ग्राम खोड़गांव, अंजरेल की शालाओं में पहुंचे कलेक्टर : शालाओं में बच्चों की उपस्थिति, परीक्षाआंे की तैयारी सहित अन्य व्यवस्थाओ पर दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसन्त के द्वारा आज जिले के ग्राम खोड़गांव में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी शाला तथा अंजरेल में प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। सर्व प्रथम खोड़गांव के माध्यमिक शाला में कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी को देखा। इस जांच में यहां दो शिक्षक अवकाश पर पाये गये, यहां 40 दर्ज बच्चों में 27 छात्र की उपस्थिति थी। यहां कक्षाओं में जाकर कलेक्टर ने छात्रों से उनके अध्ययन एवं शिक्षकों की उपस्थिति के बारेे मे जानना चाहा। इसके अलावा कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 26 फरवरी को चांपा में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन/कार्यशाला एवं सम्मान समारोह-2023 का आयोजन 26 फरवरी रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के हॉटल रंगमहल में आयोजित किया जा रहा है । यह कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। इसकी तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में व्याख्यान हेतु देश के नामचीन वरिष्ठ पत्रकारों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जो अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभवों की पाठशाला से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की लेखनशैली, वाकपटुता में अमूलचूल परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगें। संघ…

Read More

मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नव निर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग।…

Read More

आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही : 300 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 300 बोरी महुआ लाहन किया नष्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला रायगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर)के प्रभारी द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। जंगल में भारी मात्रा में अवैध मदिरा निर्माण की सूचना मिलने पर रेगड़ा नाला के किनारे जंगल में भारी मात्रा में 300 लीटर अवैध…

Read More

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे, विकास कार्यों का किया लोकार्पण कहा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कर रहे कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल आज रायगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। उन्होंने रायगढ़ ब्लॉक के सांगीतराई, केनापाली, ठाकुरपाली और औराभांठा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही नए कार्यों की घोषणा भी की। उच्च शिक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश के पारंपरिक तीज त्यौहारों और खानपान को बढ़ावा देकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह शा.महा.में विद्यार्थियों ने किया रेशम विभाग का शैक्षणिक भ्रमण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा के तत्वावधान में गत दिवस 15 फरवरी को बीएससी संकाय के विद्यार्थियों को रेशम ग्रामोद्योग के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार थवाईत के नेतृत्व एवं सहायक प्राध्यापक डॉ.ज्ञानमणी एक्का की अगुआई में प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष कक्षा के छात्र-छात्राओं को ग्राम बर्रा स्थित रेशम ग्रामोद्योग विभाग ले जाया गया। यहां विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, उन्हें रेशम व रेशम…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने कलेक्टर श्री सिन्हा पहुंचे लैलूंगा के स्वास्थ्य केंद्र, उपलब्ध सेवाओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर रख-रखाव एवं सुविधाओं को लेकर उन्होंने तारीफ की। इस मौके पर लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी वार्ड का निरीक्षण किया तथा बीएमओ से स्टॉफ एवं उपकरणों की…

Read More

लैलूंगा में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन : गांव-गांव तक पहुंच रही छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं – विधायक चक्रधर सिंह सिदार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कल कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लैलूंगा प्रांगण में जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार नेे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है। गांवों में स्थानीय जरूरत व उपलब्ध…

Read More

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, समय-सीमा में हो कार्य पूर्ण – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ली जिले के निर्माण एजेंसियों एवं संलग्न विभागों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सृजन सभाकक्ष में जिले के निर्माण एजेंसियों एवं संलग्न विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा की निर्माण कार्यो के लिए अभी बेहतर समय है, इसका सदुपयोग करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाए। उन्होने एजेंसी द्वारा दिए गए समय-सीमा में कार्यो के पूर्ण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसी से कहा कि निर्माण कार्यो में समय-सीमा के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में समझौता करने वाले अधिकारी कार्यवाही के…

Read More

कोटपा एक्ट के अंतर्गत टीम बना कर की जायेगी सार्वजनिक स्थलों पर जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उपसंचालक, डॉ जे. पी. मेश्राम द्वारा 13 फरवरी  को सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें सभी को निम्नानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे मेडिकल फार्मों का कड़ाई से निरीक्षण करें व फार्मों में केवल मेडिकल संबंधित वस्तुएं बेचने व औषधियों का रख-रखाव उचित रखने सुनिश्चित करवाने साथ ही साथ जिन मेडिकल स्टोर्स में डॉक्टरों द्वारा फर्मों में क्लिनिक संचालित किया जा रहा…

Read More