राज्योत्सव में लगी जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

विधायक चंदन कश्यप ने किया अवलोकन ग्रामीणों को किया जा रहा प्रचार सामग्रियों का वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को नारायणपुर के बालक शासकीय स्कूल मैदान में राज्योत्सव समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने किया। प्रदर्शनी की उन्होंने सराहना की और कहा कि इसमें शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्शण…

Read More

जिले में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता, पोशण एवं शिक्षा के संबंध में किया जागरूक, रैली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला मुख्यालय नारायणपुर में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली को हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, सोनपुर चौक, नगर पालिका होते हुए बालक हाईस्कूल मैदान पहुंची। रैली में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीर चौक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, शासकीय स्वामी आत्मानंद…

Read More

विधायक ने राज्योत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ, शासन प्रदेश की संस्कृति और विरासत को बनाये रखने प्रयासरत – चंदन कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में गरिमामयी ढंग से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बीते 22 वर्शो में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। विगत 4 वर्शो में शासन की नई योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं राज्य शासन ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को बनाये रखने,…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत बडमार डीएव्ही स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

‘हमर बेटी-हमर मान’, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति एप्प एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत बडमार डीएव्ही स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ़ को हमर बेटी-हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान भविष्य में…

Read More

इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने किया इंद्रावती जोरा नाला पर जल विभाजन के लिए बने कंट्रोल स्ट्रक्चर का अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर इंद्रावती नदी में ओड़सा राज्य से प्राप्त होने वाले जलप्रवाह की कमी को देखते हुए समस्या के समाधान तथा बेसिन के विकास के लिए गठित इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने आज ओड़ीसा स्थित इंद्रावती नदी और जोरा नाला के बीच जल विभाजन के लिए बनाए गए कंट्रोल स्ट्रक्चर का अवलोकन मंगलवार एक नवंबर को किया। इस अवसर पर उनके साथ कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, उपायुक्त श्री बीएस सिदार, इंद्रावती परियोजना मंडल के श्री केएस भंडारी, जल…

Read More

कमिश्नर और कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण लिया व्यवस्था का जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रदेश के साथ ही बस्तर जिले के धान खरीदी केंद्रों में आज पहले दिन चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। कमिश्नर श्री श्याम धावड़े और कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने नानगुर तथा बड़े मुरमा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की…

Read More

जिले में अब जैविक खाद (वर्मीकम्पोस्ट) की जांच की सुविधा उपलब्ध, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने प्रयोगशाला का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में अब जैविक खाद वर्मीकंपोस्ट जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर श्री संजीव झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये वर्मी कम्पोस्ट परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने उप संचालक कृषि कार्यालय में स्थापित प्रयोगशाला का शुभारंभ आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया। गोठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का त्वरित परिणाम प्राप्त हो सके इसके लिये जिले में ही इसकी…

Read More

लंबे समय से फरार छः वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, न्यायालय में किया गया पेश !

बिर्रा पुलिस ने  06 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़कर दिनांक 01 नवंबर 22 को न्यायालय में किया पेश तीन वारंटियों की मृत्यु होने पर उनका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बिर्रा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा के प्रकरण क्रमांक 187/20 धारा 34(1)(क) के प्रकरण में भेखराम कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी सेमरिया, माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा के प्रकरण क्रमांक 193/22 धारा 294,506बी,324 भादवि के प्रकरण में आरोपी ओंकारेश्वर कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी सेमरिया, माननीय न्यायिक…

Read More

जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, किसानों को हार पहनाकर किया गया अभिनंदन, दूसरे दिन के लिए 2 किसानों ने कटवाया टोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्नदाता किसानों को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। धान खरीदी के दूसरे दिन 2 नवंबर 2022 को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र  परसा में कृषक श्री अरूण जायसवाल ने टोकन कटाकर धान बेचने का श्री गणेश किया। वहीं सीतापुर जनपद के प्रतापगढ़ उपार्जन केन्द्र में भी एक किसान ने टोकन कटवाया।कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन…

Read More

बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु घुनघुट्टा डेम में होगा मॉक एक्सरसाइज : एसडीआरएफ, होमगार्ड सहित कई विभाग होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए 2 अक्टूबर को टेबल टॉप एक्सरसाइज व 4 अक्टूबर को घुनघुट्टा डेम में मॉक एक्सरसाइज किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में एसडीआरएफ, होम गार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पुलिस आदि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। सफल प्रशिक्षण आयोजन हेतु प्रभारी कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्बंधित विभाग के अधिकारियां की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जरूरी जानकारी लोगों को देना अवश्यक…

Read More