जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर की हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

आरोपी धीर साय पर थाना धरमजयगढ़ में हत्या का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/धरमजयगढ़ : थाना क्षेत्र धरमजयगढ़ के ग्राम नरकालो में कल दोपहर गांव के धीर साय राठिया (49 वर्ष) द्वारा अपने छोटे भाई अमर सिंह राठिया (उम्र 45 वर्ष) की जमीन विवाद पर टांगी से मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी…

Read More

ग्राम पंचायतों के तीन सचिवों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, सूचना देने में लापरवाही पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 3 सचिवों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने कोंडागांव जिले के केशकाल जनपद पंचायत के डुंडाबेडमा ग्राम पंचायत के सचिव श्री दयानंद भारद्वाज, जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमा के सचिव श्री सीलसर्जन खैरवार और कोरबा जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत…

Read More

शार्क टैंक की तर्ज़ पर रायपुर में पिचाथॉन, स्टार्टअप और बिजनेस आईडियास पर होगी चर्चा, नए स्टार्टअप को लगेंगे पंख, नए निवेशक भी मिलेंगे

स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देने भारत पिचाथॉन 9 अगस्त को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के ग्रामीण शहरी इलाकों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए शार्क टैंक की तर्ज़ पर पिचाथॉन का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों से जुड़े रोजगार-आजीविका मूलक कामों के साथ स्थानीय स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में इस पिचाथॉन की बडी भूमिका होगी। स्थानीय युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और सलाह भी पिचाथॉन में मिलेगी। इस आयोजन में प्रदेश के…

Read More

फसल बीमा रथ को कलेक्टर डॉ भुरे ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव रथ के माध्यम से किसानों को फसल बीमा कराने दिया जाएगा संदेश

कलेक्टर की अपील: 16 अगस्त तक किसान भाई करांए अपनी फसलों का बीमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर द्वारा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिले के लिए एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बीमा हेतु चयनित किया गया है।  योजना के माध्यम से जिला रायपुर हेतु खरीफ में मुख्य फसल-धान सिंचित एवं असिंचित के साथ अन्य फसल-मक्का, कोदों, कुटकी, रागी, सोयाबीन, मूंगफली, तुअर (अरहर), मूंग एवं उड़द को अधिसूचित किया गया है तथा बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक…

Read More

बोन एवं ज्वाइंट दिवस पर महारानी अस्पताल में सड़क दुर्घटना से बचाव सम्बन्धी सीपीआर एवं बीएलएस प्रशिक्षण का आयोजन

ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड जवानों सहित एनसीसी एवं एनएसएस कैडेटों सहित आम नागरिकों को मिला प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महारानी अस्पताल के शहीद गुण्डाधुर आडिटोरियम में बोन एवं ज्वाइंट दिवस के अवसर पर 4 अक्टूबर को इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सीपीआर एवं बीएलएस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 1500 ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड जवानों सहित एनसीसी, एनएसएस के कैडेटों तथा  नर्सिंग छात्राओं, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना से बचाव एवं पीड़ितों की जीवन रक्षा सम्बन्धी गहन प्रशिक्षण प्रदान किया…

Read More

जिले के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दुकानों में अनियमितता पर कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही, 30 सहकारी एवं 28 निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केद्रों का किया गया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा खरीफ सीजन में धान की खेती जोरो पर है इसके साथ ही उर्वरक एवं कीटनाशकों की मांग बढ़ती जा रही है। जिले में उर्वरक एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार मिलावट या कमी नही हो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा पूरी तरह से कठोर कार्यवाही की जा रही है।  कृषि विभाग, कोरबा द्वारा किसानों को सही कीमत व उनके मांग अनुसार समय पर खाद उपलब्ध हो सके इसके सघन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सहकारी एवं निजी दुकानों में किसी भी प्रकार…

Read More

कृषि केंद्रों में नियमों का उल्लंघन किये जाने पर नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न कृषि आदान-सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन एवं गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज निरीक्षक श्री आर.एस. गौतम द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस दौरान सेवा सहकारी समिति,…

Read More

अटारी जबलपुर के वैज्ञानिको का भ्रमण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कृषि तकनीकी अनुसंधान अनुप्रयोग संस्थान जबलपुर से आए वैज्ञानिक डॉ. हरीश एवं शिवम मिश्रा ने कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर की विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण के साथ ही साथ ग्राम महंत में प्रगतिशील कृषक दुष्यंत सिंह के नाम से सुगंधित धान रामजीरा की खेती का निरीक्षण किया एवं प्रगतिशील कृषक चंद्रमणि राठौर जी के फार्म में आयोजित कृषक संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित व शशीकांत सूर्यवंशी सहित डॉ. हरीश व शिवम मिश्रा ने कृषकों से परिचर्चा कर धान की खुर्रा बोनी ,…

Read More

मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डिजिटलीकरण की उपयोगिता एवं आनलाइन योजनाओं का लाभ हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी के संबंध में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बालविकास विभाग, पंचायत विभाग एवं बैंक शाखा प्रबंधक की संयुक्त बैठक बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से सुशासन और प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ जीवन जीने में सुगमता को बढ़ावा देने हेतु बच्चों तथा पालकों…

Read More

चांपा के गांधी भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश में आज बम्हनीडीह परियोजना अंतर्गत चांपा के गांधी भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि विशेषकर महिलाओं को अपने मतदाताधिकार का अवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए एवं किसी भी महिला का एपिक कार्ड नही छूटना चाहिए, साथ ही…

Read More