समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में रतिराम टण्डन पिता कुल्लू टण्डन, निवासी ग्राम तरेंगा, तहसील भाटापारा, दुर्गेश कुमार पिता पवन कुमार तिवारी, निवासी ग्राम सूमा, तहसील भाटापारा,…
Read MoreDay: December 13, 2022
कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्यं करने के दिए निर्देश, जिले के 4 सौ से अधिक गांवों 3 हजार 168 ट्रॉली पैरादान
पैरादान को बढ़ावा देने आम किसानों को करें जागरूक अभियान में लाये तेजी-कलेक्टर राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। जिसमें उन्होनें मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होनें गांव- गांव में पैरादान को बढ़ावा देने के…
Read Moreअवैध रूप से भण्डारित 28 टन यूरिया बरामद : स्रोत प्रमाण पत्र के बिना खाद बेचने पर कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कृषि विभाग द्वारा तखतपुर विकासखण्ड के गनियारी में संचालित दो खाद दुकानों में भण्डारित 27.72 मीटरिक टन यूरिया खाद को जब्त कर इसके विक्रय पर रोक लगा दी गई है। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा इस खाद की बिक्री की जा रही थी। उप संचालक कृषि के निर्देश पर गनियारी में संचालित मेसर्स दानी कृषि परामर्श केन्द्र एवं मेसर्स लवकेश खाद भण्डार का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बीव्हीएफसीएल कम्पनी की यूरिया बगैर…
Read Moreकलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, आज हुई 122 मामलों की सुनवाई, दो दर्जन लोगों को मिला नया राशनकार्ड
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभकुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में शहर सहित दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर बडे़ इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने 122 निजी और सामुदायिक मामलों की सुनवाई की। उन्होंने 24 लोगों…
Read Moreराष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ‘क्लीन गंगा ग्रीन गंगा’ : काशी विश्वनाथ कोरिडोर के लोकार्पण की प्रथम वर्षगांठ पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं विशाल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वधान में चला स्वच्छता अभियान.
अनिल कुमार सिंह हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने सभी को शपथ दिलाई, घाटों के पुजारियों एवं नाविकों तथा दर्शनार्थियों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन क्लीन गंगा ग्रीन गंगा के अंतर्गत आज दशाश्वमेध घाट से लेकर हरिश्चंद्र मणिकर्णिका घाट तक स्वच्छता स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेंद्र चौधरी एवं कमांडेंट 95 बटालियन अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में सृजन सामाजिक विकास न्यास व 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं विशाल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान…
Read More‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन
महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के मुख्य आतिथ्य में आज प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) कार्यालय एवं प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) कार्यालय भवन में ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम एवं निवारण’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। श्रीमती नायक ने कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबन्धित वैधानिक प्रावधानों की चर्चा की तथा अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पूछे…
Read Moreफैक्ट्री से पीव्हीसी पाईप चोरी के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी के 12 नग पीव्हीसी पाईप कीमत 14 हजार 400 रूपये किया गया बरामद.
थाना सूरजपुर में धारा 457, 380, 34 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 12 दिसंबर 22 को ग्राम कंचनपुर, थाना रामानुजनगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 दिसम्बर के रात्रि में नयनपुर स्थित फैक्ट्री को बंद कर अपने साथी के साथ सो गया था, रात्रि करीब 10:00 बजे फैक्ट्री के छत में किसी आदमी के चढ़ने की आवाज आने पर साथी के साथ बाहर निकलकर देखा कि दिवाल फांदकर ललन राजवाड़े व काशी राजवाड़े अपनी मोटर सायकल…
Read Moreजशपुर : जिले में अवैध धान के परिवहन पर जिला प्रशासन गंभीर, खाद्य विभाग की टीम द्वारा फरसाबहार में 32 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी…
Read Moreजशपुर: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभांवित करने के दिए निर्देश पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिले- अध्यक्ष श्री साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री थानेश्वर साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक एवं रोजगार मूलक शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के हित…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर की अध्यक्षता में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने एवं निराकृत आवेदनों को विलोपित करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने…
Read More