समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में गाड़ियों में लगे पारंपरिक कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराये जा रहे हैं | इसी संदर्भ में मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में पारंपरिक कोचों के बदले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में 01 दिसम्बर 2022 से तथा 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस…
Read MoreDay: November 10, 2022
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति,
जिले के 05 प्रधान आरक्षकों सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन सभी सहायक प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए नयी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहने एवं पद की गरिमा अनुसार कार्य करने हेतु दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के 05 पुरूष प्रधान आरक्षकों को योग्यता सूची में नाम आने के उपरांत शारीरिक एवं लिखित परीक्षा लिया गया था। जिसमें उत्तीर्ण होने उपरांत पी.पी.कोर्स के लिए पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजा गया था। जहॉ प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होने उपरांत प्रधान आरक्षक नजारियुस…
Read Moreराज्य में कृषकों को बीहन लाख उपलब्ध कराने पर्याप्त प्रबंध, निःशुल्क ब्याज के साथ लाख फसल ऋण उपलब्ध कराने राज्य सरकार का अहम् फैसला, छत्तीसगढ़ में किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने विशेष पहल
रंगीनी बीहन लाख हेतु 15 नवंबर तथा कुसुमी बीहन लाख हेतु 15 दिसंबर तक मांग के अनुसार राशि जमा कराने समय-सीमा निर्धारित 4 हजार से 10 हजार टन तक लाख का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य किसानों को होगी 250 करोड़ रूपए की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय में वृद्धि हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसके परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बीहन…
Read Moreखरसिया में कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का हुआ आयोजन : छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मैदान, खरसिया में संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती राधा सुनील शर्मा, एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता, सीएमओ श्री अंकुर पाण्डेय उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने कहा छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, खान-पान को बढ़ावा…
Read Moreसूपा में आयोजित हुआ वृहद समाधान शिविर और मेगा हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में 3361 मरीजों की हुयी जांच
मेगा हेल्थ कैम्प से लोगों तक पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधाएं-उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में ‘सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत वृहद समस्या समाधान शिविर एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन पुसौर विकासखंड के ग्राम सूपा में किया गया। शिविर में 3361 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिनमें से 697 मरीजों की स्क्रीनिंग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य…
Read Moreट्रिपल आईटी नया रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (ट्रिपलआईटी) नया रायपुर ने एम्स, रायपुर के सहयोग से अपने परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया। एम्स रायपुर में ट्रांसफ्यूज़न मेडिसीन एवं ब्लड बैंक विभाग के एडिशनल प्रोफेसर, डॉ. संकल्प शर्मा के मार्गदर्शन में 18 डॉक्टरों की एक टीम ने शिविर की गतिविधियों की निगरानी की। शिविर सुबह 9ः30 बजे से शुरू हुआ और इसका समापन दोपहर 2ः30 बजे हुआ। डॉण् लखीन्द्र मुर्मुएकार्यक्रम अधिकारीए एनएसएस आईआईआईटीएनआर ने एम्स रायपुर के…
Read Moreअक्टूबर महीने में राजस्व वसूली में दुर्ग आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड अग्रणी, सबसे ज्यादा 4980 वाहनों पर चालान किया गया, एक करोड़ 22 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग अक्टूबर महीने में दुर्ग जिले का फ्लाइंग स्क्वाड राजस्व वसूली के मामले में अग्रणी रहा है। दुर्ग जिले में 4980 वाहनों का चालान किया गया और इसके माध्यम से 1 करोड़ 22 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ के परिक्षेत्र अधिकारी श्री अनुभव शर्मा ने बताया कि अक्टूबर माह में ओवरलोडेड गाड़ियों के अलावा आरटीओ के अन्य मानदंडों के मुताबिक परिवहन दस्ते द्वारा सघन जांच की गई और मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर कार्रवाई की गई। इस…
Read Moreमतदाता जागरूकता हेतु विशाल सायकल रैली का आयोजन, भावी मतदाताओं ने की मतदान के लिए अपील, शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। श्री अरविंद एक्का अपर कलेक्टर ने साइकिल रैली को पं. रविशंकर स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पं. रविशंकर स्टेडियम से होते हुए आदर्श कन्या विद्यालय, गांधी चौक, पटेल चौक, बस स्टैण्ड से वापस पं. रविशंकर स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। रैली में आदर्श कन्या विद्यालय, जेआरडी, खालसा पब्ल्कि स्कूल, महात्मा गांधी, महावीर जैन, सरस्वती शिशुु मंदिर, सन शाइन, दीपक…
Read Moreकमिश्नर ने किया वीडियो कांफ्रेंस हाल का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कमिश्नर संजय कुमार अलंग ने बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल के उपकरणों तथा बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुए बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए।करीब 3.50 लाख के लागत से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सभाकक्ष में आधुनिक तकनीक के कैमरे, माइक और टीवी सेट लगे हुए हैं। अब संभागायुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल बन जाने से राज्य से संचालित वीडियो कांफ्रेंस में अधिकारियों से जुड़ने में सरलता होगी।
Read Moreलीगल सर्विस डे पर विधिक साक्षरता शिविरों की हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला व सत्र न्यायाधीश श्री आर०बी०घोरे के मार्गदर्शन में सचिव श्री अमित जिंदल के द्वारा साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। प्रथम कार्यक्रम का आयोजन संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय ला डिपार्टमेन्ट यू.टी.टी. अम्बिकापुर में हुआ। दूसरे कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय परिसर अम्बिकापुर में हुआ। इन कार्यक्रमों में श्री जिंदल ने लीगल सर्विस डे की बधाई देते हुए बताया कि 9 नवंबर को लीगल सर्विस डे मनाया जाता है। सभी की न्याय…
Read More