समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद…
Read MoreDay: April 24, 2023
कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए, प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जन चौपाल में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जन चौपाल में आज लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी. सी. साहु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जन चौपाल में आज सरस्वती नगर निवासी हनुमान दास ने ई-रिक्शा प्रदान करने,मोहबा बाजाार निवासी लिलेश साहु ने मोहल्ले में नाली…
Read Moreकृषि एवं उससे जुड़े सभी सेक्टर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की
रबी की फसल एवं धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल दलहन, तिलहन को बढ़ावा देने की जरूरत आगामी खरीफ के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, रबी फसल एवं आगामी खरीफ के लिए कार्य योजना बनाने हेतु कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरसंभव कार्य…
Read Moreटीबी के मरीजों को पोषण आहार देने की छोटी सी शुरूआत ने लिया एक मुहिम का स्वरूप, सभी 514 टीबी के मरीजों को किया जा रहा पोषण आहार वितरण
मंजिल तक पहुंचने के लिए एकता, समन्वय और समर्पण की यह दास्तां सामूहिक प्रयासों की बानगी कलेक्टर ने इस कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव एक छोटी सी शुरूआत से कदम दर कदम मंजिल तक पहुंचने के लिए एकता, समन्वय और समर्पण की यह दास्तां सामूहिक प्रयासों की बानगी है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बंसोड के निर्देशन में टीबी हारेगा-देश जीतेगा के नारे को सार्थक करते एवं टीबी मुक्त भारत की ओर…
Read Moreमनरेगा में श्रमिकों को रोजगार देने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अव्वल, 59 हजार 9 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया
मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 60 प्रतिशत रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में श्रमिकों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसके कारण आज श्रमिकों को रोजगार देने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिला पंचायत द्वारा 1 हजार 934 प्रस्तावित कार्यों…
Read Moreकिराना दुकान से राशन चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया राशन सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
नाम आरोपी:- संजय मानिकपुरी पिता शंकर दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष साकिन- बुधवारी बाजार चौकी सीएसबी जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 12.04.2023 को प्रार्थी महेश कुमार राठौर पिता महेंद्र कुमार राठौर निवासी बरपारा कोहडिया जिला कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 11 अप्रैल 2023 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा इसके बरपारा कोहड़िया स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर दुकान अंदर रखें नगदी रकम 40000 एवं 12 बोरी चावल, दाल, रिफाइंड तेल, व अन्य घरेलू उपयोग के सामान सहित सीसीटीवी…
Read Moreअवैध कबाड़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कड़ी कार्यवाही : छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से लोहे का कबाड़ के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से एक छोटा हाथी वाहन में लगभग 160 कि.ग्रा. लोहे के कबाड़ किया गया जप्त नाम आरोपी- दिलीप पाण्डेय उर्फ अदू पिता द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, उम्र 25 वर्ष, निवासी- इतवारी बाजार कोरबा, थाना कोतवाली कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुखबीर से सूचना मिला कि एक युवक छोटा हाथी वाहन क्रमांक सी.जी. 12 ए.जेड. 2742 में अवैध कबाड़ लेकर राताखार की ओर जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक…
Read Moreशादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण कर 5 माह से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से शातिर आरोपी फरार होकर अपना ठिकाना बदलकर कर पुलिस को कर रहा था गुमराह
आरोपी धरमराज कंवर पिता भानु प्रताप सिंह कंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी- भोड़कछार, डुग्गुपारा, चौकी चैतमा, थाना- पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 1126/2022 धारा 376 (2) (N). 506, 323 भा.द.वि. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 16.11.2022 को युवती थाना कोतवाली उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम भोडकछार, डुग्गुपारा कोरवा निवासी धरमराज कवर नामक युवक शादी करूंगा कहकर मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरजस्ती कई बार बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में…
Read Moreखेत में पानी दहाई के लिए लगाया टूल्लू पम्प सुबह मिल गायब, पुलिस ने चोरी के आरोप मे 1 को किया गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 22.04.23 को ग्राम मदनेश्वरपुर निवासी राहुल सिंह ने थाना रामानुजनगर मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 अप्रैल को नाला में टेक्समो कंपनी का टूल्लू पम्प खेत में पानी दहाई के लिए लगाया था दूसरे दिन सुबह वहां गया तो टूल्लू पम्प वहां पर नहीं था, वहीं के लोगों को इसकी जानकारी दिया तो उन्होंने बताया कि उमेश व दीपन सिंह के कुआं व तालाब में लगे पम्प को भी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला…
Read Moreसूरजपुर पुलिस के द्वारा 9 स्थाई वारंट किया गया तामील, लूट, मारपीट, एक्सीडेंट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिले के पुलिस अधिकारियों को दिये थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बीते दिन जिले सहित दिगर जिलों से 09 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में थाना सूरजपुर के द्वारा 3 स्थाई वारंट, थाना…
Read More