जशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा विकासखण्ड के सुलेसा में शिविर लगाकर किसानों का बनाया जा रहा केसीसी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पटवारियों, सरपंच, सचिवों की सहयोग से छूटे हुए किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बगीचा विकाखण्ड के ग्राम सुलेसा में शिविर लगाकर किसानों का केसीसी बनाया जा रहा है।

Read More

महिला बाल विकास के पर्यवेक्षकों के द्वारा हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया गया, कुपोषण को दूर करने के लिए दी जा रही जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तपकरा में सरपंच, पंच और सुपरवाईजर के माध्यम से हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया जा रहा है। कुपोषण को दूर करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी प्रकार दुलदुला विकासखण्ड चटकपुर में भी रेडी-टू-ईट का वितरण किया गया।

Read More

जशपुर: ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जायेगा

शार्ट फिल्में दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में कर सकते हैं प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा…

Read More

जशपुर: विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने दिया गया बैल जोड़ी

एक-एक बैल जोड़ी सरूडीह के किसान श्री जलसू और घुमा राम को दिया गया  किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत् संचालित पशुपालन विभाग के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक-एक बैल जोड़ी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के सरूडीह के किसान श्री जलसू राम और घुमा राम को जिला खनिज न्यास मद से एक-एक बैल जोड़ी दिया गया है। किसान जलसू और घुमा राम…

Read More

आईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलोग्राम, कीमत 01 लाख रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन कीमत 06 लाख रूपये की गई जप्त.

थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा को सब्जी बोरे के भीतर छिपाकर ओडिसा से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है     समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर तपकरा : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26 फरवरी 2023 के प्रातः में पुलिस को मुखबीर…

Read More

कांग्रेस के अधिवेशन पर भाजपा की प्रतिक्रिया : कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता, तीन दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है। आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा। जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल जी के पीछे कांग्रेस चलेगी। भाजपा…

Read More

जशपुर : सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा का पार्थिव शरीर पहुँच गृह ग्राम, विधायक, कलेक्टर और एसपी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई शहादत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने जशपुर विकासखण्ड के बाम्हनपुरा गांव में पहुंच कर सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख के इस घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व. शहीद जवान संजय लकड़ा नारायणपुर जिले में सीएएफ या छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की 16वीं बटालियन में…

Read More

कांग्रेस मुसलमानों की हितैषी है तो अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में क्यों नहीं लगाई देश के पहले शिक्षा मंत्री कलाम साहब की फोटो – डॉ सलीम राज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सलीम राज ने कहा मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा है,इस्तेमाल किया है। आजादी से लेकर आज तक उन्होंने मुसलमानों के विकास, उनके उत्थान के लिए कभी कोई भी कदम नहीं उठाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने मुस्लिम महापुरुषों का भी अपमान किया है। यह अपमान प्रत्यक्ष रूप से रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में देखने को मिला जहां पर…

Read More

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों में सुना मन की बात कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके जनता से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद करते हैं। मन की बात के कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रामू जगदीश रोहरा ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 98 वे एपिसोड में मोदी जी ने  कहा कि ई संजीवनी सुदूर पहाड़ी क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस ऐप के माध्यम से मरीज सीधे डॉक्टरों से जुड़कर अपनी बीमारियां बता सकता है उनसे सलाह ले…

Read More

छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी, राजगीत का तिरस्कार बर्दाश्त नहीं – संतोष पांडेय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्य गीत के सम्मान में कांग्रेस नेताओं के खड़े न होने पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह अधिवेशन नहीं, यह छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मंच है। छत्तीसगढ़ के राजगीत का सम्मान न कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, प्रदेश प्रभारी से लेकर सभी राष्ट्रीय व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के मन में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी का कोई सम्मान नहीं है। भाजपा…

Read More