चौकी करंजी पुलिस ने ट्रक में लोड़ 130 बोरी संदिग्ध धान किया जप्त, धान खरीदी-परिवहन संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया वाहन चालक.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 27 दिसम्बर को चौकी करंजी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया था कि एक मिनी ट्रक में संदिग्ध धान लोड़ कर रूनियाडीह की ओर जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी. भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी करंजी पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 3684 को रोकवाया गया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 130 बोरी धान लोड़ होना पाया…

Read More

शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में किया गया माॅक ड्रिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर पड़ोसी देश चीन में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पूरे देश में आवश्यक सतर्कता बरतने और अस्पतालों में व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के निर्देशों के अनुसार मंगलवार को सुबह शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में माॅक ड्रिल किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी वीडियो कॉल के माध्यम से माॅक ड्रिल का अवलोकन किया। यहां कोविड उपचार के लिए 35 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही वेंटीलेटर, मल्टीमपैरामाॅनिटर, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई, दवाइयों की उपलब्धता आदि…

Read More

चांदामेटा क्षेत्र में विकास कार्यों दें गति : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने चांदामेटा में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दरभा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील चांदामेटा गांव मंे स्कूल जाने योग्य बच्चों का सर्वेक्षण करते हुए शाला संचालन के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति तथा पोषण आहार का नियमित तौर पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए…

Read More

डिस्ट्रीक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसीबल इलेक्शन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य की अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसीबल इलेक्शन (डीएमसीएई) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में मतदान प्रक्रिया को दिव्यांग मतदाताओं के अनुकूल सुगम एवं समावेशी बनाने पर विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण करते हुये कोई मतदाता न छुटे के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मतदाता सूची में पूर्व वर्ष की तुलना में…

Read More

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा के कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में आज कोविड-19 संक्रमण के किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और तैयारियों की जांच करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय के कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने चीन-जापान में फैल रहे कोरोना के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिला अस्पताल अंतर्गत कोविड सेंटर में आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर, आइसोलेशन…

Read More

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में इस बार पंजीयन से ना छूटे कोई भी हितग्राही, गांवों में कराएं मुनादी – कलेक्टर ने ली सप्ताहिक समय सीमा की बैठक

खेतों में पैरा जलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी कार्यवाही – कलेक्टर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत छूटे एवं नवीन आवेदन 6 जनवरी तक आमंत्रित सभी विभागों को आमजनता की शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागवार विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को आमजनता से प्राप्त होने वाले शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार…

Read More

जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया जेलो का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सर्वाेच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए 26 दिसम्बर को जिला जेल खोखरा एवं उपजेल सक्ती  का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिए गए, 01 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाया गया जिसका उम्र सत्यापन कराया जाना है। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नही है। वह स्वयं…

Read More

गौरव माह: सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए की जा रही है आर्थिक मदद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर तथा विजय दिवस 16 दिसम्बर के उपलक्ष्य में गौरव माह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण संयोजक मेजर श्री शिवेन्द्र पांडेय (से.नि.), कार्यालय अधीक्षक आ लेफ्टिनेंट श्री अजीत साहब, लेखापाल हवलदार श्री सुरेंद्र राठौड़, सिम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सूबेदार श्री कमलेश कुमार दीवान, सुरक्षा स्टाफ श्री मनोज कुमार यादव, जनसम्पर्क अधिकारी श्री दिनेश निर्मलकर के साथ सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. श्री कमल किशोर सहारे साहब को लैपल पिन लगाकर सम्मनित किया। कल्याण…

Read More

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में, कोरोना मॉक ड्रिल किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आज दिनांक 27 ,12 ,2022 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में, कोरोना मॉक ड्रिल किया गया, राज्य सरकार द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर प्रदेश में प्रारंभ हो सकती है, इसी परिपेक्ष में सिम्स हॉस्पिटल में कोरोनावायरस इलाज एवं जांच संबंधित व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया गया, उक्त मॉक ड्रिल में माननीय मंत्री चिकित्सा एवं परिवार परिवार कल्याण विभाग श्री टीएस सिंह देव जी गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे, उन्होंने कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड एवं…

Read More

एडीएम ने सुनी आम जनता की समस्याएं, आज हुई 73 मामलों की सुनवाई, एक दर्जन से ज्यादा गरीब लोगों को मिला नया राशनकार्ड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी ने आज यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज एडीएम ने 73 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने जरूरतमंद एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मौके पर ही राशनकार्ड…

Read More