प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में झुग्गी बस्ती वासियों एवं गरीबों के साथ प्रदेश सरकार कर रही है छल – भाजपा पार्षद दल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा पार्षद दल ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में झुग्गी बस्ती वासियों एवं गरीबों के साथ छल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ‘मोर मकान मोर आस’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा जो विज्ञापन निकाला गया है, उस के संदर्भ में विरोधाभास है। भाजपा पार्षद दल ने कहा कि 9 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास…

Read More

व्यायाम शिक्षक रविन्द्र पटनायक निलंबित : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में स्तरहीन और कम मात्रा में भोजन दिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने जगदलपुर में पिछले दिनों आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में स्तरहीन और कम मात्रा में भोजन दिए जाने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए व्यायाम शिक्षक श्री रविन्द्र पटनायक को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सात और आठ दिसंबर को जगदलपुर के लालबाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था, जिसमें संभाग भर से लगभग दो हजार खिलाड़ी और सहायक स्टाफ शामिल हुए। तहसीलदार, जगदलपुर जिला बस्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार श्री रविन्द्र पटनायक, व्यायम शिक्षक…

Read More

लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक श्री धीरज नशीने द्वारा की गई। सोमवार 12 दिसम्बर को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी सातों जिलों के कोषालय और सहायक कोषालय अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले में अनुमानित पेंशन प्राप्त कर रहे प्रकरण की अद्यतन सूची, संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा पेंशन प्रकरण में लगाए गए आपत्ति, पेंशन भुगतान आदेश जारी प्रकरणों मे संयुक्त संचालक…

Read More

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित : 16 दिसम्बर से भरे जायेंगे नामांकन, उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम व मतदान एवं मतगणना की तिथि जानने पढ़ें ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर  को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराये…

Read More

नशा मुक्ति को लेकर चौकी करंजी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिला समूह और छात्रों ने नारेबाजी के साथ आमजनों को नशे से दूर रहने की अपील की !

नशे के कारोबारियों की सूचना पुलिस को दिए जाने पर सूचना देने वाले का नाम व पता पूरी तरह से गुप्त रखे जाने से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशानुसार नशा से आजादी अभियान के अंतर्गत सोमवार को करंजी पुलिस के द्वारा विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाल कर नशा मुक्ति की अपील की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, भारत माता वाहिनी, महिला समूह व स्कूली छात्राएं हाथ में जागरूकता तख्ती…

Read More

नगर पालिका उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित : 16 दिसम्बर से भरे जायेंगे नामांकन, इस दिन होगा मतदान और मतगणना..पढ़ें पूरी ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में पार्षदों केे रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में 15 वार्ड पार्षद के पदों पर उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर 2022 को अंतिम प्रकाशन कर…

Read More

डकैती के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण में पांच आरोपियों को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार !

अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना बिश्रामपुर में अपराध क्रमांक 240/21 धारा 395, 294, 506, 323 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया था. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 24 नवंबर 21 को ट्रक चालक बसंत कुमार निवासी सतपता अपने ट्रक वाहन को लेकर धान लोड करने रामनगर धान संग्रहण केंद्र के पास मेन रोड में खड़ी किया था और केबिन में सो रहा था। रात करीब 11:00  बजे इसके ट्रक में कुछ आवाज आया तो नींद खुलने पर देखा कि इसके गाड़ी का…

Read More

नशा सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत हुए लोग, विशेषज्ञों ने बताए नशापान से दूर रहने और बचने के लिए उपाय

“नशा मुक्ति सह उपचार केंद्र” अंबिकापुर में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर अंबिकापुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से “नशा का सेवन करना सेहत के लिए है खतरनाक“ की सीख देते हुए लोगों को नशा-पान नहीं करने के प्रति जागरूक रहने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “नशा मुक्ति सह उपचार केंद्र”, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर नशा सेवन की आदत से ग्रसित लोगों को नशा पान…

Read More

ब्रेकिंग हादसा : कुनकुरी बस स्टैण्ड में रायल बस का खलासी फंसा बस के नीचे, बड़ी मशक्कत से बची जान

बस स्टैण्ड में मची अफरा तफरी, कुनकुरी पुलिस भी पहूंची मौके पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जशपुर से रायपुर चलने वाली रायल बस कुनकुरी बस स्टैण्ड में सवारी लेने के लिये रूकी हुई थी। उसी दौरान बस का क्लीनर रोहित कुजूर बस के नीचे घुसकर मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहा था। इसी बीच चालक द्वारा बस का एयर प्रेशर बनाने के लिये बस को स्टार्ट किया था। एयर प्रेशर के कारण क्लीनर रोहित बस के रॉड के बीच फंस गया था। क्लीनर के बस के नीचे फंसने पर बस…

Read More

केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास में सौतेला रवैय्या अपनाता है, गरीबों का आशियाना छीनने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर भ्रम फैला रही – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के पीएम आवास संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा न देने पड़े इसलिये प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति में हमेशा कोताही बरतती है। गरीबों के आशियाने के सपने को चकनाचूर करने वाले गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत रहती है कि प्रत्येक…

Read More