जशपुर जिले के सरपंच, सचिव बन रहे निक्षय मित्र : निक्षय मित्र अपने क्षेत्र के टीबी मरीज का छः माह तक देखभाल एवं आवश्यक सुविधा करेगें प्रदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.के.राउत ने समस्त कलेक्टर का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर रेडक्रॉस की गतिविधियों को जिले में सुचारू और बेहतर संचालन हेतु कई निर्देश दिए। जिसमें से एक मुख्य अभियान पर उन्होने विषेश जोर दिया और कहा कि संपूर्ण छ.ग. को हमें टीबी मुक्त कराना है हेतु सभी जिलें में निक्षय मित्रो की संख्या अत्यधिक और जल्द से जल्द बनाने पर बात हुई ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को टी.बी. मुक्त बनाने हेतु, एक अभियान…

Read More

जशपुर: सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम गिरांग, निवासी स्व. एरेनियुस एक्का की सड़क दुर्घटना में 20 जून 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र नैनसी एक्का हेतु सोलेशियम फण्ड योजना (हिट एण्ड रन) में दिए गए प्रावधान अनुसार 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 312.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 312.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 28 जुलाई तक औसत वर्षा 452.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 334.6 मिमी, मनोरा में 396.1 मिमी, कुनकुरी में 372.0 मिमी, दुलदुला में 340.9 मिमी, फरसाबहार में 163.4 मिमी, बगीचा में 375.5 मिमी, कांसाबेल में 159.7 मिमी, पत्थलगॉव में 298.6 मिमी…

Read More

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन में 10 लीटर महुआ शराब सहित दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !       

आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपी – (01) सूरज कुमार उम्र 22 साल निवासी मलदा थाना हसौद, (02) राजेश्वर कुमार उम्र 22 साल निवासी मलदा थाना हसौद आरोपी के कब्जे से बरामद – (01) प्लास्टिक पैकेट प्रत्येक में रखे कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, (02) परिवहन में प्रयुक्त TRIBER वाहन CG-04-MY 6649 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 जुलाई 23…

Read More

ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,12 लाख रूपये कीमत के 1 ट्रेक्टर इंजन, 4 ट्रेक्टर ट्राली, 2 मोटर सायकल जप्त, पाँच आरोपी हुए गिरफ्तार !

आरोपियों ने तीन जिले में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 24 जुलाई 2023 को ग्राम रगदा निवासी धनेश्वर राजवाड़े ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दुकान का ताला तोड़कर 7 हजार रूपये नगदी व ट्रेक्टर का चाभी निकालकर घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 29 एएफ 5255 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 318/23 धारा 347, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। आईजी सरगुजा…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लगाएगा दो नए संयंत्र : 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की कल आधार-शिला रखेंगे मुख्यमंत्री !

इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का रखा गया है लक्ष्य. आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ अपनी आवश्यकताओं के लिए हो सकेगा आत्मनिर्भर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य…

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोडल प्राध्यापक एवं कैम्पस एम्बेसडर की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के निर्देशानुसार स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान  के तहत् जिला पंचायत सभाकक्ष में समस्त महाविद्यालयों के नोडल प्राध्यापक एवं कैम्पस  एम्बेसडरों की बैठक आयोजित की गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टेकचंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 02 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें महाविद्यालय के ऐसे नवीन छात्र-छात्रायें जिनकी आयु 18…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली, ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन, मतदान केंद्रों में समस्त सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार

निर्वाचन की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जाना है। इससे पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने समीक्षा बैठक में 15 से भी ज्यादा एजेंडा…

Read More

मुख्य सचिव द्वारा दिए निर्देशों का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करें – कलेक्टर

घुमंतू पशुओं को रेडियम कॉलर लगाने जारी अभियान में तेजी लाने के निर्देश, ताकि रिफ्लेक्शन के जरिए, दुर्घटना मामलों में आये कमी पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ पांच प्रमुख एजेंडा पर बैठक रखी गयी थी। जिसमें राज्य में समस्त सड़कों पर घुमंतू पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, आजादी का अमृत महोत्सव का समापन ’’मेरी माटी मेरा देश’’…

Read More

2 अगस्त को मतदाता सूची का होगा आरंभिक प्रकाशन, विशेष ग्राम सभा आयोजित कर होगा वाचन : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम सभा आयोजन के संबंध में सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को जारी किए निर्देश

मतदाता सूची से जुड़ी दावा आपत्तियों का 31 अगस्त तक किया जाएगा निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को पत्र जारी कर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर उसमें प्रकाशित मतदाता सूची के वाचन के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के…

Read More