जन चौपाल में मिले 30 से अधिक आवेदन : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं

कलेक्टर ने आवेदकों को शिकायतों का उचित निराकरण करने किया आश्वस्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रभारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्या और शिकायतों से संबंधित 30 से अधिक आवेदनों को सुना। उन्होंने आज जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। आज जनचौपाल में रायपुर के…

Read More

एकलव्य के छात्र ने जीता कांस्य पदक,कलेक्टर ने दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 आंध्रप्रदेश के गुन्टूर विजयवाड़ा में (ईएमआरएस स्पोर्टस मीट) 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान के खिलाड़ी छात्र सितांशु ध्रुव ने कास्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का नाम रौशन किया। एकलव्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रांजल प्रजापति ने बताया कि जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय एवं राज्यस्तरीय खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सितांशु ध्रुव का चयन छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर 19 कबड्डी टीम में हुआ।…

Read More

एडीएम ने ली मिलर्स की बैठक, उठाव में तेजी लाने करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने आज कलेक्टोरेट सभागार में जिले के कस्टम मिलर की बैठक लेकर मौजूदा कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। इस मौके पर बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने राईस मिलरों से खरीफ वर्ष 2022-23 के शासन द्वारा धान खरीदी उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में मिलरों का मार्कफेड में विगत वर्षों के लंबित बिलों के भुगतान के लिए जिला विपणन अधिकारी को भुगतान करवाने कार्यवाही करने निर्देशित…

Read More

जिले में 71 उपार्जन केन्द्रों में की जा रही मक्का खरीदी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले में 71 लेम्प्स समितियों के माध्यम से मक्का खरीदी का कार्य किया जा रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 1962 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अच्छी गुणवत्ता की मक्का खरीदी की रही है, जिसमें 14 प्रतिशत से कम नमी हो। वहीं इसका भुगतान भी समितियों के माध्यम से किसानों को की जा रही है। जिन केन्द्रों में मक्का खरीदी की जा रही है, उनमें अलनार, तारागांव, कचनार, करंजी, करपावंड, केशरपाल, सालेमेटा, कोड़ेनार, कोलचुर,…

Read More

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर दिनांक 24 दिसम्बर, 2022 को, जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिधारक अधिवक्ता श्री ईशनारायण पाण्डेय एवं पैरालीगल वालिंटियर्स श्री सिंधुराम बघेल, श्री जगन्नाथ भारती एवं कु सावित्री बेसरा द्वारा जिला न्यायालय परिसर के अतिरिक्त शहर जगदलपुर के संजय…

Read More

तंबाकू मुक्त जिला बनाने के लिए चयनित 10 ग्राम पंचायतों को दिया गया प्रशिक्षण : कोटपा अधिनियम के प्रावधान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत लागू की गई नीतियों की सरपंचों और मितानिन ने सीखी बारीकियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुंगेली जिले को तंबाकू मुक्त बनाए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें जिले की10 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव तथा मितानिन प्रशिक्षकों को  ग्राम स्तर पर तंबाकू मुक्ति परिवेश बनाए जाने हेतु कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत लागू की गई नीतियां जैसे कि धूम्रपान निषेध क्षेत्र तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान तंबाकू मुक्त कार्यालय जैसे प्रावधानों के बारे में जानकारी…

Read More

जशपुर: राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार के लिए 29 दिसम्बर तक जमा कर सकते हैं आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण द्वारा राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार 2022 के लिए 29 दिसम्बर अगस्त तक नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार के लिए नामांकन आवेदन वांछित अभिलेखों के साथ 29 दिसम्बर तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास जशपुर को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07763-223810 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस योजना में 6 वर्ष से 18 वर्ष…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में BERA मशीन प्रारंभ, अब कान के जांच के लिए मरीजों को अंबिकापुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी

रामोहन और ज्योति बाई के कान की जांच करके दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं कान की मशीन दिया गया जिला प्रशासन को मशीन खरीदने के लिए अतिरिक्त राशि वहन करना नहीं पड़ा है रायपुर के जिला अस्पताल में रखी गई अतिरिक्त मशीन को जशपुर में शिफ्ट किया गया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में जिला चिकित्सालय जशपुर में  BERA मशीन लगा दिया गया। वर्तमान में BERA मशीन की स्थापना होने पर कान के जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है।…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने संकल्प शिक्षण संस्थान के कक्षा 12वीं के बच्चों को किया मोटिवेट

अनुशासन में रह कर पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के द्वारा आज संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं के बच्चों को मोटिवेट किया गया। उन्होंने बच्चों को सफलता के तरीके बताए और मोटिवेट करते हुए कहा आपकी सफलता से आप अपने परिवार और समाज को बहुत कुछ दे सकते है इसलिए जीवन में सफल होने के लिए पूरे मन से पढ़ाई करें। सीईओ श्री यादव ने…

Read More

जशपुर : 24 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 28 दिसम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 28 दिसम्बर 2022 को 24 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प हेतु  एस.बी.आई. लाईफ से 24 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें लाईफ मित्र 20 पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसी प्रकार कम्प्यूटर ऑपरेटर और डेवल्पमेंट मैनेजर के 02-02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक व कम्प्यूटर रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को…

Read More