनकाब होना चाहिये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच के लिये ईडी को पत्र लिखने पर रमन सिंह इतने घबराये हुये क्यों हैं? रमन सिंह की तिलमिलाहट और बयानबाजी बता रही है कि रमन…

Read More

आदिवासी आरक्षण के लिये विधानसभा के विशेष सत्र का स्वागत, रमन सरकार की लापरवाही से आरक्षण कम हुआ कांग्रेस सरकार बहाल करेगी – मोहन मरकाम

आदिवासी समाज और जनता ने भाजपा के चक्का जाम की नौटंकी को नकार दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिवासी समाज के आरक्षण के लिये विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस कदम से साफ हो गया कि कांग्रेस आदिवासी समाज को उनका आरक्षण देने के लिये प्रतिबद्ध है और भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की बदनीयती और लापरवाही के कारण हाईकोर्ट में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हुआ है और आदिवासी समाज का 32…

Read More

8 वर्षो से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,

फरार वारंटियों की जा रही लगातार गिरफ्तारी वारंटी राजकुमार सूर्यवंशी निवासी सारागांव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना सारागांव के अपराध क्रमांक 145/2001 प्रकरण क्रमांक 945/2008 धारा 341,147,323,294 भादवि के प्रकरण में आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सारागांव के विरूद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के  08 वर्ष बाद उसके निवास में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सारागंव पुलिस द्वारा आरेापी के…

Read More

सेवादल सेनानी पांडेय हुए पंच तत्व में विलीन !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो पद-यात्रा के सेवादल सेनानी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य के. के. पाण्डेय की पार्थिक देह आज नागपुर स्थित निवास केदारधाम मिलिन नगर से चलकर दोपहर 12:00 बजे मुक्ति धाम में पंचतत्व में विलीन हो गई। अ.भा. मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देशानुसार वेस्ट ज़ोन प्रभारी चन्द्रप्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक, महाराष्ट्र प्रभारी लालजी मिश्रा अ.भा. महासचिव एवं मध्यप्रदेश सेवादल के अध्यक्ष रजनीश हरबंश सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष विलासराव औताड़े के प्रतिनिधि महासचिव हाजी मो. कलाम व नागपुर…

Read More