हाईवा चालक से रास्ता रोककर लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा 23 मार्च की रात्रि 08.00 बजे ग्राम रसोटा मेऊ के बीच पुल के पास घटना कारित किया आरोपियों के खिलाफ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 110/23 धारा 294,323,506,341,427,34 भादवि. के अंतर्गत प्रकरण दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 23.03.23 को प्रार्थी महबूब खान उम्र 22 वर्ष निवासी मेहंदी थाना शिवरीनारायण द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23/02/23 को अपने हेल्फर चंद्रशेखर के साथ हाईवा क्रमांक CG11AB2225 से अपने घर मेहंदी की ओर आ रहा था तभी ग्राम रसोटा नाला के पास 03 व्यक्तियों द्वारा…

Read More

चेटीचंड समारोह में सम्मिलित हुए बृजमोहन अग्रवाल : छत्तीसगढ़ पर भी भगवान झूलेलाल की कृपा बरसने का मांगा आशीर्वाद.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : सिंधी पंचायत लाखे नगर द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर चेटीचंड समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सभा गृह में रखा गया। इस आयोजन में बतौर अतिथि पधारे रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित सिंधी समाज के लोगों को चेटीचंड की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल यानी हमारे जल देवता वरुण की कृपा से उपासक सिंधी समाज समृद्ध है और जनहित के कामों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दे रहा है। भगवान झूलेलाल…

Read More

हाउसिंग बोर्ड और राजस्व अधिकारियों की समन्वय बैठक : हाउसिंग बोर्ड परियोजनाओं के लिए तेज होगी जमीनों का आबंटन प्रक्रिया – कलेक्टर डॉ भुरे ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में आमजनों के लिए नई सुव्यवस्थित आवासीय परियोजनाएं शुरू करने हाउसिंग बोर्ड को जल्द ही जमीनों का आबंटन कर दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर की मौजुदगी में हुई बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जमीन आबंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस समन्वय बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई, एस.डी.एम श्री देवेन्द्र पटेल सहित राजस्व अधिकारी और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता कर दागे सवाल : पवन खेड़ा के मामले में 15 मिनट में कोर्ट गए थे कांग्रेसी, राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे में भी नहीं गए क्यों ?

पिछड़े वर्ग के अपमान पर राहुल गांधी ने माफी क्यों नही मांगी ? – अरुण साव लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कांग्रेसी किस लोकतंत्र के तहत हिंसा कर रहे है ? – अरुण साव क्या राहुल गांधी के लिए अलग से कानून और संविधान बनाया जाए ? – अरुण साव कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी कर पिछड़े वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़क रही है कांग्रेस – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा-…

Read More

गणगौर पूजा में सम्मिलित हुए बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश को खुशहाल बनाने को गणगौर माता से की प्रार्थना.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणगौर उत्सव में सम्मिलित हुए और माता गणगौर की पूजा अर्चना की। श्री अग्रवाल पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, अंबा देवी मंदिर, माहेश्वरी समाज के गणगौर पूजा और शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने गणगौर माता की पूजा अर्चना कर व्रत धारण करने वाली समस्त माताओं-बहनों को मनोकामना पूरी करने तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने को प्रार्थना की।

Read More

मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित ऑटो एक्सपो में हुए शामिल : मुख्यमंत्री ने जनसुविधा के लिए परिवहन विभाग की ऑनलाइन आदि विभिन्न सेवाओं की सराहना की

ऑटो एक्सपो: टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज ग्राउण्ड में रायपुर ऑॅटो मोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के तत्वाधान में  आयोजित 7वें ऑटो एक्सपो में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। मुख्यमंत्री श्री बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो को…

Read More

कोरबी धान खरीदी केन्द्र में फर्जी पंजीयन कर गबन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा 4 लाख 5 हजार रूपए शासकीय राशि का किया गया है गबन, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

आरोपी मनोज अग्रवाल उर्फ डब्बू एंव सहयोगी जितेंद्र अग्रवाल उर्फ छोटू को बलौदा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 409, 468, 471,120बी,34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो,  जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि माननीय जिला दंडाधिकारी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा गठित टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रार्थी मुकेश पाण्डेय मैनेजर ग्रामीण सहकारी बैंक बलौदा द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि श्रीमति पुजा अग्रवाल एवं…

Read More

आरपीएफ तथा जीआरपी पेण्ड्रारोड द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान पकडा गया मोबाइल चोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा के तहत मंडल क्षेत्राधिकार में यात्री सामानों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा संलिप्त आरोपीयों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने बावत मेन लाईन तथा सीआईसी सेक्शन में स्पेशल टास्क टीम गठित की गई है । टीम द्वारा चोरों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जा रही है | इसी क्रम में दिनांक 16.02.2023 को ट्रेन नंबर 18242 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-09 में सूरजपुर से रायपुर तक सफर कर रहे यात्री का ट्रेवल पर्स जिसके अंदर 500/-रूपये एक सोने का 2.50 ग्राम का…

Read More

बिलासपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न : राजभाषा प्रगति की समीक्षा प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में दिनांक 24 मार्च 2023 को संपन्न हुई । बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे । बैठक के प्रारंभ में प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लाइन अशोक कुमार ओझा ने समिति के अध्यक्ष एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया । तत्पश्चात रेलवे बोर्ड के मानक…

Read More