जशपुर कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों की भर्ती के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज महिला व बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की परियोजनावार जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कर नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में  जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग श्री अरुण पाण्डेय, सीडीपीओ और सुपरवाईज़र्स शामिल हुए। कलेक्टर ने जिले में  अति गंभीर कुपोषित बच्चों की जानकारी…

Read More

पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान का शुक्रवार को होगा शुभारंभ : पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन करते हुए योजना के संबंध में दी जाएगी जानकारी

जिले के सभी ग्राम पंचायतो में आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन 07 जुलाई को पूर्व पंजीकृत हितग्राहियो को निःशुल्क पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड सांकेतिक रूप से प्रदान किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ले के निर्देशानुसार राज्य में 07 जुलाई 2023 को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा रायपुर में 1 करोड़ पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने 07 जुलाई 2023 को जिले के सभी ग्राम पंचायतो में आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन करने…

Read More

जशपुर जिला के पत्थलगांव में स्कूल बस जांच शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पत्थलगांव में द्वितीय चरण में स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया गया। पत्थलगांव के आस-पास के स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 21 स्कूल बसों का जांच किया गया।

Read More

एसडीएम जशपुर ने भागलपुर के मतदान केन्द्र का किया अवलोकन, मतदान के संबंध में दी जानकारी, लोगों को किया जागरूक

बीएलओ के एचटूएच सर्वे का निरीक्षण कर संतोषप्रद काम नहीं करने वाले को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने भागलपुर के मतदान केन्द्र 258 का अवलोकन किया। साथ ही बीएलओ के द्वारा बनाए गए एचटूएच सर्वे का निरीक्षण कर संतोषप्रद काम नहीं करने वाले बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दि हैं। उन्होंने मतदाता सूची में समान प्रविष्टि पाए जाने पर तहसील कार्यालय आ कर सुधरवाने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणजनों को 1…

Read More

जशपुर के बड़ाबनई गौठान में पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, पशुओं का उपचार, टीकाकरण, बंध्याकरण सहित किया गया औषधि वितरण

फरसाबहार और कांसाबेल विकासखण्ड में पशुओं के टीकाकरण एवं विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशुधन विभाग के द्वारा आज जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बड़ाबनई के गौठान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और शिविर में 11 पशुओं को उपचार, 12 का बंध्याकरण, 75 को कृमिनाशक, 61 को डीटीकिंग, 141 को टीकाकरण एवं 135 को औषधि वितरण किया गया है। इसी प्रकार फरसाबहार और कांसाबेल विकासखण्ड में टीकाकरण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर पशुरोग प्रतिबंधात्मक जानकारी के संबंध में विस्तार…

Read More

मुख्यमंत्री मितान योजना का नगर पालिका जशपुर में किया गया शुभारंभ, मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे मिलेगी सुविधा

सेवा के लिये टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर करा सकते है पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री मितान योजना का नगर पालिका जशपुर में शुभारंभ किया गया, घर-घर जाकर करेंगे काम आ रहा है अब आपके पास मितान योजना को सार्थक किया जा रहा है। योजना के शुरू होने से श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की घर बैठे डिलीवरी आमजनों को होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस  01 जुलाई 2023 को  शहरी योजनाओं का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 189.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 189.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 जुलाई तक औसत वर्षा 213.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 170.8 मिमी, मनोरा में 257.4 मिमी, कुनकुरी में 231.9 मिमी, दुलदुला में 177.2 मिमी, फरसाबहार में 117.4 मिमी, बगीचा में 239.6 मिमी, कांसाबेल में 110.0 मिमी, पत्थलगॉव में 160.8 मिमी…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी नशे के विरुद्ध अभियान “नवा बिहान” के अंतर्गत ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, थाना बतौली द्वारा 576 नग प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बरामद कर की गई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी रंजीत तिर्की के विरुद्ध थाना बतौली में अपराध क्रमांक 60/23 धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर/बतौली : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना बतौली पुलिस टीम को ग्राम बिरिमकेला निवासी रंजीत तिर्की द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर खरीद फरोख्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही पर लगातार नजर रखी जा रही थी, घटना दिनांक को मुखबीर सुचना…

Read More

‘निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रुटिहीन निर्वाचक नामावली बेहद जरूरी‘ : निर्वाचन संबंधी बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़.बिलाईगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत करते हुए आज बीएलओ और सुपरवाइजर को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय मैरिज पैलेस में आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित है तो निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संभव हो सकेगा। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रारंभिक प्रकाशन एवं अंतिम प्रकाशन, सर्वे फार्म की जानकारी, रूट चार्ट संबंधी समस्या एवं उनमें बदलाव जनसंख्या अनुपात जर्जर…

Read More

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक के लिए बनाये गये 112 स्वास्थ्य शिविर कुटीर, मरीजों को खुले आसमान के नीचे अब नहीं कराना पड़ेगा ईलाज.

हाट-बाजार में खून जांच, बीपी, शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों की भी होती है जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर लाभ देने के लिए जशपुर जिले के 112 हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर कुटीर बनाया गया है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को धूप, पानी, हवा से सुरक्षित रखा जा सके। चिकित्सकों को मरीजों के ईलाज करने में समस्या न हो। अब स्थाई रूप से स्वास्थ्य कुटीर बनने से सुविधाएं और…

Read More