आप्रारंभ कार्य को प्रारंभ करने एवं अपूर्ण कार्या को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, अंत्यव्यवसाय विभाग, उद्योग विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं की बैठक लेकर संयुक्त समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत समीक्षा बैठक में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी…
Read MoreDay: April 28, 2023
हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ विधवा, भूमिहीन, दिव्यांग, पहाड़ी कोरवा एवं अति गरीब लोगों को प्राथमिकता के साथ दिलाएं – जशपुर कलेक्टर ने पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी विभाग तथा कृषि विभाग,रेशम विभाग, सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजना के क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ विधवा, भूमिहीन, दिव्यांग, पहाड़ी कोरवा एवं अति गरीब हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाएं। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने कहा कि मल्टीएक्टीविटी के तहत पशुपालन, मछलीपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन, बतख पालन जैसी गतिविधियां को बढ़ावा दें।…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि हुई स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कोदोपारा (तुर्रीकोना) निवासी स्व. मनी राम का तालाब के पानी में डूबने से दिनांक 20 सितम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र जयमंगल बलराम, हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreपोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 3 मई तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत् छत्तीसगढ़ के निवासी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, आई.टी. आई, बी. टी. आई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन एवं स्वीकृति के संबंध में तिथि का निर्धारण किया गया है। शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं उच्चतर के आवेदन स्वीकृति…
Read Moreकार्यालय, पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरबा द्वारा जारी हुआ आदेश : पाँच निरीक्षकों की हुई नवीन पदस्थापना !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक, कार्यालय जिला-कोरबा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार जिला इकाई कोरबा में पदस्थ नीचे दर्शित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश पर्यन्त उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गए नवीन पदस्थापना में अस्थायी रूप से पदस्थ किया जाकर निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी आमद नवीन पदस्थापना स्थल पर दिया जाना सुनिश्चित करें। देखें आदेश ………
Read Moreगौमूत्र खरीदी में रायगढ़ पूरे प्रदेश में टॉप पर, 4 गौठानों में 14 हजार लीटर गोमूत्र की हुई खरीदी
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लगातार कर रहे योजना की समीक्षा गोमूत्र से बना रहे जैविक कीटनाशी ‘ब्रम्हास्त्र’ और वृद्धिवर्धक ‘जीवामृत’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जैविक कृषि को बढ़ावा देने गौठानों में होने वाले गौमूत्र खरीदी में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर है। रायगढ़ में अब तक 14 हजार 154 लीटर गौमूत्र खरीदा जा चुका है। जिससे जैविक कीटनाशी ब्रह्मास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को गौमूत्र की…
Read Moreपत्थलगांव पुलिस ने खोला हत्या का राज़, भाई ने ही की भाई की हत्या, हत्या के कारणों में शराब की अहम भूमिका….जाने ऐसा क्या हुआ कि बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़ा भाई ही निकला हत्यारा हत्या की घटना घटित कर फरार रहने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी संदीप एक्का के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 2023 को ग्रामीण से थाना पत्थलगांव को सूचना मिली थी की ग्राम मुड़ेकेला…
Read Moreबीरनपुर प्रवास से पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की पत्रकारवार्ता : आज जाएंगे बेमेतरा, बिरनपुर हिंसा के पीड़ितों से करेंगे मुलाक़ात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकारवार्ता कर भूपेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी निंदा की। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आज सत्ता के इशारे पर निरपराध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, इसके अलावा बिरनपुर हिंसा के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि विधायक…
Read Moreसुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सीएसी पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में प्रदेश को मिला पुरस्कार !
‘ई-कल्याणी’ एप द्वारा राज्य में की जा रही है सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की निगरानी समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर रायपुर : सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गर्भपात देखभाल पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम (National Consultation on Comprehensive Abortion Care) में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता तथा एमटीपी अधिनियम (Medical Termination of Pregnancy Act) के पालन की निगरानी के लिए ई-कल्याणी एप (e-Kalyani…
Read Moreजशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के 697 किसानों को अपने काबिज भूमि का मिला पट्टा, वन अधिकार पट्टा पाकर किसान अपने खेतों में उड़द मुगफली और अरहर की ले रहे फसल
पहाड़ी कोरवा किसान जयकिसुन ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 697 किसानों को 535.708 हेक्टेयर भूमि का वन अधिकार पट्टा दिया है। आज किसान अपने खेत में उड़द, मूगफली, अरहर, धान, साग-सब्जी की भी अच्छी फसल ले रहे है। और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आ रहे है। जिसके परिणामस्वरूप विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सरकारी नौकरी का लाभ मिल…
Read More