कमला नेहरू पार्क की बदल रही सूरत, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिंदल ने चालू किया काम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ के चक्रधर नगर चौक में स्थित शहर के प्रमुख सैरगाह कमला नेहरू पार्क की सूरत अब बदलने लगी है। दीवारों पर नया रंग हो रहा है। पाथवे की साफ -सफाई और टूट-फूट की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही इस पार्क की नई तस्वीर लोगों के सामने होगी। दरअसल कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद जिंदल प्रबंधन ने कमला नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि कमला नेहरू पार्क में रोजाना काफी तादात में शहरवासी…

Read More

प्राथमिक शाला बाघाडोला में आयोजित हुआ सामाजिक अंकेक्षण, सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में हुआ बच्चों का स्तर जांच

गुणवत्ता जांच के लिए की गई आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शासकीय प्राथमिक विद्यालय बाघाडोला में रविवार अवकाश दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र चौधरी, सहायक परियोजना समन्वयक भुवनेश्वर पटेल के दिशा-निर्देश व विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में व प्रभारी बीआरसी शांति ठाकुर की उपस्थिति में आज एफएलएन आधारित सामाजिक आंकलन ब्लॉक द्वारा नामांकित टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर  माध्यमिक विद्यालय पंचपारा से गुणमणि गुप्ता, हाई स्कूल पंचपारा के व्याख्याता रीना, सीएसी  सोड़ेकेला पंचानन निषाद, प्राथमिक विद्यालय कोसमंदा…

Read More

28 फरवरी को रायगढ़ में होगा मिलेट महोत्सव : मिलेट व्यंजनों की लगेगी प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आगामी 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मिलेट्स व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ ही मिलेट्स विशेषज्ञ-कृषि वैज्ञानिकों की परिचर्चा, उत्कृष्ट कृषक परिचर्चा के साथ न्यूट्रिशन विशेषज्ञ, युवाओं के लिए मिलेट्स क्विज, नुक्कड़ नाटक, प्रतिष्ठित होटल के शेफ , फूड कोर्ट सहित विभिन्न स्टार्टअप की जानकारी मिलेंगी। मिलेट्स महोत्सव में डॉ.सरला खादर का ऑनलाइन व्याख्यान होगा। जिसमे मिलेट्स विशेषज्ञ श्री जलफल, कृषि विज्ञान केंद्र…

Read More

ठाकुरपाली में प्रक्षेत्र दिवस एवं ड्रोन तकनीक प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा डॉ.अजय वर्मा, निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-ठाकुरपाली में सरसों फसल किस्म-आर.एच.-406 की 50 एकड़ क्षेत्रफल में वृहद अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लिया गया है। प्रक्षेत्र दिवस के साथ-साथ सरसों फसल में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन 24 एवं 25 फरवरी 2023 को किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. राजपूत ने प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर सरसों फसल की…

Read More

महुआ शराब का बड़ा अड्डा नष्ट, आबकारी की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आगामी होली पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम ने गोवर्धनपुर इलाके में महुआ शराब के बड़े अड्डे को नष्ट किया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त रायगढ़ (उत्तर) क्षेत्रांतर्गत सूखा नाला जंगल गोर्वंधनपुर में लगभग 25 बल्क लीटर महुआ शराब,चढ़ी हुई भ_ी और कुल लगभग 7500 किलोग्राम महुआ…

Read More

69 हजार 345 किसानों ने बेचा 41.29 लाख क्विंटल धान, जीरो शॉर्टेज के साथ पूरे धान का हुआ उठाव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में धान खरीदी पूरी होने के साथ धान का उठाव भी जीरो शॉर्टेज के साथ पूरा कर लिया गया है। उप पंजीयक सहकारिता श्री सी.एस.जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी योजना के तहत जिला रायगढ़ में 69 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 100 धान उपार्जन केन्द्रों में 69 हजार 345 कृषक सदस्यों द्वारा कुल 41 लाख 29 लाख 664.80 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। इसी प्रकार नवीन जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड सारंगढ़ एवं बरमकेला में…

Read More

हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत करने की तय हो समय-सीमा – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

बैंक सखियों की संख्या में वृद्धि कर दूरस्थ अंचलों में बढ़ायें वित्तीय पहुंच फर्जी काल एवं ऑनलाईन धोखाधड़ी के संबंध में ग्रामीणों को करें जागरूक कृषि सेक्टर, पशुपालन, मछलीपालन के हितग्राहियों को प्राथमिकता से स्वीकृत करें लोन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) की बैठक ली। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि शासन द्वारा लोगों के हितार्थ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन होने और जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध…

Read More

मुख्यमंत्री मितान योजना से 5 साल तक के बच्चों को मिल रही घर पहुंच आधार कार्ड की सुविधा     

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में अब बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे मिल रहा है। यह सुविधा मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दी जा रही है जो  केवल पांच साल तक के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। अंबिकापुर नगर निगम के गंगापुर में रहने वाले श्री अजय सेबेस्टीन ने अपनी 6 माह की पुत्री ईना सेबेस्टीन केआधार कार्ड बनवाने कि लिए मितान कॉल सेंटर में कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक किया।इसके पश्चात मितान घर आकर उनकी पुत्री ईना का आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र करके…

Read More

लाइफलाइन एक्सप्रेस द्वारा जांच व उपचार 17 मार्च तक, हेल्पलाइन नम्बर 9820303974 का कर सकते है उपयोग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर चलता-फिरता अस्पताल के रूप में पहचान स्थापित  कर चुके लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में ईलाज की शुरआत शनिवार को सूरजपुर जिले के कमलपुर स्टेशन में हुआ जो अगले 21 दिन तक जारी रहेगा। हेल्पलाइन नम्बर 9820303974 जारी किया गया है जिसका उपयोग कर अधिक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 25 फरवरी से 02 मार्च एव ऑपरेशन 26 फरवरी से 03 मार्च तक, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण 25 फरवरी से 02 मार्च…

Read More

गंभीर व्याधि से ग्रसित 130 बच्चो के जीवन मे लौटी मुस्कान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय परिसर में चिरायु कार्यक्रम के तहत संचालित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी केंद्र) द्वारा संभाग के 130 बच्चो का उपचार कर उनके जीवन को सामान्य बनाया  है।  चिरायु द्वारा संदर्भित बच्चों का उचित उपचार हेतु पूरे संभाग से इस केंद्र में  लाया जाता है। जन्मजात बीमारियां एवं अन्य परेशानियां से ग्रसित जैसे जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर, जन्मजात बोलने और सुनने की शक्ति में कमी, सीखने में दिक्कत वाले बच्चो का ईलाज किया जाता है। क्योर…

Read More