समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जांजगीर-चांपा एवं जे पी एस फाउंडेशन लखनऊ के तत्वावधान में जल जीवन मिशन अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारकों का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 4 बैच के इस प्रशिक्षण का शुभारंभ होटल ड्रीम प्वाइंट जांजगीर में 9 नवंबर को प्रातः 10 बजे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा किया जायेगा। 9 नवंबर से 12 नवंबर तक विकासखंड नवागढ़, 13 नवंबर से 16 नवंबर तक विकासखंड बम्हनीडीह, 17 नवंबर से 20 नवंबर तक विकासखंड…
Read MoreDay: November 8, 2022
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने युवाओं को जागरूक करने 9 नवम्बर को सायकल रैली : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तेलीबांधा तालाब से घड़ी चौक और वापस घड़ी चौक से तेलीबांधा तालाब तक सायकल रैली का आयोजन
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की शुरुआत 9 नवम्बर से समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 9 नवम्बर को साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। ‘पेडल फॉर पार्टिसिपेटिव इलेक्शन्स (Pedal for Participative Elections)’ की थीम पर आयोजित यह सायकल रैली सवेरे सात बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक पहुंचेगी और…
Read Moreराष्ट्रीय एजेंसी को सरकार द्वारा पत्र लिखे जाने पर प्रतिक्रिया : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के भांडाफोड़ से कांग्रेस दहशत में – भाजपा
चिटफंड में अगर 6 हजार करोड़ की लूट हुई है तो आपने वापिस दिलवाने का वादा किया था, अब तक क्यों नही दिलवाए ? – अमित चिमनानी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री द्वारा ईडी को ‘नान मामले’ एवं ‘चिटफंड कंपनी मामले’ में लिखे गए पत्र को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि यह संतोष की बात है कि कुछ दिन पहले तक जो कांग्रेस ‘ईडी’ को भला बुरा कहती थी, आज उनसे जांच की अपील कर रही हैं। राष्ट्रीय एजेंसियों में सभी का…
Read Moreपॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किशोर न्याय समिति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकादमी तथा छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। उपरोक्त कार्यशाला का शुभारंभ माननीय न्यायमूति श्री अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधीष, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय तथा मंचस्थ न्यायाधीशगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने कहा कि…
Read Moreकलेक्टर की अध्यक्षता में धान मिल संचालकों की हुई बैठक, मिलरों को राईस मिल का पंजीयन करवाने हेतु दिये गये निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिले के धान मिल संचालकों की बैठक प्रेरणा सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर हरेश मण्डावी, खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर, जिला विपणन अधिकारी राजेन्द्र ध्रुव एवं मिलर्स उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के धान निराकरण करने हेतु मिलरों को राईस मिल का पंजीयन करवाने हेतु निर्देश दिये गये, साथ ही जिन मिल संचालकों द्वारा समिति में बारदाने नहीं दिये गये हैं, उन्हें तत्काल बारदाने उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। मिलरों…
Read Moreपुस्तैनी संपत्ति बंटवारे की विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा ऊपर किया प्राणघातक हमला, आरोपी को 6 घंटे के अंदर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार किया गया बरामद
हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा थाना पामगढ़ पुलिस के हत्थे, आरोपी को ग्राम तुसार थाना जैजैपुर जिला सक्ती से किया गया गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 434/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी रोशन कुर्रे निवासी खजुरानी थाना जैजैपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी सुनील कुमार बर्मन निवासी पामगढ इंदिरा नगर के द्वारा थाना पामगढ़ में दिनांक 08.11.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.11.22 के शाम करीबन 07.00 बजे के आसपास संजय कुर्रे के मकान में पुस्तैनी…
Read Moreधान खरीदी व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा- भुपेश सरकार को तो किसानों से माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए – भाजपा
किसान ही इस सरकार की बिदाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने बैठे हैं तैयार – संदीप शर्मा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भुपेश सरकार को तो किसानों से माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए, धान की जो रिकार्ड खरीदी की बात कही जा रही है, वास्तव में समर्थन मूल्य में पूरा भुगतान केंद्र की मोदी सरकार कर रही है, यहां तक बारदाना, सुतली, तौलाई, स्टैकिंग, ट्रांपोर्टिंग सब का पैसा केंद्र सरकार दे रही है। राज्य सरकार तो मात्र एजेंसी है, इस सरकार में किसान जितना परेशान हुए हैं, उतना कभी नही हुए,…
Read Moreगुदरी बाजार मार्ग का हुआ पेंच रिपेयरिंग, श्रीगढ़ मार्ग का नवीनीकरण कार्य आज से होगा शुरू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर शहर के व्यस्ततम गुदरी बाजार मार्ग का पेंच रिपिरिंग कार्य सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया। महाराणा प्रताप चौक से लेकर गुदरी बाजार के अंदर तक के मार्ग का पेंच रिपिरिंग किया गया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्हीके बेदिया ने बताया कि नगर निगम अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा संधारित सड़को का मरम्म्त एवं नवीनीकरण के कार्य तेजी से कराये जा रहे है। उन्होंने बताया कि मंवलवार को गुदरी बाजार मार्ग का पेंच रिपिरिंग पूरा हो गया है। बुधवार से…
Read Moreबिहान ने लाया सीमा के जीवन मे नया सबेरा, स्वरोजगार से मिली पहचान व आर्थिक मजबूती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर 10 वी तक पढ़ी श्रीमती सीमा सिंह कोर्राम का जीवन चूल्हा-चौका और घरेलू काम तक सीमित होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान नहीं दे पा रही थी। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के ठोस इरादे लिए सीमा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी व समूह से 50 हजार रुपये ऋण लेकर मनिहारी व किराना व्यवसाय शुरू किया। इस व्यवसाय ने सीमा की जिंदगी में नया सबेरा लेकर आया। अब सीमा एक…
Read Moreराशि अंतरण कार्यक्रम : जिले के 2675 गन्ना किसानों के खाते में प्रोत्साहन राशि 6 करोड़ अंतरित
महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी- श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 हेतु जिले के 2675 गन्ना किसानों के खाते में गन्ना प्रोत्साहन राशि 6 करोड़ रुपये अंतरित किया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत पिछले एक पखवाड़े में 1863 पशुपालकों द्वारा बेचे गए गोबर की राशि 15 लाख 22 हजार रुपये भी उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया। इस…
Read More