आरोपी सुरेश सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर के विरूद्ध धारा 376, (2)(n), 506 भादवि के तहत की गई कार्यवाही महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/09/23 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता का बोडसरा निवासी सुरेश सूर्यवंशी का जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने प्रेम में फंसा कर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण…
Read MoreMonth: September 2023
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग राजनांदगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भूपेश सरकार में हुए घोटालों पर कसा तंज तो पीएम विश्वकर्मा योजना की तारीफ की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी साथ रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुए राजनांदगांव के विकास कार्यों को बताया साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राजनांदगांव से विभिन्न शासकीय कार्यालयों के हटाने को लेकर आरोप लगाया। इसके…
Read Moreपाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों ने देशप्रेमी मलकीत को मार डाला, भूपेश बघेल के राज में यह क्या हो रहा है – नारायण चंदेल
करप्शन और कमीशन की सरकार उखाड़ फेंकना हमारा मकसद पांच साल में कांग्रेस सरकार ने नहीं किया जनहित का कोई काम-नेताम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, पत्थलगांव/ रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भिलाई के खुर्सीपार इलाके में परसों मलकीत सिंह की अत्यंत जघन्य तरीके से हत्या की गई। हत्यारे छत्तीसगढ़ की भूमि पर, भारत की धरती पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मलकीत ने उनका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। उनकी हत्या एक समुदाय विशेष के…
Read Moreचला चली की बेला में कांग्रेस के नेता अर्श से लेकर फर्श तक पैसा समेटने में लगे हैं – ओपी चौधरी
जब मुख्यमंत्री खुद एटीएम बन सकते हैं तो विधायक भी कुछ पैसे निकाल सकते हैं – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी.चौधरी ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की चलाचली बेला में है और कांग्रेस के नेता अर्श से लेकर फर्श तक पैसा समेटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही नहीं वरन् कांग्रेस के मंत्री ,विधायक अपना आपा खोकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया…
Read Moreनारायणपुर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग में नई पहल : ‘खेल उत्सव 2023 फुटबॉल प्रतियोगिता’ का किया गया सफल आयोजन, कार्यक्रम का उद्देश्य खेल भावना एवं सकारात्मक सोच का विकास करना रहा, बड़ेजम्हरी टीम बनी विजेता.
प्रतियोगिता में 110 टीम ने लिया भाग, 115 से अधिक खेले गये मैच, 1,500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग. नारायणपुर खेल उत्सव फुटबॉल फाइनल में बड़ेजम्हरी टीम रही विजेता, कोचवाही टीम बनी उप विजेता और ओरछा की टीम ने तीसरा स्थान किया प्राप्त. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री पुष्कर शर्मा (भापुसे) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा बुनियादी पुलिसिंग की कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही नारायणपुर पुलिस के द्वारा आम जनता से समन्वय स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत कार्य…
Read Moreपीएम विश्वकर्मा योजना वंचितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार – फग्गन सिंह कुलस्ते
दपूमरे के एनईआई सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण 18 प्रकार के पेशे से जुड़े लाभार्थी रहे उपस्थित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। रोजगार को लेकर लोगों को परेशानी नहीं हो। स्थानीय स्तर के उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बनाएं। इन सभी को ध्यान में रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की है। इसका एकमात्र उद्देश्य सदियों से वंचित…
Read Moreमोदी सरकार का रवैया छत्तीसगढ़ विरोधी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता बार-बार राज्य पर अहसान जता रहे है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है। जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है। छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट टिन के खनन से तथा रेल भाड़ा से पिछले पांच वर्षो में 461908.66 करोड़ रू. वसूला है। इन पांच वर्षो में…
Read Moreमोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित कराये – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले नौ साल से मांग कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक, जो पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, उसे लोकसभा से भी पारित कराया जाना चाहिए। राज्यसभा में पेश/पारित किए गए विधेयक समाप्त (Lapse) नहीं होते हैं। इसलिए महिला आरक्षण विधेयक अभी भी जीवित (Active) है। महिलाओं को उनका हक देने केन्द्र सरकार लोकसभा के विशेष सत्र में विधेयक को प्रस्तुत करे। भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है। अतः वह महिला…
Read Moreचोरी के ट्रेक्टर सहित 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 17.09.23 को ग्राम केशवनगर निवासी विद्याराम ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिन अपने ट्रेक्टर को घर के सामने खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना करने के दौरान मुखबीर से सूचना…
Read Moreकार्यशाला : एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को निर्वाचन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण…. निर्वाचन आयोग, पुलिस मुख्यालय, स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से कराया गया अवगत.
एसएसपी सदानंद कुमार ने बताया शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में पुलिस की होती है महत्वपूर्ण भूमिका, पुलिसकर्मी निर्वाचन आयोग के निर्देशों और अपने उत्तरदायित्व को समझें…. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशन पर आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिये एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। एसएसपी सदानंद कुमार स्वयं कार्यशाला में सम्मिलित हुये। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग, पुलिस मुख्यालय, स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर…
Read More