विद्यार्थी हमारे राष्ट्र की विभिन्न चुनौतियों पर कार्य करने के विकल्प पर विचार करें : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शिक्षा ही विकास का एकमात्र माध्यम है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्यपाल तथा कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होेंने सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थी हमारे राष्ट्र की प्रमुख तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर कार्य करने के विकल्प…
Read MoreDay: May 24, 2023
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति, अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन
कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर…
Read More6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास, 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन
मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 17 से 21 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर जिला और बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली खिलाड़ियों…
Read Moreआयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 835 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन
स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि वितरित की गई आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 835 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों…
Read Moreशिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी में सम्पन्न : प्रेरणा फोटो के अनावरण के साथ जुबली स्मारिका पुस्तक का हुआ विमोचन
संस्था का आदर्श वाक्य – ‘संसार के कोने कोने में जाकर सारी सृष्टि को सुसमाचार सुनाओ’ (मारकुस 16:15) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी के शांतिपारा ग्राम में उत्साह एवं गरिमापूर्ण सम्पन्न किया गया। यह समारोह शिष्यगण धर्मसंघ के अपने स्थापना के 50 वर्ष परे होने पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान के साथ बधाई कार्यक्रम रखा गया। समारोह के प्रथम भाग में जुबली की घोषणा संस्था के संस्थापक फादर जोसेफ डीसूज़ा के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रेरणा फोटो के…
Read Moreजशपुर : चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, बिजली के शॉट-सर्किट से आग को रोकने के लिए मानक विद्युत उपकरण का उपयोग एवं विद्युत कनेक्शन की जांच आवश्यक – जशपुर कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन के तहत् जशपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगजनी के कारणों, सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य विषय पर चर्चा कर जानकारी लेकर सुझाव मांगा। उपस्थित सदस्यों ने सुझाव एवं जानकारी देकर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्थलों पर सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं जन-जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने तथा जन-जागरूकता हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने किया जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन समीक्षा, भगिनी प्रसूति योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
एनिमिक एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हाकन करके बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की और स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे चिकित्सा सुविधा एवं व्यवस्थाओं सहित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित भगिनी प्रसूति योजना का लाभ दिलाने गर्भवती महिलाओं को…
Read Moreजशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए किया जाएगा विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम, योगाभ्यास के लिए प्रशिक्षकों दिया जा रहा है प्रशिक्षण
प्रशिक्षार्थियों को ट्रैकसूट और योगा मेट प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम परियोजना के तहत् प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान से संचालित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल उपस्थित हुए। कलेक्टर ने प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ आप अपने पैरों में खड़े होकर स्वास्थ्य संवर्धन का अधिकाधिक लाभ दे सकने में समर्थ हो सकते हैं। संचालित कार्यक्रम में राज्य परियोजना समन्वयक श्रीमती ज्योति साहू के…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम मनोरा निवासी स्व. मोहनी बाई की आकाशीय बिजली से 30 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री लक्ष्मणी एवं पुत्र राजेश्वर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreगिनाबहार गौठान में रीपा के बेहतर संचालन के संबंध में ली गई बैठक : समूह की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विकासखण्ड के गिनाबहार गौठान में आज रीपा के तहत् संचालित गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर चर्चा किया गया। बैठक में आईएमईडीएफ टी.एस.ए से देवेंद्र सिंह राजपूत, रीपा प्रबंधक गिनाबहार आजाद हुसैन, फरसाबहार जयंत लकड़ा, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक जबी कौशर, एडीओ दीपक मिंज एवं एकता स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ संयुक्त चर्चा कर रीपा में संचालित गतिविधियों तथा प्रस्तावित गतिविधियां के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समूह के महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया…
Read More