बस्तर जिले में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर अनामया कार्यक्रम (ट्राइबल हेल्थ कोलैबोरेटिव) अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र जिला बस्तर में 15 से 29 वर्ष के युवाओं और छात्रों के बीच जनजातीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार 24 फरवरी को किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं और छात्रों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, पोषण एवं किशोर प्रजनन लैंगिक स्वास्थ्य, मादक द्रव्यों के सेवन का महत्व, सड़क दुर्घटना, हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग आदि विषयों पर प्रशिक्षण देना है जिससे समुदाय स्तर पर यही युवा प्रशिक्षित…

Read More

गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर पर की गई जब्ती की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार 22 और 23 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चुना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाईवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही भानपुरी, कोड़ेनार, जगदलपुर और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट  का अवैध परिवहन करते हुए…

Read More

सड़क दुर्घटना का शिकार हुई स्कूटी सवार युवती, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत !

राहगीरों ने डायल 112 को दी थी दुर्घटना की सूचना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मस्तूरी : तहसील मस्तूरी के पास अंजलि नर्सरी मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की घटना स्थल में ही मौत हो गई, वही मस्तूरी पुलिस मौक़े पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:00 बजे के आसपास मस्तूरी तहसील के पास अंजलि नर्सरी के मोड़ पर मस्तूरी की तरफ जा रही स्कूटी क्रमांक CG22 W5433 पर सवार युवती स्कूटी समेत दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर मृत पाई…

Read More

किसानों का केसीसी बनाने में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई : अंशकालीन समिति प्रबंधक (निलंबित) नरोत्तम यादव को सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर द्वारा तत्काल सेवा से किया गया पृथक !

सहायक पंजीयक ने अंशकालीन समिति प्रबंधक नरोत्तम यादव को पूर्व में किया था निलंबित. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 920 / स.पं.ज./साख/ 2023 जशपुर, दिनांक 21 फरवरी 2023 के अनुसार समिति घरजियाबथान के धान खरीदी केन्द्र में किए गए निर्माण कार्य की जांच में नरोत्तम यादव, अंशकालीन समिति प्रबंधक द्वारा सहायक पंजीयक से बिना अनुमति प्राप्त किये निर्माण कार्य कराया जाना प्रमाणित होने का लेख है। इसी प्रकार दैनिक समाचार पत्र में छपे “किसानों का केसीसी और पासबुक दबाया,…

Read More

मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया, दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की

घायलों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग…

Read More

बड़ी खबर : प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर निःशुल्क भूखण्ड आबंटित करने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। श्री बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह श्री गहलोत से किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में…

Read More

राज्य के सभी रीपा में स्थापित होंगे ग्रामीण तकनीकी केन्द्र ¸युवाओं को आधुनिकतम ग्रामीण टेक्नॉलाजी के माध्यम से रोजगार-व्यवसाय से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संकल्पना के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने का प्रयास राज्य योजना आयोग की बैठक में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हुई सार्थक चर्चा   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य के सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के सहयोग से ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के 300 गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण…

Read More

छत्तीसगढ़ में निर्मित भवनों में ऊर्जा दक्षता और कूल रूफ संबंधी तकनीक को बढ़ावा देने की पहल : क्रेडा ने अंतर्राष्ट्रीय संस्था एन.आर.डी.सी के साथ किया एम.ओ.यू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में निर्मित भवनों में ऊर्जा दक्षता और कूल रूफ संबंधी तकनीक को साझा करने तथा इस क्षेत्र में प्रदेश के संबंधित विभागों, संस्थानों, तकनीकी व्यक्तियों, रियल इस्टेट कंपनियों आदि की इस विषय पर दक्षता निर्माण करने हेतु क्रेडा ने अमेरिका स्थित एनआरडीसी (NRDC) के ग्लोबल हेड एवं एडमिनेसट्रेटीव स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ए.एस.सी.आई.) के मध्य दिल्ली में एक करारनामा (एम.ओ.यू.) किया है। क्रेडा की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक कटियार ने इस करारनामा में हस्ताक्षर किया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के भवनों में…

Read More

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने हेतु नवीन कृषि अनुसंधानों की जरूरत: डॉ. चंदेल

कृषि छात्रों ने जलवायु परिवर्तन की दुष्प्रभावों तथा नियंत्रण के उपायों को जाना कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय परिसंवाद श्रृंखला सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व की समक्ष एक बहुत बडी चुनौती है जिसका पर्यावरण, पारिस्थितिकीतंत्र तथा सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर गहन प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानव सहित जीव-जन्तुओं की सभी प्रजातियां प्रभावित हो रही है तथा पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। बढ़ते…

Read More

न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम : राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 50 हजार स्वयंसेवी शिक्षक तैयार किए जाएंगे। आकांक्षी जिलों एवं कम साक्षरता दर वाले जिलों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस योजना में बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान के अलावा महत्वपूर्ण जीवन कौशल जैसे वित्तीय साक्षरता डिजिटल साक्षरता कानूनी व चुनावी साक्षरता स्वास्थ्य स्वच्छता व्यावसायिक कौशल बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा इत्यादि विशेष जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। न्यू इंडिया लिटरेसी…

Read More