जशपुर जिले के सीएचसी लोदाम मे विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे,यू विन, वेक्टर बोर्न डिजीज के सम्बन्ध में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम मे विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे,यू विन, वेक्टर बोर्न डिजीज के सम्बन्ध में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक डॉ. प्रेमप्रकाश आनंद जिला सलाहकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिसेफ़, श्री विनय शर्मा जिला पोषण सलाहकार, श्री अनिल बघेल जिला सलाहकार यूनिसेफ़, श्री नीरज जोशी जिला वेक्टर बोर्न डिजीज विशेषज्ञ एवं संतोष सोन पिरामल के द्वारा लिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ब्लॉक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, मितानिन प्रेरक को यू विन…

Read More

नवसंकल्प जशपुर के नए बैच के लिए हुआ प्रवेश परीक्षा का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में नए बैच में प्रवेश के लिए  दोपहर 1बजे से 3बजे तक जिले के 4 विभिन्न परीक्षा केंद्रों – शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर, शासकीय महाविद्यालय बगीचा, शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव एवं सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के कुल 614 अभ्यर्थी उपस्थित रहे । एन ई एस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित एवं नवसंकल्प के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष एवं …

Read More

शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे जशपुर को मिले 2 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक, कलेक्टर ने पदक विजेताओं को दी बधाई

आयुष यादव और प्रतीक बड़ा करेंगे नेशनल मे राज्य का प्रतिनिधित्व समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 23 वीं शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा  में 10 से 14 तक किया गया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे जशपुर जिले को 2 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने नेशनल के लिए चयनित खिलाडी आयुष यादव पिता अखिलेश यादव, प्रतिक बड़ा पिता निर्मल बड़ा को नेशनल मे बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें दी। साथ ही  जिले के युवराज कुमार ने रजत पदक, बिनेशन लकड़ा ने रजत पदक,…

Read More

अमृत सरोवर अभियान के अन्तर्गत जशपुर जिले के लोरो में हुआ तालाब का जीर्णाेद्धार: किसानों को कृषि कार्य हेतु मिलेगा पर्याप्त पानी

सरोवर का उपयोग सिंचाई के साथ मछली पालन में भी किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के दिए गए निर्देशानुसार ग्राम लोरो में जी.आई.एस. कार्याे का अवलोकन कर अमृत सरोवर अभियान के तहत तालाब का चयन किया गया और ग्राम पंचायत द्वारा जीर्णाेद्धार कराए जाने का निर्णय लिया गया। अमृत सरोवर हेतु जीर्णाेद्धार कार्य के लिए दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लोरो में एक तालाब का चयन किया गया। जो कि जिला मुख्यालय…

Read More

भाजपा के राज्य के नेता केंद्र से छत्तीसगढ़ की धान खरीदी करवा रहे हैं बाधित, केंद्र द्वारा राज्य से चावल लेने के कोटे को घटाने पर भाजपा जवाब दें – कांग्रेस

पैसे देने पर भी केंद्र राज्य को 3.5 लाख गठान बारदाना क्यों नहीं दे रहा ? केंद्र कितना भी षड़यंत्र कर ले कांग्रेस सरकार अपने दम पर किसानों का पूरा 20 क्विंटल धान भरपूर कीमत देकर खरीदेगी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य से लेने वाले सेंट्रल पुल के चावल के कोटे में केंद्र द्वारा की गयी कटौती पर भाजपा जवाब दे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने राज्य से 86 लाख…

Read More

मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी से लूट की शेष रकम 2750/- रूपये एवं वारदात में प्रयुक्त स्कूटी की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी विकाश उर्फ लल्ला उर्फ विनोद भारते उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 अंबेडकर चौक अकलतरा थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 394 भादवि के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेशचंद जैन साकिन जवाहर पारा अकलतरा दिनांक 16 सितंबर 23 को ग्राम बनाहिल से बिजली का काम कर अपने घर अकलतरा स्कूटी में वापस आ रहा था, रात्रि करीब 08:30 बजे अम्बेडकर चौक अकलतरा के…

Read More

आपराधिक प्रकरण की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित, आरोपियों को न्यायालय द्वारा सजा दिये जाने से पीड़ित पक्ष/आहतों को मिला त्वरित न्याय.

सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह – थाना जांजगीर, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी – थाना चाम्पा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, थाना नवागढ़, प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किए गए सम्मानित. आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियोग-पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में किया गया था पेश आरोपियों को अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा दी गई है कठोर/सश्रम/सधारण कारावास एवं अर्थ-दण्ड की सजा माननीय न्यायालय द्वारा अपराधिक प्रकरण जैसे लूट करना, चोरी करना, छेड़छाड़ करना, मारपीट कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दी गई…

Read More

मुख्यमंत्री बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दुर्गति, सभी दोषियों के ऊपर हो कड़ी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक में हो न्याय – अरुण साव

हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाने पर युवक की हत्या एक निंदनीय घटना- अरुण साव ऐसे अपराधियों की तालिबानी सोच और मानसिकता को कुचलने की आवश्यकता-अरुण साव पीड़ित परिवार को मिले 50 लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी- अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक की हत्‍या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक वहां पर गदर फिल्म देख रहा था। हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के कारण उसकी हत्या की गई। इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आज खुर्सीपार…

Read More

रीपा से ग्रामीण और महिलाएं हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त : रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर रहीं समूह की महिलाएं अब तक 3.54 लाख रुपए के ब्रिक्स का कर चुकी हैं विक्रय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठानों में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीणों एवं  महिलाओं की जिन्दगी संवर रही है। रीपा से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। ग्रामीण और महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिए स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होने लगे हैं। रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3.54 लाख रुपए की बिक्री कर चुकी है समूह की महिलाएं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में संचालित रीपा…

Read More

चिरायु योजना से मिल रही है बच्चों को नई जिंदगी,श्रवण बाधित 6 वर्षीय आराध्या की हुई सफल सर्जरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : भाटापारा शहर की निवासी छः वर्षीय बच्ची आराध्या को जन्म से ही सुनने की समस्या रही। बच्ची के पिता हेम कुमार देवांगन ने बताया की बच्ची के जन्म के लगभग एक वर्ष के भीतर ही यह आभास हो चुका था की बच्ची को सुनने में समस्या है क्यों कि आवाज़ों पर वह प्रतिक्रिया नहीं देती थी। इस स्थिति में एक निजी अस्पताल में सबसे पहले सुनने की क्षमता की जाँच के लिए बेरा टेस्ट किया गया जहाँ बताया कि बच्ची 90 प्रतिशत से अधिक…

Read More