केंद्र सरकार की टीम ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना की सराहना की

मानसिक स्वास्थ्य व फिजियोथेरेपी सेवाओं तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में दी जा रही सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयों की उपलब्धता की भी प्रशंसा की कॉमन रिव्यु मिशन की टीम ने पांच दिनों तक कोंडागांव और सूरजपुर जिले के अस्पतालों का किया निरीक्षण, राज्य शासन से रिपोर्ट साझा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंची भारत सरकार की कॉमन रिव्यु मिशन (Common Review Mission) की 14 सदस्यीय टीम ने पांच दिनों तक कोंडागांव और सूरजपुर जिले के अस्पतालों का निरीक्षण…

Read More

‘महतारी हुंकार रैली’ में भूपेश बघेल पर जमकर हुआ आक्रमण : कौन चला रहा है कांग्रेस की सरकार, सोनिया या सौम्या ? – स्मृति ईरानी

‘ए’ फॉर अमेठी, ‘बी’ फॉर बिलासपुर, ‘सी’ फॉर छत्तीसगढ़ के नारे से किया सत्ता-परिवर्तन का उद्घोष ‘महतारी हुंकार रैली’ में उमड़ा महिला सैलाब, एक लाख से अधिक महिलाओं ने दिखाई सरकार को ताकत कांग्रेस के सफाये का आधार तैयार, छत्तीसगढ़ के हर छोर से पहुंचीं महिलाओं ने किया शंखनाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता…

Read More

रेलवे यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! बिलासपुर स्टेशन में ठहरने वाली गाड़ियों के प्लेटफार्म में संशोधन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर यार्ड में गाड़ियों की बेहतर मूमेंट के साथ यार्ड की क्षमता बढ़ाने तथा संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने हेतु बिलासपुर स्टेशन में विभिन्न प्लेटफार्मों से संचालित होने वाली गाड़ियों के परिचालन में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है | इसके तहत कुछ गाड़ियों का संचालन बदले हुये प्लेटफार्म से भी हो रहा है जो कि तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है | इसकी सूचना ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड के साथ ही साथ यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी दी जा रही है |…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : बिलासपुर मंडल के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित..देखें सूची

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ…

Read More

जयरामनगर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 10 नवम्बर 2022 को जयरामनगर स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 105 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से…

Read More

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम की हौसला आफजाई से बढ़ा दिव्यांग बसंत का आत्मविश्वास, फिर से शुरू करेंगे पढ़ाई, मिलेगी नई मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम से मिलने आज परसकोल निवासी दिव्यांग श्री बसंत कुमार साहू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हुए थे। वे 80 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण स्वयं से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं। कलेक्टर डॉ.आलम से बसंत साहू ने कहा कि उनको कहीं भी आने-जाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ती है, यदि ट्राइसाइकिल मिल जाए तो उन्हे बड़ी राहत होगी। कलेक्टर डॉ.आलम ने समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बसंत साहू से जब कलेक्टर डॉ.आलम ने हाल-चाल पूछा तो उनके…

Read More

जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं, 3 प्राचार्यों की वेतन रोकने तथा 2 व्याख्याताओं को कारण बताओ सूचना जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने शुक्रवार को लुण्ड्रा विकासखंड के कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण  के दौरान विद्यालयों में अनियमितताएं पाई गई जिसके कारण 3 प्राचार्यों के वेतन अवरुद्ध करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार लापरवाही पर 2 व्याख्याताओं को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। सर्व प्रथम दोपहर 12.15 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौली का आकस्मिक निरीक्षण में शाला संचालित पाई गई किन्तु कई कक्षायें शिक्षक विहीन थी। विद्यालय पर प्राचार्य का नियंत्रण…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये प्रतिदिन प्रातः कराई जा रही हैं विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियां

पुलिस जवान को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं क्रियाशील रखना है उद्देश्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के निर्देक्षणन एवं मार्गदर्शन में जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये रक्षित केन्द्र जशपुर स्थित परेड ग्राउंड में प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जा रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम, दौड़, पी.टी., अलग-अलग आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़, ताली खेल, व्हॉलीबॉल, हास्य अभ्यास, कराया जा रहा है। रक्षित निरीक्षक…

Read More

व्यंग्य विधा के विशिष्ट साहित्य सम्मान पुरस्कार 2021-22 से नवाजे जाएंगे प्रख्यात व्यंग्यकार लालित्य ललित, जयपुर साहित्य संगीति द्वारा देश के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट रचनाओं का चयन कर लेखकों को “साहित्य सम्मान पुरस्कार 2021-22″ प्रदान करने की हुई घोषणा !

छत्तीसगढ़ के लेखक के.पी.सक्सेना अपनी रचना “यूरोप जितना समेट पाया और गलवान घाटी- यात्रा वृतांत” हेतु विशेष साहित्य सम्मान-पत्र 2021-22 हेतु हुए चयनित समदर्शी न्यूज़ डेस्क जयपुर संगीति विशेष साहित्य सम्मान पुरूस्कार 2021-22 का सम्मान देश के अनेक रचनाकारों को विविध विधाओं के लिए दिया जा रहा है। व्यंग्य के लिए अतिरिक्त विशिष्ट चयन लालित्य ललित का उनके व्यंग्य संग्रह ” पांडेय जी के किस्से” (निखिल प्रकाशन, आगरा, उत्तरप्रदेश) के लिए किया गया है। आप को बता दें कि लालित्य ललित के अब तक 30 व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके…

Read More

कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण हेतु व्यपवर्तित मार्ग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्व जनमानस को सूचित करते हुए जानकारी दी गई है कि कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग निर्माणाधीन है। तपकरा से लवाकेरा के मध्य कि.मी. 46/10 एवं कि.मी. 47/4 में दो नग मध्यम पुल का पुनर्निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है।निर्माणाधीन अवधि में हल्के वाहन निर्माण स्थल के बगल में निर्मित अस्थाई व्यपवर्तित मार्ग से तथा भारी वाहन ग्राम-सिंगीबहार कि.मी. 22/8 एवं ग्राम-तपकरा कि.मी. 30/4 से उड़ीसा की ओर जा सकती है। इसी प्रकार आने के लिए ग्राम-तालसरा से लुलकीडीह मार्ग एवं कोतबा लवाकेरा मार्ग के…

Read More