आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपी – (01) सूरज कुमार उम्र 22 साल निवासी मलदा थाना हसौद, (02) राजेश्वर कुमार उम्र 22 साल निवासी मलदा थाना हसौद आरोपी के कब्जे से बरामद – (01) प्लास्टिक पैकेट प्रत्येक में रखे कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, (02) परिवहन में प्रयुक्त TRIBER वाहन CG-04-MY 6649 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 जुलाई 23…
Read MoreDay: July 28, 2023
ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,12 लाख रूपये कीमत के 1 ट्रेक्टर इंजन, 4 ट्रेक्टर ट्राली, 2 मोटर सायकल जप्त, पाँच आरोपी हुए गिरफ्तार !
आरोपियों ने तीन जिले में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 24 जुलाई 2023 को ग्राम रगदा निवासी धनेश्वर राजवाड़े ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दुकान का ताला तोड़कर 7 हजार रूपये नगदी व ट्रेक्टर का चाभी निकालकर घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 29 एएफ 5255 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 318/23 धारा 347, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। आईजी सरगुजा…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लगाएगा दो नए संयंत्र : 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की कल आधार-शिला रखेंगे मुख्यमंत्री !
इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का रखा गया है लक्ष्य. आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ अपनी आवश्यकताओं के लिए हो सकेगा आत्मनिर्भर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य…
Read Moreमतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोडल प्राध्यापक एवं कैम्पस एम्बेसडर की बैठक संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के निर्देशानुसार स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिला पंचायत सभाकक्ष में समस्त महाविद्यालयों के नोडल प्राध्यापक एवं कैम्पस एम्बेसडरों की बैठक आयोजित की गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टेकचंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 02 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें महाविद्यालय के ऐसे नवीन छात्र-छात्रायें जिनकी आयु 18…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली, ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन, मतदान केंद्रों में समस्त सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार
निर्वाचन की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जाना है। इससे पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने समीक्षा बैठक में 15 से भी ज्यादा एजेंडा…
Read Moreमुख्य सचिव द्वारा दिए निर्देशों का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करें – कलेक्टर
घुमंतू पशुओं को रेडियम कॉलर लगाने जारी अभियान में तेजी लाने के निर्देश, ताकि रिफ्लेक्शन के जरिए, दुर्घटना मामलों में आये कमी पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ पांच प्रमुख एजेंडा पर बैठक रखी गयी थी। जिसमें राज्य में समस्त सड़कों पर घुमंतू पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, आजादी का अमृत महोत्सव का समापन ’’मेरी माटी मेरा देश’’…
Read More2 अगस्त को मतदाता सूची का होगा आरंभिक प्रकाशन, विशेष ग्राम सभा आयोजित कर होगा वाचन : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम सभा आयोजन के संबंध में सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को जारी किए निर्देश
मतदाता सूची से जुड़ी दावा आपत्तियों का 31 अगस्त तक किया जाएगा निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को पत्र जारी कर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर उसमें प्रकाशित मतदाता सूची के वाचन के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के…
Read Moreमवेशियों की अनिवार्य रूप से करें टैगिंग, पशु स्वामी की जानकारी हो दर्ज – आवारा पशुओं के गले में रेडियम लगाने के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश
पालतू पशुओं के आवारा पाए जाने पर पशुपालकों पर होगी कार्यवाही सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने चलेगा अभियान अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिए निर्देश कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए विभागों की ली बैठक आवारा पशुओं के गले में रेडियम बैंड और टैगिंग शुरू, टीका भी लगा रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के…
Read Moreफरसाबाहर में 29 जुलाई, दुलदुला में 30 जुलाई एवं कुनकुरी में 31 जुलाई को लगेगा हेल्थ कैम्प : महिलाओं की निःशुल्क जाँच और उपचार करेंगी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज.
पिछले वर्ष भी जिले में चार बार हेल्थ कैम्प कर चुके हैं आयोजित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : बिलासपुर की प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज जिले में तीन दिन मेडिकल हेल्थ कैम्प करेंगी. माध्यम एम्पावरमेन्ट ट्राइबल एवं रूरल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा तीन दिवसीय हेल्थ कैम्प दुलदुला, कुनकुरी एवं फरसाबहार में आयोजित किया गया है, जिसमें बिलासपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज शनिवार 29 जुलाई को फरसाबहार में, रविवार 30 जुलाई को दुलदुला में एवं सोमवार 31 जुलाई को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी यूडाइस आंकड़ों में मिले उत्साहजनक परिणाम
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट की दर तेजी से हुई कम स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचारों से बेहतर हुई स्थिति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्कूलों में पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉप आउट) वाले छात्रों के लिए यूडाइस आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें अन्य राज्यों और राष्ट्रीय दर की तुलना में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर और उत्साहजनक है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद तेजी से शिक्षा के…
Read More