ब्रेकिंग जशपुर : कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा को जारी किया कारण बताओ नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा द्वारा समय-सीमा के विभागीय प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण वर्तमान स्थिति में आपके पास 53 समय-सीमा प्रकरण लंबित हैं। समय-सीमा की बैठक में बार-बार निर्देशित किये जाने के उपरांत भी आपके द्वारा लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा लंबित प्रकरणों…

Read More

जशपुर : आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण

ईवीएम, वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा के मद्देनजर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय नोडल ऑफिसर एवं विधानसभावार मास्टर ट्रेनरों का ई.व्ही.एम. मतदान एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया अंतर्गत पीठासीन अधिकारी का दायित्व, मतदान दल, मतदान सामग्री ईवीएम, मतदाता सूची, सीलिंग कार्य, मतदान पूर्व…

Read More

पुलिस को लूट के दो प्रकरणों में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

थाना मणीपुर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में संयुक्त रूप से की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपी 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से ई रिक्शा वाहन एवं नगद 500/- रुपये किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी गणेश सोनी पिता स्वर्गीय रामजी सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. हाल मुकाम मदर टेरेसा स्कूल के सामने मायापुर अम्बिकापुर दिनांक 23 सितंबर 23 को थाना मणीपुर…

Read More

पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामूहिक आजीविका का स्रोत

समूह का अब तक 60 हजार रूपए का हो चुका है आमदनी ग्राम पंचायत के तालाब में किया जा रहा है मछली पालन का कार्य, सप्ताहिक बाजार में किया जाता है बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत् संचालित पत्थलगांव विकासखण्ड के पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह ने मछली पालन को सामुहिक आजीविका का स्रोत बना लिया है। ग्राम पंचायत पतरापाली में  कुल 22 समूह है। इसके आधार पर 2 ग्राम संगठन भी बने हैं चमेली स्व सहायता समूह एक संगठित व सक्रिय…

Read More

बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव में मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के लिए की मक्का खरीदी की शुरुआत की

403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात किसानों को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को मुख्यमंत्री की घोषणा: कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी, ग्राम पंचायत मालाकोट और डोंगरीगुड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी। बस्तर अब तेजी से बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। आप लोगों के…

Read More

राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित : एन.एस.एस. से युवाओं में  नेतृत्व क्षमता एवं परोपकार की भावना का होता है विकास – योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी, संस्था एवं स्वयंसेवक हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषक सभागार में आज उच्च शिक्षा विभाग के तहत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यक्रम अधिकारी, संस्था एवं स्वयंसेवकों को पुरस्कार राशि के तौर पर कुल मिलाकर 3 लाख रूपए की चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव में आदिवासी विश्राम भवन का किया लोकार्पण

2 करोड़ रूपए की लागत से बना है सर्व-सुविधायुक्त भवन क्षेत्रवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगा सुविधाजनक स्थान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कोंडागांव में 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सर्व-सुविधायुक्त आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण किया। इस आदिवासी विश्राम भवन बनने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह  भवन छत्तीसगढ़ के सबसे सुंदर भवनों में से एक है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे तथा शहर के बीचों-बीच…

Read More

पत्नी की हत्या कर दुर्घटना बताने वाले आरोपी पति को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : आरोपी हुआ चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया हैं न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 147/23 धारा 302 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध मामूली वाद-विवाद पर क्षणिक आवेश में आकर आरोपी द्वारा मारपीट कर की गई थी अपनी पत्नी की हत्या समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा सरगुजा/दरिमा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 सितंबर 23 को सूचक बिफल राम निवासी ग्राम लवईडीह थाना दरिमा आकर सूचना दिया था कि इसकी पत्नी रामबाई दिनांक 20…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल की विशेष पहल पर शुरू की जा रही है ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘

‘‘छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023‘‘ में 10 लाख 76 हजार 545 परिवार आवासहीन एवं कच्चे मकान वाले पाये गये हैं इन परिवारों को चरणबद्ध रूप से मिलेगी आवास के लिए सहायता प्रथम चरण में आवासहीन 47 हजार 90 परिवारों को आवास के लिए मिलेगी सहायता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आवास योजना के प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ प्रारंभ की जा रही है। इस योजना…

Read More

छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है, जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इस गति को रुकने नहीं देना है मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले को 273 करोड़ रूपए की विकास कार्याें की दी सौगात तालनार में बनेगा 30 बिस्तर वाला अस्पताल एवं छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273 करोड़ रूपए की लागत वाले 137 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सुकमा वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आमसभा में छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस और तालनार में 30 बिस्तर…

Read More