पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखा पत्र : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल खोल कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का किया आग्रह, कहा इससे राजनांदगांव के वंचित किसानों को मिलेगा केंद्र की जनकल्याणकारी योजना का लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को सीमित अवधि के लिए खोलकर विगत वर्षों के बीमित कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का आग्रह किया, जिससे कि राजनांदगांव जिले के वंचित किसानों को केंद्र की इस जनहितकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Read More

दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस में प्रवेश लेने के बाद लिया मुख्यमंत्री का आर्शीवाद, पार्टी की मजबूती के लिये विभाष के कार्य को सराहा गया.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ विधानसभा के डिजिटल सदस्यता प्रभारी व जिले के तेज तर्रार कांग्रेस नेता विभाष सिंह के सार्थक प्रयास से जहां घरघोड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष जिला गोंड समाज के कार्यकारी अध्यक्ष भूपदेव सिदार, भाजपा पार्षद नीरज शर्मा, बड़े गुमड़ा से जनपद सदस्य क्रांति गुप्ता का कांग्रेस प्रवेश कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव धर्मजयगढ़ के विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में राजीव भवन में कांग्रेस प्रवेश करा कर जिले की राजनीति में एक नया धमाका किया था, ज्ञात हो कि…

Read More

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अपनी पीठें थपथपाना आश्चर्यजनक : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। डॉक्टर्स, दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों समेत दीगर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से प्रदेश के अस्पताल जूझ रहे हैं और अब प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल चुकी प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से वेतन तक नहीं दे पा रही है। श्री चंदेल ने कहा कि ऐसी दशा में भी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे करना अजीब है। प्रदेश विधानसभा…

Read More

भाजपा का सवाल : शराबबंदी की बात की और दो हजार करोड़ का घोटाला किया, अब नशाबंदी की बात कर अन्य मादक पदार्थों का घोटाला करने की मंशा है क्या कांग्रेस की?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा है कि पूर्ण शराबबंदी के अपने वादे से मुकर चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब नशाबंदी के नाम पर सियासी लफ्फाजी करने में लगे हैं। श्री साव ने कहा कि शराब व मादक पदार्थों की तस्करी और उसके जरिए घोटालों को संस्थागत रूप देने के लिए मुख्यमंत्री बघेल अब नशाबंदी की बातें करके इस पूरे अवैध कारोबार को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार के नए-नए प्लॉट बना रहे हैं। लेकिन प्रदेश का यह सौभाग्य…

Read More

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी रामस्वरूप कश्यप पिता मोहन कश्यप उम्र 40 ग्राम सेमरिया थाना बिर्रा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना बिर्रा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही एक सफेद रंग प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर एवं एक 2 लीटर प्लास्टिक बोटल में 2 लीटर महुआ शराब कीमत 700/- रूपये थाना बिर्रा पुलिस द्वारा की गई जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा   जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 17.06.2023 दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला…

Read More

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी पवन सागर पिता सुख सागर उम्र 26 वर्ष साकिन कोहका थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध धारा 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पीड़िता को आरोपी पवन सागर जांगड़े के द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़कर छेड़-छाड़ करने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में दिनांक 16/06/2023 को आरोपी पवन सागर जांगड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/23 धारा 354 भा द वि 08 पास्को एक्ट कायम कर…

Read More

जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान जारी, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ ने साफ सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

कार्य मे प्रगति लाते हुए बारिश के पूर्व नालियों की सफाई करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकायो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के नगरीय निकायो में एसडीएम, तहसीलदार सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सुबह से साफ सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम चांपा द्वारा नगर पालिका चांपा के वार्ड 27, रेलवे स्टेशन परिसर, मेन रोड, चौपाटी स्थलों का साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट…

Read More

रेशम के धागों से मजबूत हुई जीवन की डोर, कोसा उत्पादन से बढ़ी आमदनी  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेशम के धागे से अपने जीवन की डोर मजबूत करने में जुटे हैं गोबंद गांव के किसान श्री तितरा कुमार जगत और उनके इस प्रयास में छत्तीसढ़ सरकार से उन्हें पूरी मदद मिल रही है। रेशम के धागों से उनकी जिंदगी संवर गई है। जिले के अन्य किसानों की तरह ही श्री जगत भी रेशम विस्तार एवं विकास योजना एवं तसर कीटपालन कार्य अंतर्गत कोषा उत्पादन कर रहे है। किसान अब खेती बाड़ी, मजदूरी कार्य के साथ-साथ ग्राम में संचालित शासकीय तसर बीज कोसा पालन केंद्र…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में 18 जून से योग महोत्सव का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 18 से 21 जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार, 18 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। विषय होगा: मानवता के लिए योग। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा होंगीे तथा अध्यक्षता स्थानीय संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी करेंगी। विषय को स्पष्ट करने के लिए प्रमुख…

Read More

जिले में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओ के अंतर्गत जिले में 73 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 21,900/- रूपये समन शुल्क.

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस, मौके पर कागजात नहीं रखने, एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस, थाना शिवरीनारायण, पामगढ़ पुलिस द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। थाना पामगढ़ में  मोटरयान अधिनियम की 27 कार्यवाही में 8,100/- रूपये, थाना शिवरीनारायण में मोटरयान अधिनियम की 15 कार्यवाही में…

Read More