इंदिरा बैंक घोटाले में रमन और उनके मंत्रियों रामविचार, बृजमोहन, राजेश मूणत, अमर ने पैसा लिया था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इंदि प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में अदालत के निर्देश पर की जा रही जांच से इंदिरा बैंक के खातेदारों में न्याय की आस जगी है। इस मामले में 44 उद्योगपति और मामले में संलिप्त लोगों को दी गयी नोटिस का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। कांग्रेस विपक्ष में रहते हुये भी इंदिरा बैंक के खातेदारों को न्याय दिलाने…
Read MoreMonth: August 2023
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया सावन उत्सव का आयोजन : रायपुर पश्चिम विधानसभा की हज़ारों महिलाओं ने लिया उत्सव का आनंद
तीज त्यौहारों, संस्कृति को बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा: मूणत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा के चारों मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को 2 स्थानों पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया। मारुति मंगलम ,गुढ़ियारी और सोनकर बाड़ी, अश्वनी नगर के आयोजित सावन उत्सव में श्री राजेश मूणत ने उपस्थित होकर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सावन महोत्सव में रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक, खेल, सामाजिक…
Read Moreबेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत छात्राओं को दी गई गुड टच बेड टच सहित अन्य जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार- भाटापारा कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। जिसमें स्कूली छात्राओं गई गुड़ टच बेड टच सहित अन्य जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही महावारी स्वच्छता प्रबंधन,जेंडर संवेदनशीलता एवं खून की कमी के कारण लक्षण एवं प्रबंधन,जीवन कौशल प्रबंधन विषयों के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव कार्यक्रम में शामिल होकर…
Read Moreफ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता,गौठानों में शत प्रतिशत हो गोबर की खरीदी-जिला पंचायत सीईओ
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए गए निर्देश बिना कार्य के राशि आहरण करने वाले सचिव एवं सरपंचों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पंचायत एवं अन्य सम्बंधित विभागों विभागीय कार्यों की कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लॉक, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की र्स्पधाओं के आयोजन की तिथियों में आंशिक संशोधन
विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर के आयोजन 18 से 23 अगस्त तक जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर तक संभाग और राज्य स्तरीय र्स्पधाओं की तिथियां यथावत 30 लाख से अधिक खिलाडी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेगें भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय…
Read Moreमहादेव यादव के जहर सेवन की घटना का प्रधानमंत्री आवास योजना से कोई संबंध नहीं, आवास निर्माण की किश्त न मिलने की सूचना पूर्णतः भ्रामक एवं निराधार
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कहा महादेव यादव के नाम से आवास स्वीकृत नहीं पत्नी श्रीमती ललिता यादव के नाम से स्वीकृत आवास की राशि 21 जुलाई को उसके बैंक खाते में की गई थी ट्रांसफर महादेव यादव की सास श्रीमती जंत्री बाई यादव के लिए स्वीकृत आवास के लिए दिए जा चुके हैं 01 लाख 28 हजार 624 रूपए आवास योजना के हितग्राहियों को कार्य की पूर्णता के आधार पर किश्तों का हो रहा है नियमित रूप से भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाः नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी
प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सम्मेलन में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दे दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा ‘कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान’ थीम पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में “भुइंया के मितान” स्मारिका का भी…
Read Moreनवा रायपुर में ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना के लिए आईसीएआई को पांच एकड़ जमीन दी जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘उत्कर्ष‘‘ को सम्बोधित किया
तेजी से बढ़ते छत्तीसगढ़ राज्य में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए व्यापक संभावनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना के लिए ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ को पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना आईसीएआई द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आईसीएआई के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘उत्कर्ष‘‘ के दूसरे दिन अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए…
Read Moreवादा खिलाफी से आक्रोशित अनियमित कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी, शाम को कर दिया गया निःशर्त रिहा, जिला प्रशासन को सौंपा गया मांगों का ज्ञापन !
आन्दोलन में प्रदेश के 50 से अधिक अनियमित संगठनों के हजारों अनियमित कर्मचारी हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, आउट सोर्सिंग बंद करने तथा छंटनी किये गए कर्मचारियों को रोजगार देने में टाल-मटोल कर रही है। प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [मानदेय, आउट सोर्सिंग, ठेका, सेवा प्रदाता, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, अशंकालिक, जॉब दर, संविदा, सेवा से पृथक कर्मचारी] ने अपने…
Read Moreनाबालिग बालिका का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बालिका के विरूद्ध घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर अपहृता को किया गया बरामद,आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी अजय उम्र 21 वर्ष साकिन चोरभट्ठी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के विरूद्ध थाना बाम्हनीडीह द्वारा धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही अपहृता बालिका को आरोपी के कब्जे से जिला रायगढ़ से किया गया बरामद, आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिला रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 जुलाई 23 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था…
Read More