समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन को लेकर भाजपा के विरोध पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल भारतीय जनता पार्टी को अवसर दिया था लेकिन राम काज भूल गए। छत्तीसगढ़ के कण-कण में प्रभु श्री राम बसे हैं। पूर्व में छत्तीसगढ़ को कौशल प्रदेश और बस्तर को दंडकारण्य कहा जाता था। रामायण में अरण्यकांड का संदर्भ छत्तीसगढ़ से ही रहा है। आगामी 1 से 3 जून को रायगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रामायण…
Read MoreMonth: May 2023
कांग्रेस ने साढ़े 4 साल में 90 प्रतिशत वायदा पूरा किया, भाजपाई अपने जनसंपर्क अभियान में मोदी के वायदों, वस्तुओं के दामों की तुलनात्मक सूची लेकर जाये – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता जब जनता से संपर्क करने जाये तो वस्तुओं की तुलनात्मक सूची, मोदी के प्रमुख वायदों का हिसाब जनता के बीच लेकर जाये, दावा है कि जनसंपर्क अभियान भाजपा को बीच में भी बंद करना पड़ेगा। जनता जानना चाहती है मोदी के द्वारा किये वायदे कब पूरे होंगे? मोदी सरकार अपने दूसरे…
Read More5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 2 जून से लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 5 सरपंच एवं 12 पंच पद के रिक्त पदों पर 27 जून को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम की घोष्णा कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श संहिता प्रभावशील हो गई है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिल्हा के ग्राम पंचायत पेण्डरवा (द), भरारी एवं मंजुरपहरी, कोटा के ग्राम पंचायत केन्दाडाड़ एवं तखतपुर के ग्राम पंचायत जूनापारा के…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी के कार्यों की हुई समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए कार्य की ऑनलाइन प्रविष्टि में प्रगति, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी सहित टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, प्रदीप साहू, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ…
Read Moreजनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों की सुनी गई शिकायतें : अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए गए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जनचौपाल में आज कुल…
Read Moreमोदी सरकार के खाद्य अधिकारी छत्तीसगढ़ में खेल रहे वसूली का खेल, मोदी सरकार के अधिकारी खा भी रहे हैं और ऊपर तक खिला भी रहे हैं, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करती ईडी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर एसोसिएशन द्वारा एफसीआई और मोदी सरकार के उपर लगाए गए करोड़ों की अवैध वसूली के आरोप पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि मैं खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले नरेन्द्र मोदी सरकार की यह असली हकीकत है। मोदी की सरकार में ऊपर से नीचे तक बेतहाशा वसूली और खाने, खिलाने का खेल चल रहा है। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी गिरोह बनाकर प्रदेश के राइस मिलरों से प्रति 29 मिट्रिक चावल स्वीकृत करने के एवज में…
Read Moreजशपुर : साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, समय सीमा के लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किए तथा लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य, शासन के फ्लैगशिप योजनाओं, आधार कार्ड अपडेशन सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। सीईओ ने सर्वेक्षण कार्य में त्रुटि के सुधार हेतु जनपद सीईओ एवं संबंधित कर्मचारी अधिकारियों को समय में पूर्ण करने कहा। उन्होंने गोधनी न्याय योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा…
Read Moreसीईओ जशपुर ने गोधन न्याय योजना के संबंध में ली समीक्षा बैठक : सोसायटी के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से विक्रय कराने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा लेकर गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति और खाद विक्रय के संबंध में बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में सभी जनपद पंचायत सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटी के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय प्राथमिकता से करने के लिए…
Read Moreतम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले घातक बिमारियों के प्रति जागरूक करने जशपुर मुख्यालय में जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन
जिला स्तर पर विशेष तम्बाकू निषेध सप्ताह सह जनजागरूकता कार्यक्रम 29 मई से 04 जून तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रंजीत टोप्पो के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, एन.टी.सी.पी. डॉ धीरेंद्र कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में 31 मई 2023 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 29 मई से 04 जून 2023 तक तम्बाकू के दुष्प्रभावों व तम्बाकू उत्पादों यथा (खैनी,बीड़ी,गुटखा,सिगरेट, इत्यादी) के सेवन से होने वाली घातक बिमारियों के प्रति जन सामान्य में जन जागरूकता लाने व इसके उपयोग के प्रति लोगो…
Read Moreजशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी स्व. हेरमन कुजूर की सड़क दुर्घटना में 02 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सफीरा कुजूर हेतु सोलेशियम फण्ड योजना (हिट एण्ड रन) में दिए गए प्रावधान अनुसार 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read More