जशपुर पुलिस की अपील : सभी सोशल साईट्स के ग्रुप एडमिन पोस्ट पर रखें नज़र..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सभी सोशल साईट्स के ग्रुप एडमिन ध्यान देवें कि आपके ग्रुप का कोई भी सदस्य आपके ग्रुप में गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें, साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने, दो पक्षों में विवाद बढ़ाने, दो गुटों में तनाव बढ़ाने या किसी जाति के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज पोस्ट चित्रण या वीडियो प्रसारित करता है तो उस व्यक्ति को ग्रुप के सदस्य को ग्रुप एडमिन उक्त बातों को प्रसारित करने के लिये मना करें, नहीं मानने पर उसे तत्काल ग्रुप से हटा दे। ग्रुप एडमिन…

Read More

सीएमओ नगर पालिका जशपुर ज्योत्सना टोप्पो हुई सस्पेंड, जशपुरवासियों ने पटाखे फोड़कर जताई खुशी

5 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार मामले में जांच न होने से नाराज थे सत्ताधारी दल के लोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : छत्तीसगढ़ में एक मुख्य नगरपालिका अधिकारी ऐसा भी है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ मे जहां जहां जाती है वहां की जनता परेशान हो जाती है, नगरपालिका के अधीनस्थ कर्मचारी भी परेशान हो जाते हैं और अंततः शासन को उसे सस्पेंड करना पड़ता है। जिस पर शासन को ठोस निर्णय निकालकर इसे बर्खास्त करना चाहिए, जशपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां मुख्य नगरपालिका…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न गावों का निरीक्षण कर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण एवं गौधन न्याय योजना का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा आज सिमगा विकासखंड के ग्राम मटिया में पहुँचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण,गौधन न्याय योजना सहित विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौठान में पहुँचकर गौधन न्याय योजना एवं आजीविका गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की है। श्री वर्मा ने महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ मुलाकात कर उनके गतिविधियों एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल करतें हुए उनके कार्य मे गुणवत्ता लाने के लिए प्रेरित किए है। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने प्रगणक दलों से…

Read More

बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव जरूरी-सीएमएचओ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार बदलते मौसम के साथ बढ़ रही गर्मी में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी में से एक लू भी है। स्कूली बच्चों, दैनिक मजदूरों ,ट्रैफिक स्टाफ को अक्सर इस मौसम में घर से बाहर जाना पड़ता है ऐसे में यह वर्ग लू के चपेट में आसानी से आ सकता है। इससे बचाव करने के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है. इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि,तेज़ धूप में लंबे समय…

Read More

अशान्ति फैलाने वाले व्यक्तियों की जा रही है लिस्टिंग,कानून व्यवस्था की समीक्षा- कलेक्टर,एसपी

सामाजिक समरसता पर जोर, रैलियों में खुले शस्त्रों का प्रयोग निषेध,उपयोग करने पर की जायेगी कठोर कानूनी कार्रवाई जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं मालवाहक वाहनों पर सवारी चिंता जनक,128 लोगों के लायसेंस निरस्त एवं 130 पर की गई चालानी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज जिलें के कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की है। जिलें में कानून व्यवस्था के छवि को लेकर कलेक्टर रजत बंसल ने गहरी नाराजगी जतायी। उन्होने सख्त…

Read More

कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ते के सत्यापन एवं आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य को शीघ्र ही पूूरा करने दिए निर्देश,गौधन न्याय योजना के तहत कम गोबर खरीदी पर जतायी नाराजगी

स्कूलों के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएमसी एवं एएमसी को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान उन्होनें बेरोजगारी भत्ते के आवेदनों एवं उनके सत्यापनों सहित सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होनें गोधन न्याय योजना…

Read More

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के 50 प्रतिशत कार्य 15 अप्रैल तक करे पूर्ण, कलेक्टर प्रभात मलिक ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में लाएं तेजी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023, बेरोजगारी भत्ता योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रगतिरत कार्यक्रमों की चर्चा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मलिक ने सामाजिक आर्थिक सर्वे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सर्वे के 50 प्रतिशत कार्यों को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे कार्य की…

Read More

पम्प ऑपरेटर की हड़ताल के कारण जशपुर नगर की पेयजल व्यवस्था ठप्प, नगरपालिका उपाध्यक्ष ने  स्वयं की वार्ड में जल आपूर्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर पालिका के पम्प ऑपरेटर की नियमतीकरण की माँग को लेकर चल रही हड़ताल के कारण  जशपुर नगर पालिका  क्षेत्र में  पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है । लोगों की परेशानी को देखते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ( राजू)  ने  कन्या  महाविद्यालय के समीप  के टंकी  का पम्प स्टार्ट कर वार्ड में  जल आपूर्ति की । इनके साथ  पार्षद विक्रांत सिंह  , वार्ड वासी अनिरुद्ध सिन्हा, राजेश मिश्रा भी थे ।  नगर पालिका उपाध्यक्ष  राजू गुप्ता  के इस कार्य की वार्ड वासियों ने…

Read More

जशपुर : कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण हेतु पूरी तैयारी रखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण व आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संभागों के आयुक्तों, सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और सीएमएचओ के साथ  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कोरोना वायरस के नियंत्रण के संबंध में जिले की स्थिति की जानकारी ली। जशपुर स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल, अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर एवं स्वस्थ आमला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्य सचिव ने कोविड-19…

Read More

जशपुर : नगरीय क्षेत्रों के पेट्रोल पम्प संचालकों से प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

26 अप्रैल तक इच्छुक आवेदक कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2001 अंतर्गत् जशपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों हेतु पेट्रोल पम्प संचालकों से प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना के लिए 26 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा एवं शंख (लोदाम) में प्रदूषण् जांच केन्द्र की स्थापन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रकार पत्थलगांव में चलित (मोबाइल) प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना हेतु इच्छुक आवेदकों से…

Read More