समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा तहसील अकलतरा के शोभनाथ पांडे पटवारी प.ह.नं. 16 रा.नि.मं. अकलतरा के द्वारा किसानो एवं ग्रामीणो से अशोभनीय व्यवहार करते हुए एवं उनसे पर्ची एवं प्रत्येक कार्य के लिए राशि की मांग करने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1) के तहत शोभनाथ पांडे पटवारी प.ह.नं. 16 रा.नि.मं. अकलतरा तहसील अकलतरा को तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन…
Read MoreMonth: September 2023
गोवर्धन कैटल फीड यूनिट गढ़ रहा है सफलता के नए आयाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश सरकार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से संबल बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही हैं। जिले के बालोद विकासखण्ड के बरही मे स्थापित गोवर्धन कैटल फीड यूनिट उत्पादक कार्य में निरंतर वृद्धि करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निगरानी के साथ सहयोग भी कर रहा है। पशु चारे की मांग निजी डेयरी संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं में की जा रही है। इस कार्य को करने के…
Read Moreदोहा, छंद और चौपाई पर गायन की अनूठी प्रतिस्पर्धा, पुरस्कारों पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कब्जा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, खैरागढ़ इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के हिन्दी विभाग में तुलसी जयंती समारोह एवं दोहा-चौपाई गायन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो.डॉ. काशी नाथ तिवारी, विभागाध्यक्ष प्रो. राजन यादव, प्रो. मृदुला शुक्ल, डॉ. देवमाईत मिंज एवं निर्णायक मण्डल के द्वारा दीप जलाकर किया गया। प्रो. शुक्ल ने तुलसी जयंती मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए गीतावती पर चर्चा की। डॉ. पूर्णिमा केलकर ने तुलसी के महिमाशाली व्यक्त्वि कृतित्व का व्याख्यान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राजन यादव ने तुलसी के समकालीन परिवेश तथा वर्तमान…
Read Moreभाजपा की परिर्वतन यात्रा -2 की कुनकुरी आम सभा में जमकर बरसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, चुनावी सनातनी विधायक को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान
प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विश्वाघाती, कमीशनखोर व गुण्डागर्दी करने वाली सरकार बताया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिये निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के कुनकुरी पहूंचने पर नगर के खेल मैदान पर आयोजित हुई आम सभा में उमड़ी विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय काफी आक्रामक नज़र आये। उन्होने प्रदेश सरकार एवं कुनकुरी विधायक पर जमकर कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए सनातन धर्म को राजनीति के साधन के रूप मे उपयोग करने का भी आरोप…
Read Moreजिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी किया गया चेक, सुधारात्मक उपायों के बारे में संबंधित विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 15 सितंबर 2023 को जिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री अनिल शर्मा उप पुलिस अधीक्षक तथा टीआई श्री आशीष वासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला-रायगढ़ – रायगढ़ के स्थानीय ब्लैक स्पॉट छातामुड़ा एवं उर्दना के साथ कोड़ातराई का संयुक्त निरीक्षण…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में 429 इंजीनियरों की होगी सीधी भर्ती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरों की 429 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के युवाओं के लिए रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए थे, जिसके पालनार्थ पॉवर कंपनी ने एई और जेई के भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये हैं। इसके लिए चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) करेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने बीते पिछले साल 307 इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। अब इस साल फिर…
Read Moreभाजपा की मानसिकता हिंदू विरोधी, तीजा, नवरात्रि, दीपावली, दशहरा में ही यात्री ट्रेन रद्द क्यों, तीजा के समय ट्रेनों के रद्द होने से महिलाएं परेशान – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तीजा के समय फिर से 16 यात्री ट्रेनों को रद्द कर देने से नाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हिंदू की संस्कृति, हिंदू परंपरा को तोड़ने के प्रयास लगातार कर रहे हैं, राखी का त्यौहार, तीजा का त्यौहार, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छोटी दीपावली का त्यौहार यह सारे त्यौहार आने पर ही यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। क्या हिंदुओं के यह त्योहार से भाजपा के नेताओं को चिढ़ है? छत्तीसगढ़…
Read Moreपरिवर्तन 5 साल पहले हो गया, भाजपा निकाले प्रायश्चित यात्रा, कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी – नितिन भंसाली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली ने परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 5 साल पहले ही परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त कर जनता के हित में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। भाजपा को अपने भीतर परिवर्तन लाने की जरूरत है लेकिन कभी भाजपा आम जनता के भले की सोच ही नहीं सकती। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सकारात्मक परिवर्तन का काम किया है। भाजपा फिर से भ्रष्टाचार…
Read Moreप्रधानमंत्री से लेकर भाजपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरक्षण बिल पर क्यों चुप हैं? भाजपा के दबाव में आरक्षण विधेयक रूका हुआ है, आरक्षण बिल पर भाजपा के रवैया को कांग्रेस जनता तक ले जाएगी – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में 9 महीनों से अटका हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर भाजपा के बड़े-बड़े नेता आ रहे प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे लेकिन राजभवन में रूके आरक्षण बिल पर सब मौन है। भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रूका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैय्ये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी। भाजपा…
Read Moreपत्रकार वार्ता : भाजपा नेताओं में झूठ बोलने की होड़ लगी, तथ्य नहीं, आंकड़े नहीं जुबानी आरोप लगाकर, जा रहे प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राम और कृष्ण का काम करने वाले भूपेश बघेल से बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? - कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की केंद्र सरकार ने पहले ईडी, आईटी भेजकर कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने का काम किया, गलत कार्यवाही से जनता में मोदी सरकार खुद बदनाम हो गयी तो अब प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री बिना किसी पद की मर्यादा का ख्याल रखे झूठ पर झूठ बोल रहे है। मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने वरिष्ठ नेताओं को भेजकर छत्तीसगढ़ में गलत बयानी और भ्रम फैलाने में लगी है। पहले केन्द्रीय मंत्री आते है, झूठ बोलते है, गलत आरोप लगाते है, बिना किसी ठोस…
Read More